जय श्री रघुनाथजी री सा !!!! राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ में आपका स्वागत है $@ "ये मंच नहीं रिश्ता है जो राजपुरोहित की न्यूज़ राजपुरोहित तक पहुचाता है ।" राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ में न्यूज़ देने के लिए संपर्क करे -rajpurohitpatrikanews@gmail.com
Search This Blog
Friday, 1 June 2018
हिन्दी साहित्य सम्मेलन में भाग लेने पूर्व विधायक ओर प्रधान राजपुरोहित रूस के लिए रवाना
Tuesday, 21 March 2017
प्रवासी मैत्री संघ का होली स्नेह मिलन रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन
अहमदाबाद । शहर के वस्त्रापुर लेक किनारे रविवार देर रात हुए गुजरात-राजस्थान मैत्री संघ का होली स्नेहमिलन महोत्सव में पांव रखने की भी जगह नहीं थी। हजारों संस्कृतिप्रेमियों की मौजूदगी में राजस्थान से आए लोक कलाकारों ने एम्फी थियेटर में मानो रंगीला राजस्थान ही उतार दिया था।
दिलराज वणजारा, दुर्गा जसराज और उसके कलाकार दल ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी तो वहीं दीपिका भाट ने अपने सिर पर आग जलाकर उस पर बर्तन रखकर उसमें दूध, पानी शक्कर डाल कर नृत्य के साथ चाय बनाई और अतिथियों को पिलाई।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता आई के जाडेजा ने कहा राजस्थानी भाइ अपनी मेहनत और प्रेम से गुजरात की धरती के विकास में सहभागी रहे। भविष्य में भी राजस्थान-गुजरात दो भाइयों की तरह मिलकर कर रहे विकास करेंगे।
इस मौके पर संयोजक नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने मैैत्री संघ के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि दूध में शक्कर की तरह राजस्थानी-गुजराती आपस में घुलमिल गए हैं। मैत्री संघ का सपना है कि यहां राजस्थान-गुजरात भवन बनाए और उसके जरिए प्रवासी तथा अन्य लोगों की समस्याओं का हल हो। विशेष अतिथियों में महिला बालविकास मंत्री निर्मला वाधवानी, विधायक किशोर चौहाण,भाजपा प्रदेश मंत्री अमित ठाकर मैजूद रहे।
इस मौके पर नारायणसिंह खुडाला, किशनदास अग्रवाल, आरडी चौधरी सीए, सीपी काला, गोरधन सिंह राजपुरोहित, भूपेश प्रजापति आदि का भी ऐसे आयोजनों के लिए अभिनंदन किया गया। पूरे कार्यक्रम में राजस्थान समाज के 36 कोम के प्रतिनिधि, कार्यकर्ता व दर्शक मौजूद रहे। मंच संचालन ओपी अग्रिहोत्री ने किया।
Monday, 20 March 2017
योगी आदित्यनाथ को यूपी के मुख्यमंत्री बनने पर सायला सरपंच सुरेश जी राजपुरोहित ने जताई खुशी
सायला । उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपाइयों ने खुशी जताई। शनिवार शाम को उत्तर प्रदेश में विधायक दल की बैठक में गोरखपुर सांसद योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुनते हुए मुख्यमंत्री घोषित करने पर भाजपाइयों ने खुशी जताई हैं। इस दौरान प्रधान जबरसिंह तूरा,सायला सरपंच भाजयुमो जिला महामंत्री सुरेश राजपुरोहित,भाजपा मंडल अध्यक्ष तखतसिंह तालियाना,राहुल भंडारी,राजेन्द्र माहेश्वरी,जबराराम माली,मांगीलाल राजपुरोहित समिति कही कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।
Monday, 6 February 2017
राजपुरोहित समाज विकास सेवा समिति की नई कार्यकारिणी घोषित
