जय श्री रघुनाथजी री सा !!!! राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ में आपका स्वागत है $@ "ये मंच नहीं रिश्ता है जो राजपुरोहित की न्यूज़ राजपुरोहित तक पहुचाता है ।" राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ में न्यूज़ देने के लिए संपर्क करे -rajpurohitpatrikanews@gmail.com
Search This Blog
Friday, 1 June 2018
हिन्दी साहित्य सम्मेलन में भाग लेने पूर्व विधायक ओर प्रधान राजपुरोहित रूस के लिए रवाना
Monday, 14 August 2017
गौ सेवा में आगे आई ब्रम्हपुत्र सेना ,ब्रम्हपुत्र सेना ने Whatsapp ग्रुप के माध्यम से जुटाए 88000/- रूपये
राजपुरोहित ब्रह्मपुत्र सेना मुख्यालय टीम ओर राजपुरोहित गौसेवा दल के सदस्यों द्वारा एकत्रित किये हुए करीबन ₹88,000/- रुपयों से 50 बोरी चुरी एवं 370 किलो गुड़ (37 पेठि) लाकर गौशाला में गौमाता के लिए समर्पित किया गया जिसके लिए पथमेड़ा गुरुदेव के द्वारा सभी सदस्यों का दुपट्टा पहनाकर आभार व्यक्त किया गया एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Wednesday, 22 March 2017
राजपुरोहित को राजस्थान महाराष्ट्र गौरव अवार्ड से नवाजा
भीनमाल । राजस्थान महाराष्ट्र विकास परिषद की ओर से पुणे में आयोजित कार्यक्रम में तवाव निवासी समाजसेवी रमेश राजपुरोहित को राजस्थान महाराष्ट्र गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया है। राजपुरोहित जालोर सिरोही विकास परिषद के अध्यक्ष है। साथ ही ब्राईट फ्यूचर-एजुकेशन ग्रुप चलाते हैं। जिसके माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में निशक्तजन आयुक्त धन्नाराम पुरोहित,सिरोही के पूर्व नरेश रघुवीरसिंह,कस्टम विभाग के सुप्रिडेन्ट रामेश्वर दयाल सहित कई जनप्रतिनिधि,उद्योगपति तथा समाजसेवी उपस्थित थे। इस अवसर पर आनंद भट्ट,मोहम्मद हनीफ,कैलाश सोनी,मुकेश सुथार,रामगोपाल,विमल कुमार,जयंतीलाल,महेंद्र सुथार,सवाराम,राजेश खानपुर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Tuesday, 21 March 2017
IVF तकनीकी विशेषज्ञ डॉ:अनीता राजपुरोहित ने किया संभव इलाज, दिव्यांग महिला बनी जुड़वां बच्चों की मां
उदयपुर । जिले में पहली बार आईवीएफ टेस्ट ट्यूब तकनीक से दिव्यांग दंपती को जुड़वा बच्चों की खुशी मिली है। यह पहला मौका होगा जब इस तकनीक से दिव्यांग महिला को जुड़वा बच्चे हुए है। महिला और उनके दोनों बच्चों का इलाज सुमेरपुर के निजी अस्पताल समर्पण आईवीएफ सेंटर में चल रहा था। जानकारी के अनुसार जालोर निवासी दिव्यांग दंपती दिनेश उसकी पत्नी दरिया निसंतान थे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में चैकअप करवाया। हॉस्पिटल की डॉ. अनिता राजपुरोहित की ओर से आईवीएफ तकनीक से इलाज शुरू किया। इस तकनीक के माध्यम से डॉ. अनिता राजपुरोहित समेत उनके टीम के डॉ. नीरज त्यागी डॉ. स्टेफी रोड्रिक्स ने महिला की डिलेवरी करवाई जिसमें उसने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया।
अस्पताल प्रबंधन का दावा- जिले में पहली बार आईवीएफ तकनीक का उपयोग
अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि पाली समेत, जालोर सिरोही जिले में पहली बार आईवीएफ तकनीक का उपयोग कर जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है। राकेश राजपुरोहित ने बताया कि अस्पताल में जापान से आईवीएफ के लिए अलग से मशीन मंगाई गई है। जो जोधपुर के बाद यहीं पर उपलब्ध है।
हमारे देश की पहली परखनली शिशु दुर्गा
