सायला| सरपंच सुरेश राजपुरोहित ने शनिवार को कस्बे में रहने वाली एक दिव्यांग विधवा की सुध ली तथा मौके पर ही उसके बिजली-पानी कनेक्शन के आवेदन भरवाए। जानकारी के अनुसार सायला सरपंच राजपुरोहित को ग्रामीणों से जानकारी मिली थी कि उदेशों के वास मे दिव्यांग विधवा सीतादेवी पत्नी करनाराम जाति पुरोहित निवास करती है जो अकेली रहती है तथा उसकी स्थिति भी दयनीय है। इस पर सरपंच राजपुरोहित शनिवार दोपहर को दिव्यांग के घर पहुंचे तथा मौके पर ही बिजली पानी के कनेक्शन के लिए आवेदन भरवाए। साथ ही सरपंच ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण के लिए आवेदन भी भरवाया। इस दौरान भाजयुमो मंडल महामंत्री मांगीलाल राजपुरोहित, मोमताराम उदेश, दरगाराम माली, घेवाराम, नारायणलाल, अजाराम, दलपतसिंह, छोगाराम राजपुरोहित आदि मौजूद थे।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com
फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लीक करे ।
No comments:
Post a Comment