सिवाना । स्थानीय श्री खेतेश्वर राजपुरोहित छात्रावास में रविवार को बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें राजपुरोहित विकास समिति सिवाना का गठन सर्व सम्मति से किया गया। जिसमें संरक्षक चन्दनसिंह सिवाना , चन्दनसिंह गुङानाल , उम्मेदसिंह सणतरा , बुधसिंह धारणा , जबरसिंह सिणेर , शंकरसिंह सिवाना , कन्हैयालाल गुङानाल , मांगुसिंह भलरो का बाङा , उत्तमसिंह मुठली , नरपतसिंह मवङी , मुकनसिंह पादरू , अध्यक्ष मोहनसिंह सिणेर , उपाध्यक्ष थानसिंह सिवाना ,रामसिंह बिस्सु कल्ला , विजयसिंह , दीपसिंह इन्द्राणा , महामंत्री भंवरसिंह कुशीप , किशोरसिंह असाडा , कोषाध्यक्ष जितेन्द्रसिंह सिवाना , सह कोषाध्यक्ष मदनसिंह , सचिव रामसिंह गुङानाल , नरपतसिंह ईटवाया , प्रवक्ता बहादुरसिंह , शंकरसिंह आसोतरा कार्यकारिणी सदस्य विशनसिंह डोली , हीरसिंह सिणेर , मंगलसिंह सिवाना , शैतानसिंह सिवाना , मालसिंह सिवाना , ओमसिंह मेली , जोगसिंह पादरु , भवानीसिंह कालूडी , शम्भुसिंह मुठली , आम्बसिंह इंद्राणा , जोरावरसिंह गुड़ानाल , पप्पसा चावण्डा ,मोहनसिंह तिरसिंगङी , मुकेशजी लंगेरा , चंदनसिंह सिवाना , डूंगरसिंह सिवाना , उत्तमसिंह सिवाना को सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया।
Tuesday, 17 January 2017
जल बचाओ-देश बचाओ का संदेश देने निकला बाड़मेर जैसलमेर 15 सैनिको का दल का तहसीलदार राजपुरोहित ने किया स्वागत
बालेसर । सेना दिवस पर 15 सैनिकों का एक दल जोधपुर, जैसलमेर बाड़मेर जिले में जल बचाओ, देश बचाओ का संदेश देने निकला है। ये जवान तीनों जिलों में साइकिल से रवाना हुए। कर्नल गोपीकृष्णन के नेतृत्व में यह दल बालेसर बस स्टैंड पर पहुंचा तो तहसीलदार उगमसिंह राजपुरोहित, यातायात प्रभारी हरीमन मीणा सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया। दल ने जल बचाओ-देश बचाओ का आह्वान किया। जितेन्द्र कुमार, रूपसिंह, गोपीनाथ, किरतसिंह, दिनेश कुमार, राजेश सहित अन्य पुलिस जवानों ने यहां स्वागत किया।
लाइक करे राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ फेसबुक पेज और देखते रहे समाज से जुडी हर न्यूज़।
राजपुरोहित विकास समिति के तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित
सुमेरपुर । राजपुरोहित विकास समिति के तत्वावधान में भगवान महावीर हॉस्पिटल में समिति अध्यक्ष कृपाशंकर राजपुरोहित के सानिध्य में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। प्रवक्ता जगदीश राजपुरोहित ने बताया कि रक्तदान शिविर में राजपुरोहित समाज के युवाओं के अलावा 36 कौम के लोगों ने भी रक्तदान किया। इस कार्य मे अहम योगदान दिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद पुष्प जैन, युवा संघ अध्यक्ष सुखदेवसिंह, गुलाबसिंह, रमेशसिंह, नरेंद्रसिंह, गोरथनसिंह, भूपेंद्रसिंह, गजेंद्रसिंह, महेंद्रसिंह, मदनसिंह, सत्येंद्रसिंह, विनोदसिंह आदि राजपुरोहित समाज के युवा मौजूद थे।
लाइक करे राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ फेसबुक पेज और देखते रहे समाज से जुडी हर न्यूज़।
Monday, 2 January 2017
राजपुरोहित समाज की 81 प्रतिभाएं सम्मानित
पाली । राजपुरोहित समाज सोजत क्षेत्र का प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को र खेतेश्वर राजपुरोहित संस्थान भवन में आयोजित किया गया। जिसमें समाज की विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहने वाली बाल प्रतिभाओं को सिल्वर के मेडल के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सोजत क्षेत्र के विभिन्न ग्राम के राजपुरोहित समाज बन्धु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह में 81 प्रतिभाओं को अतिथियों ने नवाजा आयोजन के भामाशाह प्यारसिंह, लालसिंह रुंदिया रहे। समारोह में संस्थान अध्यक्ष गंगासिंह धुरासनी, उपाध्यक्ष