Search This Blog

Showing posts with label Rajpurohit samaj. Show all posts
Showing posts with label Rajpurohit samaj. Show all posts

Wednesday, 26 October 2016

राजपुरोहित बालिका संस्कार शिविर मेंं बेटियों ने खुद संभाली कमान, हर व्यवस्था में दिया योगदान

पाली । प्रथम सत्र : शिविर का उद्देश्य संघ की योजना
शिविर के उद्घाटन सत्र में वेदांताचार्य ने ऐसे शिविरों की आवश्यकता, उसके उद्देश्यों के बारे में बताया। साथ ही संघ की और से बालिकाओं के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला।

द्वितीयसत्र : व्यक्तित्व विकास की शिक्षा संस्कार 
द्वितीय सत्र में बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास शिक्षा के स्तर को लेकर जानकारी दी। कई वक्ताओं ने कॅरियर गाइडेंस भी दिया। परिवार,समाज की परंपराओं संस्कार तथा व्यक्तित्व विकास के सूत्र बताए।

तृतीय सत्र : आदर्श दिनचर्या समय पालन
बेटी बचाओं  अभियान के रोल मॉडल पाली में मंगलवार को बेटियों ने नया इतिहास रच दिया। राजपुरोहित समाज की 81 गांवों से पहुंची 1008 बेटियों ने अपने लिए आयोजित संस्कार शिविर को सफल बनाने के लिए कमान भी अपने हाथ में ही संभाली। बालिकाओं के आयोजित शिविर में एक हजार से अधिक बालिकाओं के खाने से लेकर नाश्ते अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी बालिकाओं ने खुद संभाली। यहां तक की 10 ब्लाकों में बांटे शिविर में ग्रुप लीडर की भूमिका में भी बेटियों को ही आगे रखा। पहली बार आयोजित किए शिविर में बेटियों के जोश-जज्बे और जुनून को वहां मौजूद अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तथा समाज बंधुओं ने सैल्यूट किया।

अखिल विश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ के तत्वावधान वेदांताचार्य डॉ. ध्यानाराम महाराज के सानिध्य में श्री  आत्मानंद राजपुरोहित छात्रावास में बालिका संस्कार शिविर का राजपुरोहित समाज कि ओर  आयोजन किया गया। शिविर में प्रत्येक व्यवस्था का जिम्मा बेटियों ने खुद आगे आकर लिया। मंच संचालन शिविर सत्रों को लेकर समय निर्धारण करना अनुशासन बनाए रखने की जिम्मेदारी का सफल निर्वहन किया। सुबह 8 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक चले संस्कार शिविर में अलग-अलग सत्रों में बालिकाओं को संस्कारित किया गया। बालिकाओं को कॅरियर गाइडेंस को लेकर भी जागरूक किया। शिविर में कक्षा 10 से लेकर पीजी अन्य विषयों में डिग्री कोर्स डि‍प्‍लोमा कर रही बालिकाओं ने भाग लिया। इस शिविर में कलेक्टर कुमारपाल गौतम, एसपी दीपक भार्गव, दुर्गसिंह, रेणु तिवारी, एडीईओ केके राजपुरोहित सहित अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञों ने शिविर में बालिकाओं को संस्कारित किया। इस दौरान समाज को नशामुक्त करने को लेकर बेटियों ने अपने घर से ही इसकी शुरूआत करने का संकल्प भी लिया।

जिले के बाहर रहने वाली बालिकाएं भी आई शिविर में : राजस्थान से बाहर उद्योग व्यापार करने वाले परिवारों की बेटियां भी संस्कार शिविर में भाग लेने के लिए आई। पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित हुए शिविर को लेकर करीब 4 महीने से इसकी रुप रेखा तैयार की गई थी। बैंगलोर, दिल्ली, मैसूर, पूणे, मुंबई अन्य शहरों में निवास करने वाले परिवार की बेटियों ने भी संस्कार शिविर में उत्सुकता पुर्ण  भाग लिया।

बालिकाओं के कामकाज की दिनचर्या समय का सही उपयोग करने। वर्तमान समय में मोबाइल इंटरनेट का सकारात्मक उपयोग करने, एव कैरियर संवारने के लिए बल दिया।

