Search This Blog

Showing posts with label Kheteshwar data. Show all posts
Showing posts with label Kheteshwar data. Show all posts

Friday, 1 June 2018

हिन्दी साहित्य सम्मेलन में भाग लेने पूर्व विधायक ओर प्रधान राजपुरोहित रूस के लिए रवाना



नागौर | रूस के मास्को में आयोजित होने वाले 15वें अंतरराष्ट्रीय हिन्दी साहित्य सम्मेलन में भाग लेने के लिए मकराना से पूर्व विधायक डाॅ. भंवर लाल राजपुरोहित तथा मकराना पंचायत समिति प्रधान हिम्मत सिंह राजपुरोहित गुरुवार को रवाना हुए। प्रधान राजपुरोहित ने बताया कि मास्को में आयोजित हिन्दी सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत से 76 सदस्यों का दल आज रात को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरेगा। उन्होंने बताया कि मास्को में यह सम्मेलन मैक्सिमम गोरकी धरती पर आयोजित किया जा रहा है जो 1 से 8 जून तक चलेगा। पूर्व विधायक तथा प्रधान के रवाना होने से पहले बोरावड़ के गोविंद कृषि फार्म पर दोनों का साफा तथा माला पहना कर स्वागत किया गया। इस दौरान मनोहर सिंह राजपुरोहित, एडवोकेट विजय सिंह राजपुरोहित, वार्ड पंच पवन सोनी, गजेंद्र बोथरा, ओम प्रकाश पाटोदिया, मोहन मेघवाल, पीसीसी जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह गिंगालिया, सूरजपाल बड़त्या सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Monday, 20 March 2017

योगी आदित्यनाथ को यूपी के मुख्यमंत्री बनने पर सायला सरपंच सुरेश जी राजपुरोहित ने जताई खुशी

सायला । उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपाइयों ने खुशी जताई। शनिवार शाम को उत्तर प्रदेश में विधायक दल की बैठक में गोरखपुर सांसद योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुनते हुए मुख्यमंत्री घोषित करने पर भाजपाइयों ने खुशी जताई हैं। इस दौरान प्रधान जबरसिंह तूरा,सायला सरपंच भाजयुमो जिला महामंत्री सुरेश राजपुरोहित,भाजपा मंडल अध्यक्ष तखतसिंह तालियाना,राहुल भंडारी,राजेन्द्र माहेश्वरी,जबराराम माली,मांगीलाल राजपुरोहित समिति कही कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।

Saturday, 25 February 2017

मघसिंह राजपुरोहित बने मंडल अध्यक्ष

बालोतरा के पास स्थित आसाडा महादेव मंदिर में वेदांताचार्य डॉ.ध्यानाराम महाराज के सानिध्य में राजपुरोहित नवयुवक मंडल बाड़मेर जैसलमेर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में संरक्षक रामसिंह बोथिया,टीकमसिंह रड़वा,मूलसिंह जुडिया,गोविंदसिंह लगेरा को मनोनीत किया। मघसिंह राजपुरोहित लखा को अध्यक्ष,पीरसिंह नेतड़ को महामंत्री,देवीसिंह राजगुरू रड़वा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। अध्यक्ष लखा ने बताया कि आगामी दिनों में प्रत्येक गांव में राजपुरोहित समाज विकास हेतु  युवा टीम बनाई जाएगी।

Friday, 3 June 2016

शिक्षा विभाग ने दिया आश्वाशन,कहा जल्द लेंगे निर्णय

राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ के संवाददाता और समाज सेवक नरेंद्र सिंह राजपुरोहित धांधलास ने राजस्थान शिक्षा विभाग से निवेदन किया की NCERT की पुस्तको  में महान पुरुषो की जीवनी के रूप में श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज का जीवनवृन्त को शामिल किया जाये । खेतेश्वर दाता ने विश्व में अद्वितीय ब्रम्हा जी भगवान का मंदिर का निर्माण कर इतिहास रचा ।
और समाज को एक मंच प्रदान किया जिससे समाज का हर व्यक्ति और प्रत्येक युवा की पहचान बना ब्रम्हाधाम आसोतरा । खेतेश्वर महाराज ने पशु हत्या और पर्यावरण प्रेमी थे । थोड़े दिन बाद में सनी मंडावरा जी के निर्देशन में बना "खेतेश्वर महिमा" सीरियल जो की डी.डी. दूरदर्शन पर प्रस्तुत होगा । शिक्षा विभाग के आला अधिकारियो ने आश्वाशन दिया है की शिक्षा विभाग के अधिकारियो की मीटिंग बुलाकर जल्द से जल्द निर्णय लिया जायेगा ।

राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954         
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com

फेसबुक से जुड़ने के लिए यहाँ क्लीक करे ।

ट्वीटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लीक करे ।