रतनसिंह चंडावल, अधिवक्ता मोतीसिंह बीरावास, संयोजक कानसिंह रूपावास, सहदेवसिंह रूपावास, श्रवणसिंह सुरायता, पूर्व सरपंच रामसिंह राजपुरोहित, मोहनसिंह चाड़वास, समाज सेवी महावीरसिंह रूपावास, मोहनसिंह सुरायता, प्रहलादसिंह धुरासनी, भंवरसिंह सेवड़, शंकरसिंह ठेकेदार, मोतीसिंह रजवाड़ी, अधिवक्ता चांदसिंह बीरावास, भैरूसिंह बिलावास, दलपतसिंह चाड़वास, कर्मवीरसिंह राजपुरोहित, हुकमसिंह केदारिया, राजेन्द्रसिंह, संजयसिंह बिलाड़ा, राजेंद्रसिंह मालपुरिया सहित बड़ी संख्या में समाज बन्धु उपस्थित थे।
Monday, 26 December 2016
थलवाड़ में एकदिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता का समापन
सायला । निकटवर्ती थलवाड में श्री निंबेशवरी वालीबॉल क्लब के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शनिवार शाम को समारोह पूर्वक समापन हुआ। इस मौके मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच संघ अध्यक्ष सुरेश राजपुरोहित मौजूद थे। प्रतियोगिता में जिलेभर से २२ टीमों ने भाग लिया तथा अनुशासित ढंग से खेलते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में फाइनल मैच भालनी थलवाड़ के बीच खेला गया। जिसमें भालनी की टीम ३-१ से विजयी रही। वहीं थलवाड़ की टीम उपविजेता रही। जिन्हें क्लब ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। क्लब के उपाध्यक्ष दलपतसिंह भाटी ने सभी का आभार जताया। निर्णायक की भूमिका बालकृष्ण शर्मा, अरविंद पारंगी हरिराम ने निभाई। इस दौरान भाजयुमो मंडल महामंत्री मांगीलाल राजपुरोहित, दिलावरसिंह चंपावत, हीरालाल राजपुरोहित, शैतानसिंह चंपावत, महेंद्रसिंह पोषाणा, गोपाल देवासी सहित खेलप्रेमी ग्रामीण मौजूद थे।
जुड़े रहे राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर और लाईक करे फेसबुक पेज और फॉलो करे ट्वीटर और ब्लॉग ।
Friday, 23 December 2016
राजपुरोहित प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत
Wednesday, 7 December 2016
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पदक विजेताओं को पदक से नवाजा
पैंथर मार्शल आर्ट्स सरदारशहर के छात्रों ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 4 दिसंबर को रतनगढ़ में हुई कराटे प्रतियोगिता में अकादमी के 7 होनहारों ने भाग लिया था जिसमे , कुश्ती में 46 किलो में राहुल राजपुरोहित ने द्वितीय स्थान पाप्त किया ।
Tuesday, 4 October 2016
माता की आरती में आहोर विधायक राजपुरोहित ने की शिरकत
सायला। कस्बे के ब्रह्मपुरी में श्रीमाली युवा मंडल द्वारा शारदीय नवरात्र पर गरबा महोत्सव में पहले दिन आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित व् सायला सरपंच सुरेश राजपुरोहित ने शिरकत की। महोत्सव का शुभारम्भ अतिथियों ने माँ भगवती के समक्ष महाआरती कर किया। महोत्सव में आहोर विधायक राजपुरोहित ने कहाकि शारदीय नवरात्र के नो दिन माँ शक्ति के उपासना के दिन हैं। इसलिये नो दिन पूर्ण एकाग्रता से माताजी की भक्ति आराधना करनी चाहिए। सायला सरपंच राजपुरोहित ने कहाकि प्राचीनकाल से भारतीय संस्कृती भक्ति भावना की रही हैं। उन्होंने युवा मण्डल की और से करवाये जा रहे गरबा महोत्सव की प्रशसा की। इससे पूर्व अतिथियों का साफा व् माला पहनाकर बहुमान किया गया। इस दौरान पंचातय समिति सदस्य भाविका त्रिवेदी,जबर सिंह राजपुरोहित, भाजपा युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री मांगीलाल राजपुरोहित, उपाध्यक्ष जबराराम माली, गणपत लाल दवे, हरीश त्रिवेदी, रामचन्द्र त्रिवेदी, दरगाराम माली,अरविन्द त्रिवेदी,रमेश आचार्य,अक्षय,प्रशांत ,चम्पालाल सहित कई जने मौजूद थे।
