जोधपुर । बावड़ी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रेम जाखड़ ने बताया कि 23 मार्च को शहीद दिवस की तैयारी को लेकर रविवार को देहात कार्यालय में भाजयुमो जिलाध्यक्ष नथमल पालीवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष पालीवाल ने बताया कि 23 मार्च को शहीद भगतसिंह,राजगुरु सुखदेवसिंह ने मां भारती की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते अपना सर्वस्व मां भारती के लिए समर्पित कर दिया। वीर सपूतों की याद में युवा मोर्चा देहात जोधपुर द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर जोधपुर जिले के वीर शहीद जिन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनके परिजनों का सम्मान किया जाएगा। कारगिल युद्ध उसके बाद जो शहीद हुए हैं उनके परिजनों का सम्मान करके भाजयुमो देहात राष्ट्र गौरव राष्ट्र सम्मान के लिए कार्य करने का संकल्प लेगा। मीडिया प्रभारी वीरेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। अन्नाराम गौड़,कालीदास वैष्णव,जीवराजसिंह राजपुरोहित,राजेश,अमानसिंह,श्रवण चौधरी,मनोहरसिंह,भंवर,रामलाल पालीवाल कार्यकर्ता मौजूद थे।
जय श्री रघुनाथजी री सा !!!! राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ में आपका स्वागत है $@ "ये मंच नहीं रिश्ता है जो राजपुरोहित की न्यूज़ राजपुरोहित तक पहुचाता है ।" राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ में न्यूज़ देने के लिए संपर्क करे -rajpurohitpatrikanews@gmail.com
Search This Blog
Tuesday, 21 March 2017
Monday, 20 March 2017
योगी आदित्यनाथ को यूपी के मुख्यमंत्री बनने पर सायला सरपंच सुरेश जी राजपुरोहित ने जताई खुशी
सायला । उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपाइयों ने खुशी जताई। शनिवार शाम को उत्तर प्रदेश में विधायक दल की बैठक में गोरखपुर सांसद योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुनते हुए मुख्यमंत्री घोषित करने पर भाजपाइयों ने खुशी जताई हैं। इस दौरान प्रधान जबरसिंह तूरा,सायला सरपंच भाजयुमो जिला महामंत्री सुरेश राजपुरोहित,भाजपा मंडल अध्यक्ष तखतसिंह तालियाना,राहुल भंडारी,राजेन्द्र माहेश्वरी,जबराराम माली,मांगीलाल राजपुरोहित समिति कही कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।
Sunday, 12 March 2017
राजपुरोहित संरपच प्रतिनिधि की मेहनत से बदल रही हैं ग्राम पंचायत लखा की तस्वीर
बाड़मेर और जैसलमेर से सटी सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत लखा जो जैसलमेर जिले की सम ग्राम पंचायत में हैं जो आज से दो वर्ष पूर्व मुलभुत सुविधाओ से वंचित थी ग्राम पंचायत लखा में भाडली छिपासरीया ग्राम स्थित हैं जो आज युवा संरपच प्रतिनिधि टीकम सिंह राजपुरोहित ने अपनी मेहनत और ग्रामीणो के सहयोग से अपने मात्र दो वर्षो में पंचायत की सुरत बदल डाली ग्रामीण गौरव पथ सड़क से लेकर गांव की गलियो में इन्टरलोकींग सड़क तक निर्माण करवाया
कई सडको के कार्य करवायें
सबसे पहले जैसलमेर जिले की प्रथम ग्राम पंचायत जो स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2 अक्टूबर को (ODF) हुई और ग्राम पंचायत लखा संरपच को माननीय जैसलमेर जिला कलेक्टर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया जरुरतमंद लोगों के पेंशन पेयजल आपुर्ति के लिए टांके जल संरक्षण के लिए धोरो का निर्माण करवाया माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का डीजिटल इंडिया योजना से गांव में बैंकीग सुविधा बैंक की शाखा अटल सेवा केन्द्र में ई-मित्र मिनी बैंक
सार्वजनिक टांको का निर्माण जो मात्र दो वर्षो में पंचायत का विकास करवाया सार्वजनिक स्थानों पर कचरा प्रबन्धन के लिए कचरा पात्र लखा पंचायत की ज्यादातर आबादी ढाणियों में आबाद हैं लाईट पानी की व्यवस्था जो कई गांवों में नही हैं वो ढाणियों में की लखा ग्राम पंचायत में स्थित अटल सेवा केन्द्र जो आज से दो वर्ष गोबर से भरा हुआ रहता था आज उसका प्रांगण हाथ की हथैली जैसा बना हुआ है गांव में अन्नपुर्णा भंडार लखा ग्राम पंचायत का कार्यालय परिसर कीसी जिले की जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय से कम नही दसवी बोर्ड का सेन्टर लखा करवाया आज से दो वर्ष पुर्व जिन बच्चों को दसवी की परीक्षा देने के लिए बाहर जाना पड़ता था आज उनका परिक्षा सेंन्टर गांव में ही हैं.
राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विधालय लखा में कुछ नए कमरो का कार्य पूर्ण करवाया लखा से मूंगेरीया तक जाने वाली रोड का निर्माण टीकम सिंह की मेहनत से हुआ ।
सोजन्य- भादर सिंह राजपुरोहित लखा (जैसलमेर)
Wednesday, 19 October 2016
शर्मिला राजपुरोहित महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव नियुक्त
पाली । राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शकुंतला रावत ने पाली जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व संगठन सचिव शर्मिला राजपुरोहित को प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया है। पाली जिला नेशनल कांग्रेस ब्रिगेड के अध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल ने बताया कि राजपुरोहित के प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव बनने पर जिले भर मे युवा कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ ने खुशी जताई आभार व्यक्त किया।
Saturday, 13 August 2016
भाजयुमो निकालेगा तिरंगा रैली
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में 14 अगस्त को जसोल, बालोतरा में भव्य तिरंगा रैली निकाली जायेगी जिसमे सभी हिन्दू संगठन , एव सामाजिक संगठन भाग लेंगे।सभी संगठन मिलकर इस रैली को भव्य बनाने में सहयोग करेंगे। कार्यक्रम में बायतु विधायक कैलाश जी चौधरी , जिलाध्यक्ष सवाई जी कुमावत, जिला महामंत्री उमेश जी सोनी ,उपाध्यक्ष बसन्त शर्मा,एवम बालोतरा ग्रामीण अध्यक्ष हितेश पटेल और
कांतिलाल राजपुरोहित जसोल ।
ये जानकारी राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ को कांतिलाल राजपुरोहित जसोल ने दी ।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954
-7891775111
E Mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com
Friday, 5 August 2016
राजपुरोहित को दुसरी बार भाजपा जिला प्रवक्ता बनाने पर राजपुरोहित समाज ने की खुशी जाहिर
बालोतरा । कांतिलाल राजपुरोहित को दूसरी बार भाजयुमो का जिला प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। भवानीसिंह राजपुरोहित तिरसिंगडी ने बताया की समाज के युवा नेता को दूसरी बार भाजयुमो के जिला प्रवक्ता की कमान सौंपने पर जिलाध्यक्ष सवाई कुमावत का समाज की आरे से राजपुरोहित समाज ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर गोविंद सिंह राजपुरोहित कालूड़ी,उत्तम सिंह राजपुरोहित फुलासर,जेठू सिंह राजपुरोहित ,पार्षद पुखराजसिंह राजपुरोहित ,हंसराजसिह राजपुरोहित मनणा,एडवोकेट गोविंदसिंह राजपुरोहित जसोल,चतरसिंह राजपुरोहित जसोल,लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित आदि राजपुरोहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954
-7891775111
E Mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com
Tuesday, 14 June 2016
राजपुरोहित जिला अध्यक्ष मनोनीत
बाङमेर-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक जी परनामी के निर्देशानुसार किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री केलाश चोधरी ने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला महामंत्री बाबुसिह जी राजपुरोहित राजगुरू सिलोर के मनोनीत करने की घोषणा की प्रदेश महामंत्री शेला राम चोधरी एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारीयो की बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मनोनीत एव जिला अध्यक्ष को माला पहना कर स्वागत करते हुए एक सप्ताह मे जिला कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिए ।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com
फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लीक करे।
ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लीक करे ।
-
समस्त राजपुरोहित मकवाणा परिवार आयोजन समिति के तत्वाधान में आयोजित होने जा रहा हैै। राजपुरोहित मकवाणा गौत्र के आराध्य कुलदेवी माँ खुमल की त...
-
फलसुंड गौरव राजपुरोहित का आईएएस में सलेक्शन होने पर फलसूंड क्षेत्र में खुशी की लहर छा गई है। भारतीय प्रशासनिक सेवा क्षेत्र के गौरव राजपुरोह...
-
गणतंत्र दिवस पर लाल किला में होने वाले समारोह में राजस्थान पुलिस के अधिकारी गिरधारी सिंह राजपुरोहित भीनमाल को सम्मानित किया जायेगा। ...




