Search This Blog

Monday, 18 April 2016

घेनड़ी प्रकरण में राजपुरोहित युवा फोर्स ने दिया आरोपियों को गिरफ्तार करने का ज्ञापन

पाली ।घेनड़ी गांव में धुलंडी के दिन दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना के बाद बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर

सोमवार को राजपुरोहित युवा फोर्स की ओर से एसपी दीपक भार्गव को ज्ञापन देकर राजपुरोहित समाज  लोगों के साथ मारपीट करने के बाकी फरार सभी आरोपियों को  गिरफ्तार करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि धुलंडी के दिन राजपुरोहित समाज की गैर नृत्य आयोजन में खलल डालने उद्देश्य से राजपुरोहित समाज के लोगों पर आरोपी राजूराम मेघवाल ने बदसलुकी एव मारपीट कि थी जिसमें आपसी  समझाइश की, लेकिन बाद में उसके दुसरे के पक्ष में लोगों एव महिलाओं ने मौके पर पहुंच गैर में खलल डाला।
ज्ञापन में आरोप है कि पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए राजपुरोहित समाज के चार लोगों को  गिरफ्तार किया,जबकि दूसरे पक्ष से महज एक आरोपी को ही गिरफ्तार किया। फोर्स के अध्यक्ष चंद्रपालसिंह राजपुरोहित, सचिव महेशसिंह राजपुरोहित, मनीषसिंह राजपुरोहित समेत कई पदाधिकारियों ने बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर न्यूज़ टेलीकास्ट करने के लिए संपर्क करे -
M.9784673954         
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com

No comments:

Post a Comment