Wednesday, 28 September 2016
पीएमओ डॉ. राजपुरोहित का किया भव्य स्वागत
पाली| कायाकल्प अभियान के तहत बांगड़ अस्पताल को राज्य में दूसरा स्थान मिलने पर मंगलवार को मेडिकल रिलीफ सोसायटी और भामाशाहों की ओर से पीएमओ डॉ. एमएस राजपुरोहित का स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज सेवी भरत देशरला, राजू मेड़तिया, बांगड़ हास्पिटल रिलीफ सोसायटी के सदस्य राधेश्याम चौहान बहादुर सिंह राठौड़ ने पीएमओ डॉ. राजपुरोहित का माला पहना एव मुंह मीठा करवा कर बधाई दी। इस अवसर पर भामाशाहों ने अस्पताल में सुविधाओं को विस्तार सुविधा सुविधाए आगे बढ़ाने की बात कहीं। साथ ही बताया कि अस्पताल में जो भी कमी रह गई है उसे भामाशाहों के सहयोग से पूरा कर अस्पताल को प्रथम स्थान पर लाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर अस्पताल के कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
Saturday, 24 September 2016
आयुर्वेद परिचारक संघ की बैठक में नरपत सिंह राजपुरोहित को जिला अध्यक्ष चुना गया
नागौर-आयुर्वेद परिचारक संघ की बैठक में नरपत सिंह राजपुरोहित को संघ का जिलाध्यक्ष चुना गया है। जिला आयुर्वेद अधिकारी की अध्यक्षता में गुरूवार को आयुर्वेद परिचारकों के अभाव अभियोग के लिए वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। कर्मचारियों के अभाव अभियोग सुने गये। इस दौरान आयुर्वेद परिचारक संघ की बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष बंशीलाल राजावत द्वारा नरपतसिंह राजपुरोहित को जिलाध्यक्ष तथा रामगोपाल प्रजापत को प्रदेश कार्यकारिणी में सम्मिलित करने की घोषणा की गई। संघ द्वारा पदोन्नत परिचारकों काे सम्मानित किया
राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में राजपुरोहित ने जीता रजत पदक
नागौर । 61वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता 14 सितंबर से 19 सितंबर तक जयपुर के एसएमएस तरणताल में आयोजित हुई।
जिसमें नागौर जिले से एलके सिंधानिया एजुकेशन सेन्टर गोटन के 12 छात्रों ने भाग लिया। तैराकी प्रशिक्षक मोतीराम तलवाड़ा के नेतृत्व में तैराकी दल ने भाग लिया। 200 मीटर स्ट्रोक में दुष्यंत सिंह राजपुरोहित ने रजत पदक जीता। रविन्द्र भट्ट एवं यशवर्धन सिंह ने 200 मीटर मेडले में कास्य पदक हासिल किया। 200 मीटर,50 मीटर फ्री स्टाइल में पौनाडा जयदेव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर फ्री स्टाइल रिले में रजत चौधरी,पौनाडा जयदेव,श्रीराज सिंह,यशवर्धन सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ब्रस्ट स्ट्रोक में दुष्यंत सिंह राजपुरोहित ने कास्य पदक हासिल किया। 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले में यशवर्धन सिंह हाडा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में भाग लेकर तैराकी दल के गोटन लौटने पर एलके सिंहानिया एजुकेशन सेन्टर की उपाध्यक्षा सुषमा अरोड़ा,प्राचार्य आरसी जोशी,उपप्राचार्य पीआर कुमार,हैडमास्टर एके मिश्रा ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
Sunday, 28 August 2016
ब्राह्मण महासम्मेलन को लेकर बैठक आयोजित
