Search This Blog

Thursday, 7 July 2016

राजपुरोहित समाज का प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह 10 को

जोधपुर| राजपुरोहित समाज विकास न्यास आसोतरा एवं खेतेश्वर स्मृति शिक्षण संस्थान बड़ली की ओर से 10 जुलाई को राजपुरोहित समाज के 400 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान छात्रवृत्ति का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम खेतेश्वर स्मृति शिक्षण संस्थान में होगा। इसमें ब्रह्मऋषि ब्रह्माचार्य सिद्ध पीठाधीश्वर तुलछाराम महाराज आशीर्वाद देने उपस्थित रहेंगे। वेदांताचार्य डॉ.ध्यानाराम महाराज ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि समाज के वे विद्यार्थी जो आर्थिक स्थिति के कारण उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते हैं,ऐसे विद्यार्थियों की मदद के लिए ‘राजपुरोहित मेधावी विद्यार्थी छात्रवृत्ति कोष’ का गठन किया गया है। उन्होंने समाज के लोगों भामाशाहों से अपील की कि इस कोष में सहयोग करें। पत्रकार वार्ता में पूर्व कुलपति बीएस राजपुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभागियों से बहु विकल्पीय प्रश्न आधारित प्रतिभा खोज परीक्षा ली जाएगी। देवीसिंह खाराबेरा ने बताया कि कार्यक्रम में देशभर के ढाई हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है।

No comments:

Post a Comment