Search This Blog

Showing posts with label rajpurohit patrika. Show all posts
Showing posts with label rajpurohit patrika. Show all posts

Monday, 20 March 2017

मादागांव में आयोजित अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज रात्रिकालीन खेल का समापन

पाली  । मादा गांव में आयोजित अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज रात्रिकालीन वॉलीवाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले में माजीसा स्पोर्ट्स क्लब ने चंद्रायत क्लब को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में राजपुरोहित समाज के विभिन्न जिलों की 32 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में माजीसा स्पोर्ट्स क्लब के खिलाडी नवरतनसिंह पिलोवनी को सर्वश्रेष्ठ शूटर प्रतियोगिता का बेस्ट खिलाडी का अवार्ड दिया गया। विजेता टीम के 21 हजार नकद प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पुखराजसिंह, दिनेशसिंह, अशोकसिंह बसंत, प्रकाशसिंह बसंत, राजेंद्रसिंह मादा दिलीपसिंह मादा मौजूद रहेंगे।

माजीसा स्पोर्ट्स क्लब ने जीता वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब

Wednesday, 19 October 2016

भोपालसिंह राजपुरोहित विकास सेवा समिति रानी के अध्यक्ष बने

रानी । श्री राजपुरोहित विकास सेवा समिति रानी के अध्यक्ष पद पर भोपाल सिंह पुत्र भैरूसिंह नादाना भाटान को निर्विरोध चुना गया। निर्वाचन अधिकारी अशोक सिंह सोकडा एवं पुनमसिंह परासिया ने बताया कि श्री राजपुरोहित विकास समिति रानी कि साधारण सभा में भोपाल सिंह नादाना भाटान को निर्विरोध चुना गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रतनसिंह पुनाडिया ने सालाना आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत कर समाज भवन निर्माण एवं महिला छात्रावास योजना कि जानकारी दी इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष हनुमान सिंह पुनाडिया,मदनसिंह पिलोवनी,हिम्मतसिंह चांचौडी नारायण सिंह माण्डल,आईदान सिंह,नारायण सिंह निंबाडा,इन्द्रसिंह निंबाडा,छोटूसिंह कागल ने अपने विचार प्रस्तुत किये। बैठक में आेम प्रकाश,भैरूसिंह मनणा,शंकर सिंह जवाली,डूंगर सिंह मादा,गणपत सिंह नादाना जालमसिंह पुनाडिया राजपुरोहित समाज के कही समाज बन्धु मौजूद थे।

Wednesday, 5 October 2016

राजपुरोहित बने स्टूडेन्ट फॉर डेवलपमेन्ट के संयोजक

बाड़मेर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बाड़मेर-जैसलमेर इकाई के विभिन्न पदों की घोषणा मंगलवार को की गई। जिसमें स्टूडेन्ट फॉर डेवलपमेन्ट एसएफडी की हुई घोषणा की गई। जानकारी के मुताबित एसएफडी संयोजक जगदीश राजपुरोहित को बनाया गया है। बाड़मेर महाविद्यालय छात्रसंघ में उपाध्यक्ष रह चुके राजपुरोहित के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में खास पद मिलने के बाद उनहोने संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही है।

Friday, 5 August 2016

राजपुरोहित किसान मोर्चा के महामंत्री नियुक्त

रानीवाड़ा| किसान मोर्चा जालोर जिले में पूर्व में मनोनीत दो महामंत्रियों को मोर्चा अध्यक्ष के आदेश पर कार्यमुक्त किया। वहीं मालवाड़ा निवासी प्रताप राजपुरोहित को जालोर जिला महामंत्री मनोनीत किया गया।

राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954         
-7891775111
E Mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com

