जय श्री रघुनाथजी री सा !!!! राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ में आपका स्वागत है $@ "ये मंच नहीं रिश्ता है जो राजपुरोहित की न्यूज़ राजपुरोहित तक पहुचाता है ।" राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ में न्यूज़ देने के लिए संपर्क करे -rajpurohitpatrikanews@gmail.com
Search This Blog
Wednesday, 19 October 2016
Monday, 8 August 2016
रानीवाड़ा में शंकर सिंह आहोर के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
रानीवाडा। उपखंड के सैकडों ब्राहमण बंधुओं ने सोमवार को उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौप कर आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित के खिलाफ झूठी व भ्रामक खबरे फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की।
ज्ञापन में बताया कि गत दिनों आहोर पंचायत समिति के उम्मेदपुर गांव में एक धार्मिक स्थल को लेकर विवाद चल रहा हैं उक्त मामले में राजपुत समाज के कुछ राजनैतिक स्वार्थी व असामाजिक तत्वों द्वारा ब्राहमण समाज के लोकप्रिय विधायक शंकरसिह राजपुरोहित के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुचाने की भ्रामक व झूठी खबर फैलाकर विधायक राजपुरोहित को षडय़ंत्र पूर्वक बदनाम करने का असफल प्रयास किया हैं।
वहीं राजपूत समाज के कुछ असामाजिक लोंगो द्वारा आहोर में एक सभा कर तत्थ्यहीन,झूठे जातिय व समाज विरोधी अशोभनीय नारे लगाए इस प्रकार सामाजिक माहौल खराब करने की कोशिश की गई जिसका हम ब्राहमण समाज पूर्ण रूप से विरोध करते है व पुर जोर कडे शब्दो मेें निंदा करते है विधायक राजपुरोहित कर्तव्यनिष्ठ,इमानदार व अच्छे व्यक्ति के धनी है गरीबों के हितेशी व आमजन के लोकप्रिय है अत: हम समस्त ब्राहमण समाज महौल बिगाडने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करावें।
इस मौके पर कस्बें में एक भव्य रैली का आयोजन भी किया गया। राजपुरोहित छात्रावास में भारी संख्या में समाज बंधुओ ने इकटठा हो कर विधायक शंकरसिह राजपुरोहित के पक्ष में नारे लगाए। इस मौके पर हीरालाल सारस्वत,भाणाराम बोहरा,नरपत राजपुरोहित,पदमाराम राजपुरोहित,मफतलाल राजपुरोहित महेन्द्र त्रिवेदी, घेवाराम राजपुरोहित,शिवलाल जोशी,गेमाराम राजपुरोहित,रणजीत राजपुरोहित समेत कई लोग मौजूद रहे।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954
-7891775111
E Mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com
राजपुरोहित समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
सायला (जालोर).पंचायत समिति के समस्त राजपुरोहित समाज पंचायत समिति मुख्यालय पर सोमवार को एकत्रित हुए। बाद में रैली निकालते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि पिछले दिनों एक समाज विशेष की ओर से आहोर में रैली निकालकर आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित के विरोध में नारेबाजी करते हुए अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया। जिस कारण पूरे राजपुरोहित समाजबंधुओं को ठेस पहुंची है। ज्ञापन में बताया कि कुछ संमाजकंटक समाज में इस प्रकार की भाषाका इस्तेमाल कर आपसी सौहार्द को बिगाडऩे का काम कर रहे हैं। जिसका राजपुरोहित समाज घोर विरोध करते हुए कार्रवाई की मांग कर रहा है। उन्होंनेरोष प्रकट करते हुए रैली निकाली और बाद में मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ईस अवसर पर राजस्थान सरपंच संघ के प्रदेश मंत्री राजपुरोहित गिरधारी सिंह राजपुरोहित मोदरान सरंपच , जालोर उपप्रधान उमेदसिंह राजपुरेहित नून , सायला सरपंच सुरेशसिंह राजपुरोहित सहीत कई राजपुरोहित समाज बंधुओ के नेतृत्व हजारो की संख्या समस्त राजपुरोहित समाज और 36 कौम ने सायला में आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित के समर्थन में विशाल रैली निकाल कर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया ।।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954
-7891775111
E Mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com
-
समस्त राजपुरोहित मकवाणा परिवार आयोजन समिति के तत्वाधान में आयोजित होने जा रहा हैै। राजपुरोहित मकवाणा गौत्र के आराध्य कुलदेवी माँ खुमल की त...
-
फलसुंड गौरव राजपुरोहित का आईएएस में सलेक्शन होने पर फलसूंड क्षेत्र में खुशी की लहर छा गई है। भारतीय प्रशासनिक सेवा क्षेत्र के गौरव राजपुरोह...
-
गणतंत्र दिवस पर लाल किला में होने वाले समारोह में राजस्थान पुलिस के अधिकारी गिरधारी सिंह राजपुरोहित भीनमाल को सम्मानित किया जायेगा। ...