भारतमें पहली बार डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय ने इस प्रक्रिया का इस्तेमाल किया था। इनके द्वारा तैयार की गई परखनली शिशु दुर्गा थी, जो विश्व की दूसरी परखनली शिशु थी। आज यह तकनीक निसंतान दंपत्तियों के लिए आशा की नई किरण है।
तीन चरणों में होता है इलाज, पहले डेढ़ महीने तक दंपतियों की होती है जांच
स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. अनिता राजपुरोहित ने बताया कि यह तकनीक उनके लिए वरदान है जो पिछले कई सालों से संतान सुख से वंचित है उन्होंने बताया कि इसका पूरा इलाज तीन चरणों में होता है। जिसे मेडिकल भाषा में थ्री साइकल ट्रीटमेंट कहते हैं। इससे पहले डेढ़ महीने तक दंपतियों में अलग-अलग जांचे होती है। जिस महिला के जुड़वां बच्चे हुए हैं वह अब स्वस्थ है। दोनों बच्चों का विशेषज्ञों की देखरेख में इलाज चल रहा है।
क्या है इन विट्रो फर्टिलाइजेशन
इनविट्रोफर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) एक तकनीक है, जिसमें महिलाओं में कृत्रिम गर्भाधान किया जाता है। यह बांझपन दूर करने की कारगर तकनीक मानी जाती है। इस प्रक्रिया में किसी महिला के अंडाशय से अंडे को अलग कर उसका संपर्क द्रव माध्यम में शुक्राणुओं से कराया जाता है। इसके बाद निषेचित अंडे को महिला के गर्भाशय में रख दिया जाता है।
विश्वमें 38 साल पहले शुरू हुई तकनीक
इसप्रक्रिया का दुनिया में सबसे पहला प्रयोग संयुक्त राजशाही में पैट्रिक स्टेपो और रॉबर्ट एडवर्डस ने किया था। उनके इस प्रक्रिया से जन्मे बच्चे का नाम लुइस ब्राउन था। उसका जन्म 25 जुलाई, 1978 को मैनचेस्टर में हुआ था।
जिले में पहली बार हुआ
Monday, 20 March 2017
मादागांव में आयोजित अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज रात्रिकालीन खेल का समापन
पाली । मादा गांव में आयोजित अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज रात्रिकालीन वॉलीवाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले में माजीसा स्पोर्ट्स क्लब ने चंद्रायत क्लब को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में राजपुरोहित समाज के विभिन्न जिलों की 32 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में माजीसा स्पोर्ट्स क्लब के खिलाडी नवरतनसिंह पिलोवनी को सर्वश्रेष्ठ शूटर प्रतियोगिता का बेस्ट खिलाडी का अवार्ड दिया गया। विजेता टीम के 21 हजार नकद प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पुखराजसिंह, दिनेशसिंह, अशोकसिंह बसंत, प्रकाशसिंह बसंत, राजेंद्रसिंह मादा दिलीपसिंह मादा मौजूद रहेंगे।
माजीसा स्पोर्ट्स क्लब ने जीता वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब
श्री खेतेश्वर सेवा संस्थान सिरोही की बैठक आयोजित
सिरोही । श्री खेतेश्वर सेवा संस्थान की बैठक का आयोजन रविवार को राजपुरोहित समाज भवन में किया गया। इसमें प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने को लेकर चर्चा की गई। संस्थान अध्यक्ष कन्हैयालाल राजपुरोहित की अध्यक्षता में प्रवासी प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी बनाई गई। इसमें निलेश राजपुरोहित का प्रवासी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अमृत राजपुरोहित को सचिव,दिलीप राजपुरोहित को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम में राजनैतिक,समाज सेवी अन्य क्षेत्र से जुड़े बंधुओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस दौरान संस्थान अध्यक्ष कन्हैयालाल राजपुरोहित,दिनेश राजपुरोहित,विक्रम,मनीष,भंवरलाल सहित काफी संख्या में जिले भर से राजपुरोहित समाज बंधु मौजूद थे।