चतुर्थ सत्र: बालिका शिक्षा कर्तव्य बोध की भावना 
बालिकाओंको अपने परिवार में उनकी भूमिका चुनौतियों के बारे में समझाया। अपने अधिकारों की रक्षा करने तथा बालिकाओं द्वारा समाजहित में किए जाने वाले कार्यों के बारे में भी बताया।

पाचंवासत्र : अनुभव कथन समापन सत्र 
साथ ही बालिकाओं ने कविता, गीत, भजन सहित कई विषयों के माध्यम से अपने अनुभव शेयर किए। इस दौरान समाज की प्रतिभाओं की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। 

Wednesday, 19 October 2016

भोपालसिंह राजपुरोहित विकास सेवा समिति रानी के अध्यक्ष बने

रानी । श्री राजपुरोहित विकास सेवा समिति रानी के अध्यक्ष पद पर भोपाल सिंह पुत्र भैरूसिंह नादाना भाटान को निर्विरोध चुना गया। निर्वाचन अधिकारी अशोक सिंह सोकडा एवं पुनमसिंह परासिया ने बताया कि श्री राजपुरोहित विकास समिति रानी कि साधारण सभा में भोपाल सिंह नादाना भाटान को निर्विरोध चुना गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रतनसिंह पुनाडिया ने सालाना आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत कर समाज भवन निर्माण एवं महिला छात्रावास योजना कि जानकारी दी इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष हनुमान सिंह पुनाडिया,मदनसिंह पिलोवनी,हिम्मतसिंह चांचौडी नारायण सिंह माण्डल,आईदान सिंह,नारायण सिंह निंबाडा,इन्द्रसिंह निंबाडा,छोटूसिंह कागल ने अपने विचार प्रस्तुत किये। बैठक में आेम प्रकाश,भैरूसिंह मनणा,शंकर सिंह जवाली,डूंगर सिंह मादा,गणपत सिंह नादाना जालमसिंह पुनाडिया राजपुरोहित समाज के कही समाज बन्धु मौजूद थे।

Thursday, 7 July 2016

भामाशाह पुरोहित को किया सम्मानित

भामाशाह जयंती पर मंगलवार को जयपुर स्थित बिडला ऑडिटोरियम में भामाशाह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग करने वाले भामाशाहों का विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी, शासन सचिव नरेश गंगवार प्रारंभिक शिक्षा निदेशक जगदीशचंद्र पुरोहित की ओर से सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान रानीवाड़ा पंचायत समिति के दौलपुरा गांव में करीब 70 लाख की लागत से स्कूल भवन का निर्माण करवाने वाले भामाशाह सुनील पुरोहित को भी अतिथियों की ओर से स्मृति चिह्न प्रमाण पत्र देकर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य केंद्र के लिए भी भवन निर्माण को तैयार : सम्मानमिलने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भामाशाह पुरोहित ने अतिथियों को शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए हरसंभव सहयोग दिलवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनके गांव में स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि उनके गांव में स्वास्थ्य केंद्र खुलवाने का प्रस्ताव लाती है तो वह उसका भी भवन निर्माण करवाने में पूरा सहयोग करेंगे। इस पर अतिथियों ने उनका प्रस्ताव सरकार तक भिजवाने की बात कही।