कस्बे में ब्राहाण महा सभा के तत्वाधान में 4 सितंबर को आयोजित होने वाले ब्राह्मण महा सम्मेलन को लेकर रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। ब्राह्मण महासभा के तहसील अध्यक्ष जैसाराम पुरोहित की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष कार्यक्रम संयोजक भाणराम बोहरा की देखरेख में आयोजित बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा तय की गई। बैठक में सम्मेलन के सफल संचालन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस मौके हेमाराम, आंबाराम, भुराराम, प्रतापाराम, कीर्ति जोशी, महेंद्र,ओमप्रकाश, शंकरलाल, इंद्रभान तथा हीरालाल सहित ब्राह्मण बंधु मौजूद थे। ये जानकारी राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ को सुरेश सिंह राजपुरोहित ने दी ।
Tuesday, 23 August 2016
ब्राह्मण समाज के पांच हजार लोग पहुंचे सम्मेलन में सामाजिक राजनीतिक एकजुटता का लिया गया संकल्प
समाज को एकजुट करने के लिए पार्टी एव भावना को दूर रख सभी जनप्रतिनिधि आए एक मंच पर, युवाओं को आगे आने का किया गया आह्वान
पाली जिले के समस्त ब्राह्मण समाज की ओर से रविवार को अग्रसेन वाटिका में नव नियुक्त यूआईटी चेयरमैन संजय ओझा का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समस्त ब्राह्मण सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर के करीब 5 हजार से अधिक विप्र बंधुओं ने भाग लिया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने परशुराम प्रतिमा के आगे दीप प्रज्जवलित कर की गई। इसके बाद यूआईटी चेयरमैन संजय ओझा का 51 किलो की माला एव साफा पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, पूर्व विधायक गुलाबसिंह राजपुरोहित, भाजपा जिला अध्यक्ष करणसिंह नेतरा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष चुन्नीलाल राजपुरोहित चांडवास, वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा,एसडीएम विशाल दवे, सिटी डिप्टी नरेंद्र शर्मा, नगरपरिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा, ओमप्रकाश गौतम, सुमेरपुर एसडीएम महिपाल भारद्वाज, आईएफएस अक्षय जोशी और प्रशिक्षु अधिकारी सुमित्रा पारीक समेत ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों का माला साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर 25 से अधिक ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि लोगों ने एकजुट होकर पाली को ब्राह्मण नगरी बनाने और एकजुट होने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सीताराम शर्मा, ओमजी महाराज, पंडित शंभुलाल शर्मा, देवेंद्र भाटुंद, सीताराम जोशी, सुभाष त्रिवेदी, दामोदर शर्मा, महावीरसिंह सुकरलाई, शंकरलाल व्यास ने भी समारोह में विप्र समा जबंधुओं को संबोधित करते हुए यूआईटी चेयरमैन का अभिनंदन किया। मंच संचालन मगदत्त पुष्करणा, विनोद शर्मा एवं राजेंद्रसिंह राजपुरोहित ने किया।
25 समाजों के प्रतिनिधि विप्र बंधुओ में हुए शामिल, श्री परशुराम जयकारों से गूंजा भवन
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज का सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। जिसमें भाटूंद भंदर गांव समेत जिले भर के 25 ब्राह्मण समाज के 5 हजार से अधिक विप्र बंधु मौजूद थे। एक बार के लिए पूरा भवन परशुराम के जयकारों से गूंजायमान हो गया। अभिनंदन समारोह के बाद प्रसादी का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी विप्र समाज के लोग मौजूद थे।