Wednesday, 13 July 2016

बांगड़ अस्पताल पाली मे श्री खेतेश्वर जल गृह का हुआ शुभारंभ

पली । राजपुरोहित युवा संगठन संस्थान पाली की पुरी टीम द्वारा पाली बांगड़ अस्पताल मे श्री खेतेश्वर जल गृह का शुभारंभ ब्रम्हा सावीत्री सिद्ध पीठ आसोत्रा के पीठाधीश्वर, व ब्रहम समाज के गुरूवर श्री श्री 1008 श्री तुलछारामजी महाराज के कर कमलो द्वारा आयोजित कर शुभारंभ किया गया ।
इस शुभ घड़ी के शुभ अवसर पर पाली एस.पी. दीपक भार्गवजी,  पाली जिला कांग्रेस अध्यक्ष चुन्नीलालजी राजपुरोहित,  पाली जिला भाजपा अध्यक्ष करणसिंहजी नेतरा व मनोहरसिंहजी निंबाड़ा पीएमओ बांगड़ अस्पताल पाली,  सुरेन्द्रसिंह पुनायता उपजिला कलेक्टर जयपुर, और  राजपुरोहित समाज के सैकड़ों भामाशाह व समाजसेवको उपस्थिति थी । इस श्री खेतेश्वर जल गृह को बनाने का श्रैय  राजपुरोहित युवा संगठन सस्थान के सदस्यो को जाता है ।

राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954         
-7891775111
E-Mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com

Monday, 27 June 2016

राजपुरोहित छात्रावास की कार्यकारिणी गठित

सिवाना | कस्बे में श्री खेतेश्वर राजपुरोहित छात्रावास की कार्यकारिणी समिति गठित की गई। आंबसिंह इन्द्राणा ने बताया कि ब्रह्मधाम के पीठाधीश तुलसाराम महाराज के सानिध्य में श्री खेतेश्वर राजपुरोहित छात्रावास सिवाना में समस्त राजपुरोहित समाज की बैठक रखी गई। इस दौरान कार्यकारिणी कमेटी गठित की गई, जिसका कार्यकाल 2 वर्ष रखा गया। कार्यकारिणी में अध्यक्ष खेत सिंह मवड़ी, उपाध्यक्ष बुध सिंह धारणा, महामंत्री चंदन सिंह सोढा गुड़ा, कोषाध्यक्ष शैतान सिंह सिवाना सचिव अशोक सिंह महिलावास को मनोनीत किया गया।

वहीं सदस्य आसु सिंह इंद्राणा, शंकर सिंह सिवाना, मुकन सिंह पादरु, शंभू सिंह धीरा, हरि सिंह अर्थण्डी अमर सिंह मेली को बनाया गया।

रामेश्वरम में बनेगा राजपुरोहित समाज का भवन

चेन्नई।रामेश्वरम धाम में राजपुरोहित समाज का भवन बनवाया जाएगा। भवन के लिए नक्शा तैयार कर शिलान्यास करवाया जाएगा। अखिल भारतीय साधु समाज राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष महामंडलेश्वर संत निर्मलदास महाराज के सान्निध्य में रविवार को रामेश्वरम धाम राजपुरोहित समाज सेवा ट्रस्ट की मीटिंग में यह निर्णय लिया गया। साहुकारपेट के तिरुपल्ली स्ट्रीट स्थित राजपुरोहित ट्रस्ट भवन में आयोजित मीटिंग में रामेश्वरम धाम में राजपुरोहित समाज के भवन निर्माण को लेकर विचार-विमर्श किया गया। शिलान्यास के लिए शुभ मुहूर्त निकलवाने के बाद तिथि की घोषणा की जाएगी। इसके लिए भवन की रुपरेखा के लिए नक्शे तैयार करवाए जाएंगे। रामेश्वरम में प्रस्तावित जगह पर चारदीवारी निर्माण का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। मीटिंग में ट्रस्टियों ने विभिन्न सुझाव दिए।

मीटिंग में ट्रस्टी विशालसिंह पिलोवनी , मंगलसिंह कालुड़ी, जबरसिंह बासनी राजगुरां, तेजसिंह मोहराई तिरुपुर, अर्जुनसिंह मोहराई, चंदनसिंह सांकरणा, महेन्द्रसिंह सांथू, विक्रमसिंह ओड़वाड़ा के साथ ही गणपतसिंह मोहराई, लक्ष्मणसिंह निमाज, मोहनसिंह मादा, अभयसिंह खेड़ी, अमरसिंह वणदार, सवाईसिंह जेठन्तरी, कानसिंह चाड़वास, हंसराज कैलाशनगर, सीए रमेश, शांतिलाल, अशोक चड़ुआल, मानसिंह मादा रामेश्वरम समेत अन्य गणमान्य राजपुरोहित समाज  के लोग मौजूद थे।

इससे पहले संत निर्मलदास महाराज के चेन्नई पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। बाद में तिरुपल्ली स्ट्रीट स्थित राजपुरोहित ट्रस्ट भवन में ट्रस्ट की ओर से उनका शाल एवं माल्यार्पण से स्वागत किया गया।