गोवा सम्मेलन में राजपुरोहित शिक्षा न्याय के संरक्षक मंडल का गंठन

राजपुरोहित समाज की ओर से प्रतिभावान विद्यार्थियों और खासकर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गोवा में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन रविवार को संपन्न हो गया। सम्मेलन में श्री राजपुरोहित शिक्षा न्यास के संरक्षक मंडल के साथ एडहॉक कमेटी का गठन किया गया,जो राजपुरोहित समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने प्रतिभावान विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए काम करेगी। श्री राजपुरोहित समाज शिक्षा न्यास के मीडिया प्रभारी राजकमलसिंह रास ने बताया कि 2 3 जुलाई को गोवा में आयोजित सम्मेलन में वर्तमान और भविष्य समाज में नारी शिक्षा की आवश्यकता एवं दिशा,शिक्षा के क्षेत्र मे प्रगति के लिए काम करने,शिक्षा के कार्य के लिए आर्थिक संसाधनों का समायोजन तथा शिक्षा में संस्कारों का प्रधानीय आदि विषयों पर चिंतन हुआ। इस सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों का वैचारिक मंथन भी हुआ। सम्मेलन में प्रधान रूप से सकारात्मक सुझावों पर चर्चा के बाद इन सुझावों को क्रियान्वित करने के लिए श्री राजपुरोहित शिक्षा न्यास का गठन किया गया। यह न्यास राजपुरोहित समाज में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करेगा तथा समाज के उन मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक अन्य सहायता उपलब्ध कराएगा जो आर्थिक रूप से कमजोर है। प्रस्तावित न्यास का मुख्यालय भाग्य नगर,हैदराबाद रहेगा तथा इसका कार्यक्षेत्र राजस्थान प्रदेश के साथ देशभर के वे इलाके भी रहेंगे,जहां राजपुरोहित समाज का बाहुल्य है। राजस्थान में न्यास के जिलास्तरीय संयोजक नियुक्त किए जाएंगे तथा राजस्थान के बाहर राज्यस्तरीय संयोजकों की नियुक्ति की जाएगी। सम्मेलन में सर्वसम्मति से न्यास का एक संरक्षक मंडल गठित किया गया। गजेंद्रसिंह बरना को न्यास का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया। संरक्षक मंडल में वरिष्ठ आईपीएस डॉ.दलपतसिंह दिनकर टुंकलिया,आईपीएस सुरेशसिंह मादा,मेजर जनरल नरपतसिंह पूनायता,डाक्टर भंवरलाल बोरावड़,ब्रिगेडियर जीवनसिंह गुड़ानाल,उद्योगपति घनश्यामसिंह बसंत,समाजसेवी देवीसिंह इन्दरवाड़ा,डाक्टर करणसिंह रास,गौसेवक नाथुसिंह थांवला,तथा भामाशाह समाजसेवी नरपतसिंह टुंकलिया को शामिल किया गया। न्यास के पंजीकरण के लिए एक एडहॉक कमेटी का गठन किया गया है। इसमें सदस्य के रूप में गजेन्द्रसिंह बरना,मनोज कुमार निमाज,तेजसिंह दोरनड़ी ढाणी,उत्तमकुमार चंडावल,अर्जुनसिंह बिलाड़ा,नारायणसिंह घेनड़ी,राजकमल सिंह रास,प्रतापसिंह थोब को शामिल किया गया है। अंत में सर्वसम्मति से राजपुरोहित शिक्षा न्यास की ओर से समाज के उन मेधावी विद्यार्थियों से आवेदन-पत्र आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है,जिनका लक्ष्य सिविल सर्विसेज एवं अन्य तरह के टारगेट कोर्स की कोचिंग का हो सके।

राजपुरोहित समाज का प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह 10 को

जोधपुर| राजपुरोहित समाज विकास न्यास आसोतरा एवं खेतेश्वर स्मृति शिक्षण संस्थान बड़ली की ओर से 10 जुलाई को राजपुरोहित समाज के 400 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान छात्रवृत्ति का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम खेतेश्वर स्मृति शिक्षण संस्थान में होगा। इसमें ब्रह्मऋषि ब्रह्माचार्य सिद्ध पीठाधीश्वर तुलछाराम महाराज आशीर्वाद देने उपस्थित रहेंगे। वेदांताचार्य डॉ.ध्यानाराम महाराज ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि समाज के वे विद्यार्थी जो आर्थिक स्थिति के कारण उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते हैं,ऐसे विद्यार्थियों की मदद के लिए ‘राजपुरोहित मेधावी विद्यार्थी छात्रवृत्ति कोष’ का गठन किया गया है। उन्होंने समाज के लोगों भामाशाहों से अपील की कि इस कोष में सहयोग करें। पत्रकार वार्ता में पूर्व कुलपति बीएस राजपुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभागियों से बहु विकल्पीय प्रश्न आधारित प्रतिभा खोज परीक्षा ली जाएगी। देवीसिंह खाराबेरा ने बताया कि कार्यक्रम में देशभर के ढाई हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है।