Saturday, 18 March 2017
प्रज्ञा राजपुरोहित इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
बालोतरा । बालिका आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय की 2 छात्राओं का इंस्पायर अवार्ड पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। विद्यालय के प्रचार प्रमुख कन्हैयालाल जांगिड़ ने बताया कि छात्रा प्रज्ञा राजगुरु राजपुरोहित, एव विमला पालीवाल का विज्ञान गणित विषय में उच्चतम अंक प्राप्त करने पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन किया गया। दोनों छात्राओं को 5-5 हजार रुपए की राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
Wednesday, 15 March 2017
जीवन ज्योति आदर्श विधा मंदिर(उ,प्रा,)विधालय ईटवाया का वार्षिकोत्सव आर्शीवाद सम्मान समारोह 17 मार्च को
सिवाना । क्षेत्र के ईटवाया गांव जीवन ज्योति आदर्श विधा मंदिर का वार्षिकोत्सव एव सम्मान समारोह 17 मार्च शुक्रवार 11 बजे को श्री साधु समाज प्रदेशा अध्यक्ष महंत महामंडलेश्वर निर्मलदास जी महाराज एव श्री पारस रामजी महाराज जेतेश्वर धाम भलखाड़ी सिणधरी के पावन सानिध्य मे कार्यक्रम का आयोजन होगा।
मुख्य अतिथि के रूप मे कही राजपुरोहित समाज के पदाधिकारी एव समाज सेवी सम्मिलित होगे।
समाज सेवी टिकम सिंह जी राजपुरोहित सिलोर, मुकनसिंह जी राजपुरोहित पं स, सदस्य सिवाना, शकर सिंह जी राजपुरोहित ब्रह्मधाम आसोतरा ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भामाशाहो का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा जोयत सिंह राजपुरोहित, दुर्ग सिंह राजपुरोहित महादेव टेन्ट हाउस पादरू,दिप सिंह राजपुरोहित पुरस्कार व्यवस्था , त्रिलोक सिंह राजपुरोहित नकलंग मोबाइल सिवाना साफा एव माला व्यवस्था साथ मे खेल वालीबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा क्षेत्र कि कही टीमे भाग लेगी।
सोजन्य-लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित पादरू
Thursday, 2 March 2017
मनोहर सिंह राजपुरोहित नेतरा अपहरण मामला तीन महीने बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली
घटना तीन महीने पहले कि मनोहर सिंह स्कूल कोचिंग के लिए फालना निकला था लेकिन छुट्टी होने के कारण उसी बस मे वापस आना था लेकिन समय पर घर नही पहुंचा जिसके बाद पुलिस मे इस मामले की एफआईआर दर्ज करवाई उसके बाद मनोहर का स्कूल बैग वह फिरौती के कई पत्र मिले लेकिन पुलिस के पास इतने ठोस सबूत होने बाद पुलिस किसी भी नतीजे पर नही पहुंची ।
Sunday, 5 February 2017
जैविक खेती के महान लाभ : राजपुरोहित
Monday, 26 December 2016
मनोज राजपुरोहित विप्र फाउंडेशन युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष बने
सिरोही । विप्रफाउंडेशन राजस्थान युवा ने संगठन की आगामी योजनाओं, सम्मेलनों के आयोजन और सदस्यता अभियान के लिए कार्यकारिणी का गठन किया है। जिसमें प्रदेश के अलग अलग जिलों से पदाधिकारियों को लिया गया है। कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर सिरोही के युवा मनोज राजपुरोहित को नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के सदस्यों ने खुशी जताई।
जुड़े रहे राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर और लाईक करे फेसबुक पेज और फॉलो करे ट्वीटर और ब्लॉग ।