Saturday, 4 June 2016

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष मे सिवाना कार्यक्रम का आयोजन हुआ

सिवाना । विश्व तम्बाकू निषेध  दिवस पर आयोजित नशा मुक्ति हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें सिवाना प्रधान श्रीमती गरिमा राजपुरोहित उपखण्ड अधिकारी श्री सुरेन्द्र सिंह मीना एवम सिवाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि अधिकारी एव गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिसमें गरिमा राजपुरोहित कहा कि नशा प्रकृति जैसे व्यंजनो से दुर रहे नशा मुक्त समाज का निर्माण करे जिसमें कई प्रकार कि बीमारियाँ से बसा जा सके नशा एक प्रकृति कि ओर विनाश धकेलता है  नशा से दुर रहने का संदेश दिया ।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954         
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com

फेसबुक से जुड़ने के लिए यहाँ क्लीक करे।

ट्वीटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लीक करे ।

Wednesday, 18 May 2016

राजपुरोहित प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन की तैयारिया जोरो पर ,अशोक गेहलोत होंगे मुख्य अतिथि

श्री खेतेश्वर सेवा संस्थान सिरोही के तत्वाधान में राजपुरोहित प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कल 20 मार्च को सुबह 10 बजे से सिरोही बाबा रामदेव गार्डन  सिरोही में आयोजित होगा। इस आयोजन की तैयारिया जोरो पर है । पुरे क्षेत्र में  समाज के लोगो को आमंत्रित किया जा रहा है । संस्थान के मिडिया प्रभारी मोहन भाई देशप्रेमी ने बताया की समाजसेवी प्रताप राजपुरोहित की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन होगा । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत होंगे । समारोह में मानवाधिकार आयोग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दलपत सिंह दिनकर और जागरूक टाइम्स के संपादक गोविन्द सिंह राजपुरोहित मुम्बई विशिष्ट अतिथि होंगे । इस आयोजन में प्रतिभाशाली छात्र -छात्राओ को सम्मानित किया जायेगा । इसके आलावा विभिन्न क्षेत्रो में प्रतिभा हासिल करने वालो को भी सम्मानित किया जायेगा । कार्यक्रम में सम्मानीय अतिथि के रूप में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सिरोही के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण सिंह राजपुरोहित,विकास अधिकारी राकेश राजपुरोहित,नगर पालिका पिंडवाड़ा अध्यक्ष खुशबू राजपुरोहित,समाज सेवी मुकेश राजपुरोहित मणोरा,सिरोही जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मानाराम राजपुरोहित रेवदर भी शामिल होंगे । राजपुरोहित प्रतिभा सम्मान समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिये टीम जुटी है। इस आयोजन को लेकर प्रवासी बंधुओ द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है ।

राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954         
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com
फेसबुक से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे ।

Friday, 6 May 2016

श्री खेतारामजी महाराज की 32वीं बरसी और प्रतिष्ठा दिवस समारोह 11-12 को

गुरूदेव श्री खेतारामजी महाराज की 32 वीं बरसी  और प्रतिष्ठा दिवस समारोह 11-12को ब्रम्हधाम आसोतरा में आयोजित हो रहा है । श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा के संस्थापक संत ब्रह्मलीन, ब्रह्मर्षि परम पूज्य गुरूदेव श्री खेतारामजी महाराज की 32 वीं पुण्य तिथि (बरसी) एवं श्री ब्रह्माजी मंदिर के प्रतिष्ठा दिवस समारोह ब्रह्मधाम तीर्थ पर 11 व 12 मई को ब्रह्मधाम गादीपति तुलछाराम महाराज के सानिध्य में हर्षो उल्लास व धूमधाम से मनाया जायेगा। श्री ब्रह्माजी का मंदिर एवं राजपुरोहित समाज विकास न्यास के कोषाध्यक्ष रामलाल राजपुरोहित ने बताया कि 11 मई को श्री ब्रह्माजी के मंदिर का प्रतिष्ठा दिवस समारोह, श्री विश्व शांति महायज्ञ व चढावे की बोलिया, प्रतिभावान छात्र - छात्राओं को पुरस्कार वितरण समारोह व रात्रि जागरण का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 12 मई को परमपुज्य गुरूदेव श्री खेतारामजी महाराज के पुण्य तिथि समारोह, चढावे की बोलिया, पुष्पांजलि, संत महापुरूषों के दर्शन, सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। कोषाध्यक्ष राजपुरोहित ने बताया कि विश्व शांति महायज्ञ के चढावे की बोली 10 मई को सांय काल बोली जायेगी। इस मौके पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का भी कार्यक्रम बन रहा है।

राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954         
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com
फेसबुक से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे ।

Thursday, 28 April 2016

घर विदाई से पहले परीक्षा देने पहुंची होनहार बिटिया प्रवीणा राजपुरोहित

साँचोर ।कैरियर का जिंदगी में कितना महत्व होता है ऐसा ही अपने जीवन में पढाई का महत्त्व प्रवीणा राजपुरोहित ने समझा। बुधवार को आयोजित बीए प्रथम वर्ष की  गायत्री महाविद्यालय के परिक्षा केन्द्र पर आयोजित होने वाली परीक्षा के दौरान चितलवाना में रहने वाली प्रवीणा राजपुरोहित की शादी थी। घर वाले विदाई की तैयारी कर रहे थे, इस दौरान प्रवीणा के बुधवार को हिन्दी साहित्य प्रथम पेपर का पर्चा भी था।एक विकट परिस्थति में प्रवीणा ने विदाई से पहले परिक्षा देने का निर्णय लिया। सांचौर शहर से आई बारात प्रवीणा के निर्णय के आगे नतमस्त हुई विदाई समय तक  दूल्हे ने किया किया प्रवीणा का इंतजार और साहसी निर्णय से प्रवीणा सीधी परीक्षा केन्द्र पहुची। वहीं ईस दौरान प्रवीणा राजपुरोहित ने बताया कि कैरियर का इम्तिहान सबसे बड़ा है, उन्होने बताया कि वह कामयाबी हासिल करना चाहती है। जिसकी बदौलत वह पहले परीक्षा दे रही  है। इस निर्णय का प्रवीणा राजपुरोहित माता पिता परिवार वालो ने भी सयोंग किया ओर दुसरी तरफ साचोर मे ससुराल वालो ने बहु नेक निर्णय का इंतजार किया। प्रवीणा राजपुरोहित पेपर को अच्छा होना बताया परिक्षा देने के बाद शादी के बाकी शाही रस्मो के बाद ससुराल विदाई हुई ।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क  करे -
M.9784673954         
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com
Facebook-  https://m.facebook.com/Rajpurohit-Patrika-News-886891971399979/

Saturday, 23 April 2016

पाली में गूंजे संत श्री खेतेश्वर महाराज के जयकारे

पाली.  ।संत के जन्म कल्याण महोत्सव में सुबह राजपुरोहित विकास समिति के तत्वावधान में बैण्ड बाजों की मधुर धुन के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 108 कलश धारी महिलाओं ने साध्वी सुखिया बाई के नेतृत्व में मंगल गान कर संत की महिमा का बखान किया। युवा संत खेतेश्वर अमर रहे... का उद्घोष करते चले। वीर
इन मार्गों से गुजरी शोभायात्रा
शोभायात्रा दुर्गादास नगर से रवाना होकर सुरजपोल, सोमनाथ मंदिर, सर्राफा बाजार, नवलखा रोड व नहर पुलिया होकर राजपुरोहित छात्रावास पहुंचकर विसर्जित हुई। मार्ग में जगह-जगह शहरवासियों ने शोभयात्रा में शामिल समाजबंधुओं का स्वागत किया।
ये सजाई झांकियां-भगवान शिव,-परमपिता ब्रह्मा-भगवान विष्णु,-प्रभु राम-सीता व परशुराम-संत खेताराम जी महाराज की झलकी संस्कृति ।
शोभायात्रा में समाज की संस्कृति झलकी। शोभायात्रा में युवा धोती व कुर्ता पहनकर और महिलाएं परम्परागत वस्त्र पहनकर जयकारे लगाते चली।
समाजबंधुओं का किया बहुमान
समिति सचिव डॉ. चन्द्रभान तालकिया ने बताया कि समाज छात्रावास में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मोहनसिंह मण्डली, मोतीसिंह सणतरा, हुकमसिंह चावण्ड़ा, सोहनसिंह मालपुरिया, हनुमानसिंह मादड़ी, प्रेमसिंह थोब का प्रशस्ति पत्र देकर व माला पहनाकर बहुमान किया गया।
इसके अलावा समिति अध्यक्ष रणजीतसिंह भीवली सहित समाजबंधुओं ने विधायक ज्ञानचन्द पारख, नगर परिषद सभापति महेन्द्र बोहरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित्रा राजपुरोहित, भाजपा उपाध्यक्ष शंकरसिंह देवली का स्वागत किया। समारोह में राजपुरोहित युवा संगठन और युवा फोर्स ने सहयोग किया।

राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर न्यूज़ टेलीकास्ट करने के लिए संपर्क -
M.9784673954         
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com

Friday, 22 April 2016

जोधपुर मे धुमधाम से मनाया गया जन्म कल्याण महामहोत्सव

जोधपुर । ब्रह्म अवतार संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज 104वा जन्म कल्याण महा महोत्सव के उपलक्ष्य में जोधपुर में धुम धाम से विशाल रैली निकालकर राजपुरोहित समाज बङी संख्या बंधुओं ने दीप प्रवजल एव दाता को पुष्प माला पहनाकर रैली को रवाना किया । श्री खेतेस्वर जयंती के उपलक्ष्य में विशाल  शोभायात्रा निकाली जिसमें काफी समाज महिला बालक बालिका एव समाज बंधओ हुजुम उमङा जहां पुष्प वर्षा के साथ रैली का आगाज हुआ ।
संत श्री खेतेस्वर मार्ग ,12 वी रोड चौराहा से सुबह 10 बजे निकाली गई ‪‎गुरु महाराज‬ के प्रति अपनी आस्था और एकता समाज बंधुओं ने प्रकट की गई ।

 राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर न्यूज़ टेलीकास्ट करने के लिए संपर्क - 

M.9784673954         

 -7891775111 

E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com

सिवाना मे हर्षोल्लास के साथ मनाया श्री खेतेश्वर जन्म कल्याण महोत्सव

संत शिरोमणी श्री ब्रह्म अवतारी श्री  1008श्री खेतेश्वर दाता के 104 वा जन्म कल्याण महोत्सव सिवाना में हर वर्ष कि भाँति इस साल भी हर उल्लास एव उत्साह पूर्ण धुमधाम से मनाया गया जिसमें दीप प्रवजल एव पुष्प चढ़ाकर दाता को समाज बंधुओं ने नमन किया जिसमें राजपुरोहित समाज के सिवाना क्षेत्र के राजपुरोहित समाज गणमान्य युवा बंधुओ ने भाग लीया। किशोर सिंह असाडा, बहादुर सिंह सिवाना,  जितेंद्र सिंह सिवाना, राम सिंह गुङानाल, मदन सिंह गुङानाल,
आम्बसिंह, गजेन्द्र सिंह, गोतमसिंह,ओम सिंह,अन्य सिवाना राजपुरोहित समाज बंधु उपस्थित थे ।

राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर न्यूज़ टेलीकास्ट करने के लिए संपर्क - 

M.9784673954          

-7891775111 

E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com

श्री खेतेश्वर जन्म कल्याण महोत्सव रथ का हुआ भव्य स्वागत

राजपुरोहित समाज के आराध्य देव ब्रह्म ऋषि, ब्रह्म सावित्री संत शिरोमणि ब्रह्मधाम आसोतरा के ब्रह्म मंदिर के निर्माता संत श्री खेतेश्वर भगवान के 104वां जन्म कल्याण महोत्सव के आयोजन के तहत राजपुरोहित समाज के राजपुरोहित ग्राम में प्रचारक रथ का खेड़ापा ग्राम में रविवार रात्रि को आने पर समाज के नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। रविवार रात्रि को खेतेश्वर जन्म कल्याण महोत्सव रथ के आने पर राजपुरोहित समाज के महिलाओं द्वारा दर्शन आरती प्रसाद को खेतेश्वर भगवान को अर्पित किया गया तो बड़े-बुजुर्गों ने भी रथ के दर्शन किए परिक्रमा का लाभ लिया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा खेतेश्वर भगवान की आरती भी बोली गई सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया।
महेंद्र,अमर, अजीत ने बताया कि संत महाराज के जन्म कल्याण महोत्सव के अवसर पर अलग-अलग झांकियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर न्यूज़ टेलीकास्ट करने के लिए संपर्क -
M.9784673954         
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com

