निकटवर्ती वालेरा के दूदेश्वर महादेव मठ में बुधवार को साधु-संतों के सान्निध्य में ग्रामीणों की बैठक का आयोजित हुई। बैठक में वालेरा मठ के ब्रह्मलीन महंत आशाभारती महाराज के भंडारे को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सर्वप्रथम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद साधु-संतों के सान्निध्य में भंडारे को लेकर मुहूर्त निकाला गया। जिसमें साधु-संतों की आज्ञा ग्रामीणों की सर्वसम्मति आगामी ११ जुलाई को ब्रह्मलीन आशाभारती महाराज के भव्य भंडारा महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया। भंडारा महोत्सव के तहत 11 जुलाई को गाजे-बाजे के साथ आशाभारती की समाधि पर प्रसादी का भोग लगाया जाएगा। साधु संतों का बहुमान महाप्रसादी का आयोजन होगा। भंडारे की पूर्व संध्या पर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ख्यातिप्राप्त कलाकारों द्वारा गुरू महिमा सहित भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। इस दौरान गोल महंत रावतभारती महाराज,भैरूनाथ अखाड़ा जालोर के गादीपति पीर गंगानाथ महाराज,लेटा महंत रणछोड भारती महाराज,शंकरस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज सरत,महंत बाबूगिरी पूनासा,महंत परबतगिरी सूरेश्वर मठ पोडीगरा,महंत प्रेमभारती महाराज गजीपुरा,महंत लहरगिरी महाराज बडग़ांव,वालेरा महंत पारसभारती महाराज,कोटवाल छोटूपुरी महाराज सिरोही,उम्मेदगिरी महाराज कोमता,भोपाभारती मोकणी,लहरभारती कुटिया सायला के महंत राजभारती महाराज सहित वालेरा,बावतरा,मोकणी,कांखी,ईटवाया पाऊ के भक्त भावीगण मौजूद थे।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com
फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लीक करे ।
No comments:
Post a Comment