एक साल में पाली को ब्राह्मण नगरी बनाएंगे : ओझा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूआईटी चेयरमैन ने कहा कि पाली पालीवालों और ब्राह्मणों की नगरी रही है। इसके लिए एक साल में पाली को हम लोग मिलकर ब्राह्मण नगरी बनाएंगे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक साल में यह सपना हम सब मिलकर पूरा करेंगे। इतना ही नहीं जब भी कोई पाली में प्रवेश करेगा तो उसे यह लगेगा की हम लोग ब्राह्मणों की नगर में आए है। इस अवसर पर उन्होंने सभी ब्राह्मण समाज के लोगों को एकजुट होकर इसे संकल्प के रूप में लेने की बात कहीं। इसके बाद परशुराम के जयकारों के साथ सभी विप्र बंधुओं ने उनके समर्थन की बात कहीं।
विप्र समाज को एकजुट करने के लिए दोनों पार्टियां आई एकसाथ एक मंच पर ओर ब्राह्मण समाज मे एकजुटता का संकल्प लीया गया
जिले में विप्र एकता को मजबूत करने और लोगों को एकजुट करने के संकल्प को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों जिला अध्यक्ष एकजुट दिखे और दोनों ही एक ताल के साथ मंच पर आए। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चुन्नीलाल चांडवास और भाजपा जिला अध्यक्ष करण सिंह नेतरा दोनों के एक साथ एक ही मंच पर नजर आए। वहीं दोनों ने एक साथ सभी ब्राह्मणों को आगे आने की अपील करते हुए एकजुटता दिखाने की बात कहीं। ब्राह्मण सम्मेलन स्वागत समारोह में इनका महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
कार्यक्रम सफल बनाने के लिए मनीष ओझा, मुरलीमनोहर बोड़ा, नरेश ओझा, निखिल व्यास, विजयराज गौड़, श्रीचंद शर्मा, ताराचंद शर्मा, मुरलीधर गौड़, अशोक गौड़, कमलेश कल्ला, परमेश्वर जोशी, मगदत्त पुष्करणा, रविंद्र जोशी, ओमप्रकाश दायमा, रूपेश बिस्सा, रामअवतार शर्मा, लक्ष्मीकांत कल्ला, शंकर भाषा, रूपेश दाधीच, मनोहर तिवाडी, सन्नी पुष्करणा, घनश्याम बोधा, हरिशंकर दवे, लाल बिहारी द्विवेदी, पवन पांडे, दीपक चतुर्वेदी, श्याम सुंदर शर्मा, राजूसिंह राजपुरोहित मालपुरिया, संजयसिंह राजपुरोहित बिलाड़ा, नेमसिंह राजपुरोहित रावलवास, राजेंद्र सिंह राजपुरोहित , नंदलाल शर्मा, सहित कई विप्र बंधुओं का इस सम्मेलन कार्यक्रम का अमूल्य सहयोग रहा।
Sunday, 21 August 2016
जालोर जिले में पहली बार भव्य शिक्षा सेमिनार समारोह का आयोजन
भीनमाल शहर के शिवराज स्टेडियम में आयोजित हुआ ।भामाशाह व् समाजसेवी श्रीमान रमेश जी पुरोहित (तवाव) की और से ये सेमिनार आयोजित किया किया । इस सेमिनार के मुख्य वक्ता प्रख्यात प्रोफेसर श्रीमान दलपत सिंह जी राजपुरोहित(कोलम्बिया विश्वविधालय अमेरिका) दूसरे वक्ता श्रीमान मोहमद इमरान खान एप डेवलपर व् शिक्षक है जिनका भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जिक्र किया गया था । इन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कई सारे एप्प विकसित किये है ।और भीनमाल शहर के तमाम प्रसाशनिक अधिकारी और राजपुरोहित समाज के विद्वान् मौजूद थे । सेकड़ो की तादाद में विधार्थी मौजूद थे। ये जानकारी राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ को भरत पुरोहित ( दोलपुरा )ने दी ।
Monday, 15 August 2016
राजपुरोहित समाज का स्नेह मिलन सम्मेलन बोरेवली मे हुआ समापन
मुंबई-राजपुरोहित समाज स्नेह मिलन समाहरो
एव समाज गौरव सम्मान समारोह आज धूमधाम से संपन्न हुआ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलाबा विधायक राज के पुरोहित और सिरोही के युवा समाजसेवी मनोज जी राजपुरोहित इस कार्यक्रम मैं राजपुरोहित समाज को विकास प्रगति मे बढ़ावा देना प्रयास करना और संतीस कोम को साथ लेकर चलना की बात गई आज इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की एकता को बढ़ावा देना जिसमें मुंबई क्षेत्र के राजपुरोहित प्रवासी समाज बन्धु गणमान्य समाज सैकड़ों लोग उपस्थित थे कार्यक्रम दौलत नगर बोरिवली( ईस्ट ) मुंबई मे इसी के साथ कार्यक्रम सम्पन हुआ।