Monday, 18 April 2016

घेनड़ी प्रकरण में राजपुरोहित युवा फोर्स ने दिया आरोपियों को गिरफ्तार करने का ज्ञापन

पाली ।घेनड़ी गांव में धुलंडी के दिन दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना के बाद बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर

सोमवार को राजपुरोहित युवा फोर्स की ओर से एसपी दीपक भार्गव को ज्ञापन देकर राजपुरोहित समाज  लोगों के साथ मारपीट करने के बाकी फरार सभी आरोपियों को  गिरफ्तार करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि धुलंडी के दिन राजपुरोहित समाज की गैर नृत्य आयोजन में खलल डालने उद्देश्य से राजपुरोहित समाज के लोगों पर आरोपी राजूराम मेघवाल ने बदसलुकी एव मारपीट कि थी जिसमें आपसी  समझाइश की, लेकिन बाद में उसके दुसरे के पक्ष में लोगों एव महिलाओं ने मौके पर पहुंच गैर में खलल डाला।
ज्ञापन में आरोप है कि पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए राजपुरोहित समाज के चार लोगों को  गिरफ्तार किया,जबकि दूसरे पक्ष से महज एक आरोपी को ही गिरफ्तार किया। फोर्स के अध्यक्ष चंद्रपालसिंह राजपुरोहित, सचिव महेशसिंह राजपुरोहित, मनीषसिंह राजपुरोहित समेत कई पदाधिकारियों ने बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर न्यूज़ टेलीकास्ट करने के लिए संपर्क करे -
M.9784673954         
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com

Saturday, 16 April 2016

ईसाली बने राजपुरोहित युवा मंच के जिला अध्यक्ष

सुमेरपुर|  राजपुरोहित समाज पाली के युवाओं की शुक्रवार को राजपुरोहित भवन निम्बेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आवश्यक बैठक आयोजित हुई। जिसमें समाज के युवाओं ने सर्वसम्मति से पाली जिले का राजपुरोहित युवा मंच का गठन कर जिला कार्यकारिणी बनाकर इंद्रसिंह ईसाली को जिलाध्यक्ष नंदुसिंह बारवा को संरक्षक पद पर नियुक्त किया गया। जिला प्रवक्ता सुमेरसिंह नाडोल ने बताया कि बैठक में समाज के युवाओं ने एकजुट होकर सर्वसम्मति से यशपालसिंह शिवतलाव, दिलीपसिंह रावलवास, दिनेशसिंह खिंदारा गांव सुरेशसिंह जवाली को उपाध्यक्ष, गजेंद्रसिंह सुमेरपुर, विनोदसिंह नेतरा, हिटलरसिंह बारवा, श्रवणसिंह सावेलता अजीतसिंह बोया को महामंत्री, जगदीश राजपुरोहित सुमेरपुर को सचिव, अशोकसिंह बसंत को कोषाध्यक्ष, नरपतसिंह पराखिया, गणपतसिंह सुमेरपुर, राकेशसिंह मादा को विधि सलाहकार, बलवंतसिंह फालना, हुकमसिंह, हनुमानसिंह धर्मधारी, रणजीतसिंह भादरलाऊ, प्रवीणसिंह नेतरा, मुकेशसिंह बसंत, कृपालसिंह रूपावास, अर्जुनसिंह बाबागांव, अमितसिंह बिकरलाई, जालमसिंह विगंरला, मनोहरसिंह गादाणा को संगठन मंत्री पद पर मनोनीत किया गया।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ सोशल मिडिया कवरेज
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर न्यूज़ टेलीकास्ट करने के लिए संपर्क -
M.9784673954         
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com

Tuesday, 12 April 2016

रामनवमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, तैयारियां जोरों पर

जोधपुर। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा संचालित श्री रामनवमी महोत्सव के तत्वावधान में 15 अप्रेल को विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जायेगा। जिसमें धार्मिक, सांस्कृतिक और महापुरुषों के जीवन चरित्र पर आधारित करीब 200 झांकियां सम्मिलित होगी। शोभा यात्रा प्रात: 9.30 बजे घंटाघर से श्रीराम दरबार के पूजा अर्चना के पश्चात कटला बाजार, खाण्डा फलसा, आडा बाजार, जालोरी गेट, सरदारपुरा बी रोड़ होते हुए सत्संग भवन पहुंचकर विसर्जित होगी। यह जानकारी आज विहिप के प्रांत कार्याध्यक्ष प्रो. भवानीलाल माथुर, रामनवमी महोत्सव समिति के अध्यक्ष संदीप गिल ने संवाददाता सम्मेलन में दी।