सरपंच राजपुरोहित ने पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जन्म दिवस पर ग्रीन सायला अभियान तहत पौधों की सार-संभाल
सायला । पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर ग्रीन सायला अभियान के तहत सायला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर किए गए पौधरोपण की रविवार सायला सरपंच सुरेश राजपुरोहित ने सार-संभाल कर जन्म दिवस मनाया । सरपंच राजपुरोहित सवेरे 11 बजे राउमावि के खेल मैदान पहुंचे। जहां पर ग्रीन सायला अभियान में सायला विकास समिति ग्राम पंचायत सायला की ओर से किए गए पौधों की सार-संभाल की। प्रत्येक पौधे का अवलोकन करते हुए सार-संभाल के लिए नियुक्त श्रमिक सकाराम राणा को पौधों को समय-समय पर खाद-पानी देने कीटनाशकों का छिड़काव करने के निर्देश दिए।
जुड़े रहे राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर और लाईक करे फेसबुक पेज और फॉलो करे ट्वीटर और ब्लॉग ।
राजपुरोहित समाज की 450 प्रतिभाओं को किया सम्मानित
फालना | राजपुरोहित विकास संघ का 12वां प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मान समारोह रविवार को समाज के छात्रावास में संत देवानंद महाराज कालंद्री के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता संत खेतेश्वर भगवान के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर समाज के भामाशाहों अतिथियों का पुष्पहार साफा पहनाकर बहुमान किया गया। समारोह संयोजक पुनमसिंह पराखिया ने बताया कि समाज के 450 विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में भामाशाह चुन्नीलाल राजपुरोहित द्वारा अगला सम्मान समारोह आयोजित करने की घोषणा पर उनका बहुमान किया गया। कार्यक्रम कों संबोधित करते हुए संत देवानंद महाराज ने कहा कि आज के समय में शिक्षा जरूरी है। शिक्षा से ही देश समाज का विकास संभव है। गौरव राजपुरोहित फूलासर ने विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा के साथ संस्कार को भी जरूरी बताया। समारोह को धन्नाराम पुरोहित, अशोकसिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर समारोह में मुकेशसिंह, प्रतापसिंह राजपुरोहित सोनाणा समाजसेवी, नारायणसिंह राजपुरोहित पुनाडिया, हरिसिंह राजपुरोहित शिवतलाव आदि मौजूद थे।
राणछोडसिंह धुरासनी, लालसिंह पराखिया,रमेशसिंह नेतरा, अशोकसिंह सोकडा,मंत्री देवेंद्रसिंह रडावा,कोषाध्यक्ष नारायणसिंह बारवा,संयोजक पूनमसिंह पराखिया,प्रवक्ता हरिसिंह खुड़ाला,अरविंदसिंह पराखिया,जयसिंह रानी गांव आदि मौजूद थे।
जुड़े रहे राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर और लाईक करे फेसबुक पेज और फॉलो करे ट्वीटर और ब्लॉग ।
Wednesday, 7 December 2016
सोनू राजपुरोहित का माॅडल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित
Saturday, 8 October 2016
जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में दुर्गा राजपुरोहित प्रथम स्थान
तिंवरी| जिला विधिक सेवा जोधपुर द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में रा,बा,सी,वि तिंवरी से निबंध प्रतियोगिता में छात्रा दुर्गा राजपुरोहित ने बाल विवाह एव अभिशाप विषय पर अपने विचारों की अभिव्यक्ति को इतने प्रभावी रूप से व्यक्त किया कि निर्णायकों ने उसे सर्वश्रेष्ठ घोषित किया। ये बालिका जिले में प्रथम स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता माध्यमिक स्कूल पूंजला में न्यायिक विभाग जोधपुर ने संचालित की। इसी क्रम में स्कूल की 12 बालिकाओं ने खो-खो खेल में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था। प्रधानाचार्या गायत्री भारद्वाज ने सभी बालिकाओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