सिवाना में विशाल मोन रैली का आयोजन 16 को
विशाल आम सभा और मोंन रैली का आयोजन
समस्त सिवाणा उपखण्ड क्षेत्र वासी और समस्त 36 कौम के भाइयो ।।आप सभी को दिनाँक 16अगस्त को दोपहर 2 बजे राजपुरोहित छात्रावास सिवाना हमारे 36 कौम के हितेषी जन जन के लाडले आहोर विधायक श्रीमान शंकर सिंह जी राजपुरोहित के बारे में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अभद्र भाषा इस्तेमाल कर अपने राजनितिक फायदे के लिये शंकर सिंह जी को निशाना बनाकर बदनाम करने के लिए असफल प्रयास किये गए उनका आज 36 कोम विरोध कर कड़े सब्दो में निंदा की जायेगी उनके खिलाफ क़ानूनी कारवाही करने की गुहार लगाई जायेगी इससे राजपुरोहित समाज नही बल्कि 36 कोम को आहात पहुची है और उपखड महोदय जी को मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के नाम ज्ञापन दिया जायेगा
अतः आप सभी आप अपना अमूल्य समय निकाल कर इस आयोजन की सोभा बढ़ावे
स्थान :-राजपुरोहित छात्रवास सिवाना समय दोपहर 2 बजे 16 अगस्त 2016
Tuesday, 9 August 2016
ब्राह्मण महासभा साचोर ने मौन जुलूस निकाल जताया विरोध
आहोर । विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित के खिलाफ षडयंत्र रचकर झूठे आरोप लगाने वाले लोगों के खिलाफ कङी कार्रवाई की मांग को लेकर राजस्थान ब्राह्मण महासभा सांचौर चितलवाना के नेतृत्व में मौन जुलूस निकाल मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन । ज्ञापन में बताया गया कि आहोर पंचायत समिति के उम्मेदपुर गांव में ओम बन्ना मंदिर को लेकर चल रहे विवाद के मामले में राजपूत समाज के कुछ राजनैतिक स्वार्थ वाले तत्वों की ओर से आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली झुठी भ्रामक खबरें फैला विधायक राजपुरोहित को षड्यंत्र के तहत बदनाम करने का असफल प्रयास किया है। इन लोगों ने आहोर में सभा कर विधायक राजपुरोहित के खिलाफ आरोप लगाते हुए पूरे समाज के खिलाफ की गई अशोभनीय टिप्पणी करते हुए जिले प्रदेश में सामाजिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे है। ब्राह्मण महासभा के लोगों ने प्रकरण में दोषी लोगो के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिला उपाध्यक्ष दिनेश राजपुरोहित दांतिया, राजपुरोहित समाज अध्यक्ष केवलाराम राजपुरोहित, हरचंदराम राजपुरोहित, भेराराम राजपुरोहित, गणपत राजपुरोहित पालड़ी, हरीश राजपुरोहित, दिनेश धुड़वा, सज्जन शर्मा, भरत शर्मा तथा शांतिलाल राजपुरोहित सहित ब्राह्मण महासभा समाज के सैकड़ों कि सख्या मे लोग मौजूद थे।
मौन जुलूस निकाल दिया ज्ञापन : विधायक के खिलाफ झुठे आरोप लगाने पर ब्राह्मण महासभा के लोगों ने शहर मे मौन जुलूस निकाला। जुलूस औदिच्य धर्मशाला से रवाना होकर राजपुरोहित धर्मशाला, विवेकानंद सर्किल, सब्जी मंडी, मैन बाजार, दरबार चौक, कचहरी रोड होते हुए उपखंड मुख्यालय पहुंच कर उपखंड अधिकारी को सीएम के नाम ज्ञापन दिया।
-
समस्त राजपुरोहित मकवाणा परिवार आयोजन समिति के तत्वाधान में आयोजित होने जा रहा हैै। राजपुरोहित मकवाणा गौत्र के आराध्य कुलदेवी माँ खुमल की त...
-
फलसुंड गौरव राजपुरोहित का आईएएस में सलेक्शन होने पर फलसूंड क्षेत्र में खुशी की लहर छा गई है। भारतीय प्रशासनिक सेवा क्षेत्र के गौरव राजपुरोह...
-
गणतंत्र दिवस पर लाल किला में होने वाले समारोह में राजस्थान पुलिस के अधिकारी गिरधारी सिंह राजपुरोहित भीनमाल को सम्मानित किया जायेगा। ...
