ब्रह्मधाम गादीपति संत श्री तुलछाराम जी महाराज ने कहा कि प्रतिभाएं समाज और राष्ट्र की धरोहर होती है। इनको समय-समय पर प्रोत्साहन देना चाहिए। बड़ली स्थित खेतेश्वर स्मृति शिक्षण संस्थान के प्रांगण में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में वे बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि समाज में आर्थिक दृष्टि से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहायता देकर आगे लाना चाहिए। जिससे वे अपनी शिक्षा पूरी कर समाज देश की सेवा कर सकें। इस अवसर पर वेदांताचार्य ध्यानाराम महाराज ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी देने होंगे। क्योंकि संस्कार बिना शिक्षा अधूरी है। इस मौके पर सभी जिला मुख्यालय पर खेतेश्वर पब्लिक स्कूल स्थापित करने की घोषणा की गई। जिसमें शिक्षा के साथ संस्कार एवं वैदिक शिक्षा को महत्व दिया जाएगा।
कार्यक्रम में 418 प्रतिभाओं काे स्मृति चिह्न,प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। महामंत्री देवीसिंह खराबेरा ने बताया कि पूर्व में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें प्रतिभावान प्रतियाेगियों को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यकारिणी सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ.गजेसिंह निंबोज डॉ.गोविंद सिंह भावंडा ने किया। कार्यक्रम में राजपुरोहित समाज के बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही।
पूर्ववीसी राजपुरोहित कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
ब्रह्मधाम आसोतरा के संत तुलछाराम महाराज ने जेएनवीयू के पूर्व कुलपति प्राे.बीएस राजपुरोहित को खेतेश्वर स्मृति शिक्षण संस्थान का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com
No comments:
Post a Comment