Search This Blog

Showing posts with label India. Show all posts
Showing posts with label India. Show all posts

Tuesday, 21 March 2017

भाजयुमो देहात द्वारा शहीदो के परिवारों का किया जाएगा सम्मान

जोधपुर । बावड़ी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रेम जाखड़ ने बताया कि 23 मार्च को शहीद दिवस की तैयारी को लेकर रविवार को देहात कार्यालय में भाजयुमो जिलाध्यक्ष नथमल पालीवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष पालीवाल ने बताया कि 23 मार्च को शहीद भगतसिंह,राजगुरु सुखदेवसिंह ने मां भारती की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते अपना सर्वस्व मां भारती के लिए समर्पित कर दिया। वीर सपूतों की याद में युवा मोर्चा देहात जोधपुर द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर जोधपुर जिले के वीर शहीद जिन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनके परिजनों का सम्मान किया जाएगा। कारगिल युद्ध उसके बाद जो शहीद हुए हैं उनके परिजनों का सम्मान करके भाजयुमो देहात राष्ट्र गौरव राष्ट्र सम्मान के लिए कार्य करने का संकल्प लेगा। मीडिया प्रभारी वीरेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। अन्नाराम गौड़,कालीदास वैष्णव,जीवराजसिंह राजपुरोहित,राजेश,अमानसिंह,श्रवण चौधरी,मनोहरसिंह,भंवर,रामलाल पालीवाल कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tuesday, 20 December 2016

शक्तिसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना

भूटान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सार्दुल क्लब से दल कोच  शक्तिसिंह राजपुरोहित और वीरेंद्रकुमार योगी  के नेतृत्व में रवाना हुआ। 
बालिका वर्ग में मनीषा बिश्नोई, निशा सोनी, जेस्मिन आर्य, बालक वर्ग में रोहिताश, हीरालाल, करन पुरी, सक्षम योगी आदि
भूटान के लिए ट्रेन से रवाना हुए। भूटान के फ्यूनशीलोंग शहर में 22 से 25 दिसंबर तक प्रतियोगिताएं होंगी।

Tuesday, 12 July 2016

सांप के डसने से एक राजपुरोहित किसान की मौत

सियाणा। कोलरी निवासी एक किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। वह खेत में कार्य कर रहा था। प्रवीण राजपुरोहित ने बताया कि कोलरी निवासी कालुराम (३९) पुत्र देशाराम राजपुरोहित रविवार देर रात को अपने खेत पर रजगा फसल की पाणत कर रहे थे। इस दौरान अचानक एक सर्प ने उन्हें डस लिया। सांप इतना जहरीला था कि डसने के बाद तुरंत बाद वे बेसुध हो गए। वहां उपस्थित अन्य किसानों ने उन्हें तत्काल सिरोही अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल रैफर किया। जहां से उदयपुर पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा उदयपुर अस्पताल में सोमवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। जिनका सोमवार शाम को किया गया ।

राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954         
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com