Search This Blog

Showing posts with label Sayla. Show all posts
Showing posts with label Sayla. Show all posts

Sunday, 9 October 2016

निशुल्क बालिका कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ

सायला उपखण्ड मुख्यालय पर रविवार को मन्नत इन्सटीट्यूट में निःशुल्क बालिका कम्प्यूटर प्रशिक्षण  का शुभारम्भ निःशक्तजन आयुक्त धन्नाराम जी पुरोहित के मुख्य आतिथ्य,एडवोकेट बाबुलाल जी मेघवाल की अध्यक्षता व् प्रधान जबर सिंह जी तुरा,सायला सरपंच सुरेश जी राजपुरोहित, विकास अधिकारी छोगाराम जी विश्नोई के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

Monday, 8 August 2016

राजपुरोहित समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

सायला (जालोर).पंचायत समिति के समस्त राजपुरोहित समाज पंचायत समिति मुख्यालय पर सोमवार को एकत्रित हुए। बाद में रैली निकालते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि पिछले दिनों एक समाज विशेष की ओर से आहोर में रैली निकालकर आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित के विरोध में नारेबाजी करते हुए अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया। जिस कारण पूरे राजपुरोहित समाजबंधुओं को ठेस पहुंची है। ज्ञापन में बताया कि कुछ संमाजकंटक समाज में इस प्रकार की भाषाका इस्तेमाल कर आपसी सौहार्द को बिगाडऩे का काम कर रहे हैं। जिसका राजपुरोहित समाज घोर विरोध करते हुए कार्रवाई की मांग कर रहा है। उन्होंनेरोष प्रकट करते हुए रैली निकाली और बाद में मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ईस अवसर पर राजस्थान सरपंच संघ के प्रदेश मंत्री राजपुरोहित गिरधारी सिंह राजपुरोहित मोदरान सरंपच , जालोर उपप्रधान उमेदसिंह राजपुरेहित नून , सायला सरपंच सुरेशसिंह राजपुरोहित  सहीत कई राजपुरोहित समाज बंधुओ के नेतृत्व हजारो की संख्या समस्त राजपुरोहित समाज और 36 कौम  ने सायला में आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित के समर्थन में विशाल रैली निकाल कर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया ।।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954         
-7891775111
E Mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com

Monday, 1 August 2016

सीता देवी राजपुरोहित उपचुनाव में निर्विरोध वार्ड पंच घोषित

सायला ग्राम पंचायत के उपचुनाव में श्रीमती सीतादेवी राजपुरोहित बनी निर्विरोध वार्डपंच। वार्ड संख्या 17 से उपचुनाव में वार्ड पंच के लिए रिटर्निग अधिकारी पारस मल गर्ग ने निर्विरोध घोषित करते हुए गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सायला सरपंच सुरेश राजपुरोहित व् ग्राम सेवक दिनेश राजपुरोहित ने माला पहनाकर स्वागत किया। वही उपचुनाव को लेकर नियुक्त एरिया मजिस्ट्रेट तहसीलदार ताराचंद वेंकट ने प्रमाण पत्र प्रदान किया।इस दौरान जोनल मजिस्ट्रेट विजयसिंह राजपुरोहित, भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री मांगीलाल राजपुरोहित,रमेश आचार्य,दरगाराम माली,जबराराम माली,मंगलाराम ,शांतिलाल ,विजयसिंह उदेश,मसराराम राजपुरोहित,रूपराम सुथार,कानाराम राणा,सहित ग्रामीण मौजूद थे।

राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954         
-7891775111
E Mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com

Thursday, 16 June 2016

दिव्यांग सीतादेवी पुरोहित को जल्दी मिलेगा बिजली-पानी कनेक्शन कि सुविधाएँ

सायला| सरपंच सुरेश राजपुरोहित ने शनिवार को कस्बे में रहने वाली एक दिव्यांग विधवा की सुध ली तथा मौके पर ही उसके बिजली-पानी कनेक्शन के आवेदन भरवाए। जानकारी के अनुसार सायला सरपंच राजपुरोहित को ग्रामीणों से जानकारी मिली थी कि उदेशों के वास मे दिव्यांग विधवा सीतादेवी पत्नी करनाराम जाति पुरोहित निवास करती है जो अकेली रहती है तथा उसकी स्थिति भी दयनीय है। इस पर सरपंच राजपुरोहित शनिवार दोपहर को दिव्यांग के घर पहुंचे तथा मौके पर ही बिजली पानी के कनेक्शन के लिए आवेदन भरवाए। साथ ही सरपंच ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण के लिए आवेदन भी भरवाया। इस दौरान भाजयुमो मंडल महामंत्री मांगीलाल राजपुरोहित, मोमताराम उदेश, दरगाराम माली, घेवाराम, नारायणलाल, अजाराम, दलपतसिंह, छोगाराम राजपुरोहित आदि मौजूद थे।

राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954         
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com
फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लीक करे ।

ट्वीटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लीक करे।