Search This Blog

Showing posts with label raj. Show all posts
Showing posts with label raj. Show all posts

Thursday, 8 December 2016

राजपुरोहित समाज के युवाओ के क्रिकेट का महासंग्राम जयपुर में

राजपुरोहित समाज के युवाओ के क्रिकेट का महासंग्राम का आयोजन जयपुर में होने जा रहा  है श्री आखिल भारतीय राजपुरोहित क्रिकेट प्रतियोगिता 2016 का आयोजन होने जा रहा है जिसमे राजपुरोहित समाज की 32 टीमे भाग लेगी । जो की 25 दिसम्बर से 02 जनवरी तक चलेगा ।  पुरे मैच भवानी निकेतन क्रिकेट ग्राउंड जयपुर में आयोजित हो रहा है । टूर्नामेंट का प्रवेश शुल्क 11000 रूपये रखी गयी है वही विजेता टीम को 111000 रूपये का नकद पुरष्कार और ट्राफी दी जायेगी तथा उपविजेता को 71000 रूपये नकद और ट्राफी दी जायेगी ।
प्रतिभा सम्मान समारोह
अखिल भारतीय राजपुरोहित क्रिकेट टूर्नामेंट के तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जा रहा है । राजपुरोहित समाज के छात्र-छात्राऐं जो की 10वीं और 12वीं में मेरिट में आये हो और खेलकूद क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाले समाज बंधुओ को भी सम्मानित किया जायेगा । कृपया अपने सर्टिफिकेट साथ में लेकर आये।

अभी जरी हुए RAS के परिणाम में जितने भी राजपुरोहित समाज बंधुओ का चयन हुआ है वो अपना परिचय इस नम्बर +919660402074 पर भेज दे आपको भी सम्मानित किया जायेगा ।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ टीम की तरफ से आपको हार्दिक बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये ।

Wednesday, 28 September 2016

बैठक में की राजपुरोहित प्रतिभा सम्मान समारोह पर चर्चा

जोधपुर। राजपुरोहित सेवा न्यास की बैठक रविवार को न्यास अध्यक्ष डॉ.करणसिंह रास की अध्यक्षता में जालोरी गेट क्षेत्र में आयोजित की गई। इसमें न्यास सचिव दिनेशसिंह सिणिया ने प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन करने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। संचालन महेंद्र सिंह तिंवरी ने किया भंवरसिंह कानोडिया ने आभार जताया। उधर,राजपुरोहित छात्रावास विकास समिति की त्रैमासिक बैठक रविवार को हुई। समिति सचिव श्रवणसिंह ने बताया कि मंहत श्री  निर्मलदास जी महाराज के सान्निध्य एवं पदमसिंह के संरक्षण में आयोजित बैठक में समिति अध्यक्ष सोहनसिंह ने बैठक का एजेंडा पदाधिकारियों के समक्ष रखा। कोषाध्यक्ष शिवसिंह जाटियावास ने विकास कार्यों पर हुए खर्चे का ब्यौरा प्रस्तुत किया।