सियाणा। कोलरी निवासी एक किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। वह खेत में कार्य कर रहा था। प्रवीण राजपुरोहित ने बताया कि कोलरी निवासी कालुराम (३९) पुत्र देशाराम राजपुरोहित रविवार देर रात को अपने खेत पर रजगा फसल की पाणत कर रहे थे। इस दौरान अचानक एक सर्प ने उन्हें डस लिया। सांप इतना जहरीला था कि डसने के बाद तुरंत बाद वे बेसुध हो गए। वहां उपस्थित अन्य किसानों ने उन्हें तत्काल सिरोही अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल रैफर किया। जहां से उदयपुर पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा उदयपुर अस्पताल में सोमवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। जिनका सोमवार शाम को किया गया ।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com
No comments:
Post a Comment