जोधपुर। मारवाड़ में राजपुरोहित समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संगठन की बागडोर सौंपे जाने पर राजपुरोहित समाज खेड़ापा ने खुशी का इजहार किया। समाज के नारायण सिंह राजपुरोहित, बाबूसिंह राजपुरोहित, गणपतसिंह राजपुरोहित, मंगलसिंह राजपुरोहित, श्यामसिंह राजपुरोहित, मांगूसिंह राजपुरोहित, रतनसिंह राजपुरोहित सहित सैकड़ों समाजसेवी ने बताया कि जोधपुर महानगर में महिला विंग की जिलाध्यक्ष के रूप में इंद्रा राजपुरोहित देहात कार्यकारिणी के रूप में सुल्तान सिंह राजपुरोहित को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने पर प्रदेशाध्यक्ष का आभार जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में करणसिंह नेतरा, महिला विंग की सुमित्रा राजपुरोहित को जिलाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी देने पर पाली सांसद पीपी चौधरी, पाली जिले के सभी विधायकों, जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत का भी आभार जताया।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ सोशल मिडिया कवरेज
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर न्यूज़ टेलीकास्ट करने के लिए संपर्क -
M.9784673954
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com
No comments:
Post a Comment