Wednesday, 28 September 2016
बैठक में की राजपुरोहित प्रतिभा सम्मान समारोह पर चर्चा
जोधपुर। राजपुरोहित सेवा न्यास की बैठक रविवार को न्यास अध्यक्ष डॉ.करणसिंह रास की अध्यक्षता में जालोरी गेट क्षेत्र में आयोजित की गई। इसमें न्यास सचिव दिनेशसिंह सिणिया ने प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन करने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। संचालन महेंद्र सिंह तिंवरी ने किया भंवरसिंह कानोडिया ने आभार जताया। उधर,राजपुरोहित छात्रावास विकास समिति की त्रैमासिक बैठक रविवार को हुई। समिति सचिव श्रवणसिंह ने बताया कि मंहत श्री निर्मलदास जी महाराज के सान्निध्य एवं पदमसिंह के संरक्षण में आयोजित बैठक में समिति अध्यक्ष सोहनसिंह ने बैठक का एजेंडा पदाधिकारियों के समक्ष रखा। कोषाध्यक्ष शिवसिंह जाटियावास ने विकास कार्यों पर हुए खर्चे का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
छात्रवृत्ति व सिल्वर मेडल पाकर बोले विद्यार्थी-अब नहीं रुकेंगे
छात्रवृत्ति व सिल्वर मेडल पाकर बोले विद्यार्थी-अब नहीं रुकेंगे बढ़ते रहेगे हर कदम शिक्षा कि ओर
शारदा भवन सभागृह रविवार को उस समय विद्यार्थियों और प्रतिभाओं की हजारों ख्वाहिशों से दमक उठा जब उन्हें छात्रवृत्ति और सिल्वर मेडल का हौंसला मिला। वरिष्ठों से मिले आशीर्वाद से लबरेज होनहारों भी विश्वास दिलाते हुए कहा-अब नहीं रुकेंगे, हमेशा आगे बढ़ेंगे।
अवसर था रविवार शाम स्टेशन रोड स्थित महाराष्ट्र समाज के सभागृह में ब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता न्यास के सम्मान समारोह का। इसमें 48 होनहार विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सिल्वर मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। 40 विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति के रूप में सहायता राशि दी गई। मुख्य अतिथि श्री योगींद्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के संस्थापक एवं व्यवसायी गोपाल शर्मा टंच थे। अध्यक्षता वरिष्ठ अभिभाषक व समाजसेवी सुभाष भट्ट ने की। अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रकाश मिश्रा को ट्रॉफी, शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। न्यास अध्यक्ष डॉ. अमर सारस्वत ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए न्यास द्वारा शुरू किए प्रकल्प को जारी रखने का संकल्प लिया। संस्था सचिव शरद चतुर्वेदी, अनुराग लोखंडे, सलिल हरदेकर, नंदलाल तिवारी, लगन शर्मा, हर्ष दशोत्तर, रुद्रवीर शर्मा, केएन पारीक, पुष्पेंद्र जोशी, डॉ. अरुण पुरोहित, अनिल सारस्वत, राजेंद्र चतुर्वेदी, अशोक आप्टे सहित अन्य मौजूद थे। संचालन उमेश शर्मा ने किया। अंत में उड़ी के आतंकवादी हमले में शहीद जवानों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
Saturday, 24 September 2016
राजपुरोहित लाडले का चयन
श्री खुशवंत राजपुरोहित का चयन राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर में जुडिशल असिस्टेंट पद पर हुआ
