Search This Blog

Monday, 14 August 2017

गौ सेवा में आगे आई ब्रम्हपुत्र सेना ,ब्रम्हपुत्र सेना ने Whatsapp ग्रुप के माध्यम से जुटाए 88000/- रूपये

मित्रो आप सबको जैसे कि पता है कि गत दिनों सांचोर क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण विश्व की सबसे बड़ी गौशाला  गौधाम पथमेड़ा में बाढ़ आई थी जिससे भारी क्षति पहुची एवं सेकड़ो गौमाता देवलोक हुई।। जैसे ही ये जानकारी सभी गौभक्तो को मिली सबने अपने निजी तौर पे कुछ ना कुछ सहायता की फिर भले वो तन से, मन से या धन से हो। इस संदर्भ में राजपुरोहित ब्रह्मपुत्र सेना और राजपुरोहित गौसेवा दल परिवार (WHATSAPP GROUP) के सदस्यों द्वारा कुछ धनराशि एकत्रित की गई जिसे सबने स्वयं गौधाम पथमेड़ा जाकर अर्पित करने का सोचा तारीख 12/08/2017_ को  राजपुरोहित ब्रह्मपुत्र सेना मुख्यालय टीम एवं राजपुरोहित  गौसेवा दल परिवार के मित्र गणो ने पथमेड़ा गौधाम का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।। मित्रो वहां जो कुदरत का कहर बरसा है उसको देखके किसीकी भी आंखों में पानी आ सकता है। आजतक तो कहते सुना था कि पानी अपना रास्ता खुद बनाता है लेकिन वहां पहुँचके देखा तो ये बात हकीकत नजर आयी गौशाला में बाढ़ के पानी ने इतनी तबाही मचाई की गौशाला के अंदर ही तालाब ओर नदिया बन गयी है और सेकड़ो गौवंश देवलोक हुई है।।
राजपुरोहित ब्रह्मपुत्र सेना मुख्यालय टीम ओर राजपुरोहित गौसेवा दल के सदस्यों द्वारा एकत्रित किये हुए करीबन  ₹88,000/- रुपयों से 50 बोरी चुरी एवं 370 किलो गुड़ (37 पेठि) लाकर गौशाला में गौमाता के लिए समर्पित किया गया जिसके लिए पथमेड़ा गुरुदेव के द्वारा सभी सदस्यों का दुपट्टा पहनाकर आभार व्यक्त किया गया एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विशेष :_राजपुरोहित ब्रह्मपुत्र सेना पूर्वाध्यक्ष श्रीमान परमेश्वर सिंह जी मकराणा ओर युवराज सिंह जी भटनोखा_ का पूरी राजपुरोहित ब्रह्मपुत्र सेना की ओर से बहुत बहुत आभार जिनोने _कलकत्ता मित्र मंडल_ से बङी राशि एकत्रित की एवं गौधाम की ऐसी करुणामयी हालात में स्वयं कोलकत्ता से पथमेड़ा पधार कर इस कार्य के सहयोगी बने।

No comments:

Post a Comment