उन्होंने बताया कि 1983 से शुरु हुई इस परम्परा का यह 34वां वर्ष है। विश्व हिंदू परिषद के सभी 14 प्रखंड जिसमें पुराना शहर, बागर, सूरसागर, चांदपोल, सरदारपुरा, रातानाडा, महामंदिर, मण्डोर, बनाड, मसूरिया, बासनी, नंदवन, केशवनगर और सांगरिया से लघु यात्राओं के रूप में प्रात: 9.30 बजे घंटाघर पहुंचकर मुख्य शोभायात्रा में शरीक होगी। शहर के अखाड़ा प्रमुख सुरेन्द्र बहादुरसिंह की अगुवाई में नगर के प्रमुख अखाड़ों के आर्यवीर शोभायात्रा में अपना शारीरिक सौष्ठव प्रदर्शन दिखाएंगे।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ सोशल मिडिया कवरेज
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर न्यूज़ टेलीकास्ट करने के लिए संपर्क -
M.9784673954         
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com

Thursday, 7 April 2016

राजपुरोहित समाज कालन्द्री की बैठक आयोजित

कालंद्री| कस्बे के ब्रह्माजी मंदिर में नवप्रागण  राजपुरोहित समाज की बैठक हुई। जिसमें आगामी 3 मई को होने वाले दूसरे वार्षिक महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में मेले को लेकर चढ़ावे बोले गए। बैठक में रानेश्वर महादेव मंदिर के महंत दंडी स्वामी देवानंद सरस्वती का सानिध्य रहे। बैठक की अध्यक्षता ब्रह्मधाम ट्रस्ट कालंद्री के अध्यक्ष मालाराम राजपुरोहित मनोरा ने की। बैठक में समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर चढ़ावे बोले। इस दौरान महामंत्री शांतिलाल  राजपुरोहित, तुलसीराम राजपुरोहित, गणेशराम राजपुरोहित, छेलाराम राजपुरोहित, शंकरलाल राजपुरोहित, छोगालाल राजपुरोहित, रमेश राजपुरोहित और भरत राजपुरोहित समेत अन्य समाज के लोग मौजूद थे।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ सोशल मिडिया कवरेज
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर न्यूज़ टेलीकास्ट करने के लिए संपर्क -
M.9784673954         
-7891775111
E-mail  =rajpurohitpatrikanews@gmail.com

Saturday, 2 April 2016

कृष्ण चन्द्र पुरोहित के राजस्थानी साफों, पगडिय़ों का संकलन विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा

बीकानेर। बीकानेर रेलवे स्टेशन के समीप सूचना केन्द्र में राजस्थान दिवस पर लगी विकास प्रदर्शनी में चंद मिनटों में साफे बांधने में माहिर शहर के जाने-माने कृष्ण चंद्र पुरोहित के राजस्थानी साफों और पगडिय़ों का संकलन विशेष आकर्षण का केन्द्र था। इनमें खिड़किया पाग (विष्णु रूपी दूल्हा और कथावाचक), पाली जिले की गोल पगड़ी, उदयपुर की उमराव पाग, राठौड़ी साफा, चारावाही पगड़ी, गंगाशाही साफा, मेवाती गोल साफा, केसरिया उमराव पगड़ी, डूंगरपुर के आदिवासी क्षेत्र की सांकळ पाग, शेखावाटी का गोल चुनरी साफा, जोधपुरी शाही साफा, चुनरी अंग्रेजी साफे ने आमजन को आकर्षित किया। वहीं माहेश्वरी, सुथार, राजपूत, राजपुरोहित तथा मुस्लिम सहित विभिन्न समाजों की पगडिय़ां भी आमजन के अवलोकनार्थ रखी गईं। कलक्टर पूनम, जिला परिषद सीईओ बी.एल.मेहरड़ा, पीआरओ हरिशंकर आचार्य सहित अनेक ने सराहना कि गई ।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ सोशल मिडिया कवरेज

राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर न्यूज़ टेलीकास्ट करने के लिए संपर्क -
M.9784673954          
-7891775111

E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com