श्री खुशवंत सिंह राजुरोहित(राजगुरु) ठिकाना चण्डावल नगर तहसिल सोजत सिटी जिला पाली का चयन राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर में जुडिशल असिस्टेंट पद पर होने पर राजपुरोहित समाज के युवाओ ने आभार व्यक्त किया एव राजपुरोहित समाज संगठन ब्रह्मपुत्र सेना सेवा संघ संस्थान ने खुशवंत सिंह जी राजुरोहित का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।
माता-पिता के नाम भजन संध्या कल
जिला कलाकार सेवा संस्थान की और से चिमनपुरा में शनिवार को एक शाम माता-पिता के नाम भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रवक्ता मनन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि भजन प्रतियोगिता का उद्देश्य जन मानस में माता-पिता के प्रति आदर सम्मान को लेकर जागरूक करना है। प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय तृतीय रहने वाले कलाकारों का सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर राजस्थानी फिल्म चुकोडी सरकार के पोस्टर का भी विमोचन किया जाएगा। आयोजन समिति की ओर से अपने माता-पिता के साथ आने वाले लोगों का सम्मान भी किया जाएगा। इसकी तैयारी में गजेंद्रसिंह मंडली,प्रबलसिंह,पप्पू मारवाड़ी,भंवरदास,महेंद्र भाटी,नरेश शर्मा,प्रवीण खैरवा,ललित पंडित,देंवेद्र भट्ट,कमलेश सिसोदिया,हरीश बागोरा हेमराज आदि जुटे हुए है। गुरुवार को कलाकार सेवा समिति का गठन किया गया। जिसमें गजेंद्रसिंह मंडली को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
Friday, 23 September 2016
डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने बढ़ाया मरुधरा का मान, अमेरिका में किया पत्र वाचन
कई देशों के वैज्ञानिक आए
डॉ. पुरोहित ने बताया कि सम्मेलन में अमेरिका के जोर्जिया विश्वविद्यालय के प्रो. टीमुराज लेझावा, स्वीडन के प्रो. हरिशंकर शर्मा, इटली की डॉ. लोरिला रागनी व डॉ. मिटीओ मिकुसी, ऑस्ट्रेलिया की डॉ. मयासा, जापान के डॉ. मत्सुडा, ब्राजील की लीविया स्टोको सहित इथोपिया व कनाडा आदि अनेक देशों के वैज्ञानिकों ने भाग लेकर शोध पत्र प्रस्तुत किए। डॉ. पुरोहित ने बताया कि सम्मेलन में विश्वभर के वैज्ञानिकों ने डूंगर महाविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग में चल रहे विकिरण जैविकी के शोध कार्यों को विशेष रूप से सराहा। प्रो. टीमुराज ने डूंगर महाविद्यालय के साथ मिलकर संयुक्त शोध कार्य करने की इच्छा व्यक्त की।
डॉ. पुरोहित ने बताया कि सम्मेलन में अमेरिका के जोर्जिया विश्वविद्यालय के प्रो. टीमुराज लेझावा, स्वीडन के प्रो. हरिशंकर शर्मा, इटली की डॉ. लोरिला रागनी व डॉ. मिटीओ मिकुसी, ऑस्ट्रेलिया की डॉ. मयासा, जापान के डॉ. मत्सुडा, ब्राजील की लीविया स्टोको सहित इथोपिया व कनाडा आदि अनेक देशों के वैज्ञानिकों ने भाग लेकर शोध पत्र प्रस्तुत किए। डॉ. पुरोहित ने बताया कि सम्मेलन में विश्वभर के वैज्ञानिकों ने डूंगर महाविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग में चल रहे विकिरण जैविकी के शोध कार्यों को विशेष रूप से सराहा। प्रो. टीमुराज ने डूंगर महाविद्यालय के साथ मिलकर संयुक्त शोध कार्य करने की इच्छा व्यक्त की।
-
समस्त राजपुरोहित मकवाणा परिवार आयोजन समिति के तत्वाधान में आयोजित होने जा रहा हैै। राजपुरोहित मकवाणा गौत्र के आराध्य कुलदेवी माँ खुमल की त...
-
फलसुंड गौरव राजपुरोहित का आईएएस में सलेक्शन होने पर फलसूंड क्षेत्र में खुशी की लहर छा गई है। भारतीय प्रशासनिक सेवा क्षेत्र के गौरव राजपुरोह...
-
गणतंत्र दिवस पर लाल किला में होने वाले समारोह में राजस्थान पुलिस के अधिकारी गिरधारी सिंह राजपुरोहित भीनमाल को सम्मानित किया जायेगा। ...





