Search This Blog

Thursday, 7 July 2016

भामाशाह पुरोहित को किया सम्मानित

भामाशाह जयंती पर मंगलवार को जयपुर स्थित बिडला ऑडिटोरियम में भामाशाह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग करने वाले भामाशाहों का विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी, शासन सचिव नरेश गंगवार प्रारंभिक शिक्षा निदेशक जगदीशचंद्र पुरोहित की ओर से सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान रानीवाड़ा पंचायत समिति के दौलपुरा गांव में करीब 70 लाख की लागत से स्कूल भवन का निर्माण करवाने वाले भामाशाह सुनील पुरोहित को भी अतिथियों की ओर से स्मृति चिह्न प्रमाण पत्र देकर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य केंद्र के लिए भी भवन निर्माण को तैयार : सम्मानमिलने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भामाशाह पुरोहित ने अतिथियों को शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए हरसंभव सहयोग दिलवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनके गांव में स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि उनके गांव में स्वास्थ्य केंद्र खुलवाने का प्रस्ताव लाती है तो वह उसका भी भवन निर्माण करवाने में पूरा सहयोग करेंगे। इस पर अतिथियों ने उनका प्रस्ताव सरकार तक भिजवाने की बात कही।

No comments:

Post a Comment