मोदरा । बढ़ती गर्मी में लोगों को पानी मुहैया करवाने के लिए तो हर एक कोई आगे आता है, लेकिन मोदरा के राजपुरोहित जागरवाल युवा मण्डल ने कुछ हटकर करने की ठानी है। पशुओं की सेवा के लिए मन में जज्बे को लेकर युवा मण्डल सदस्यो अनोखी पहल से की ओर से मोदरा में विलुप्त हुई प्राचीन परम्परा को पुनर्जीवित करने की पहल की गई है। उनकी ओर से हर गली के नुक्कड़ पर पानी व अनाज खाने की कुण्डी लगाई जा रही है। युवा मण्डल के सदस्यों ने अभी तक 60 कुण्डिया तैयार करवा दी है और भी तैयार करवाई जा रही है। करीब दो हजार की घरों की आबादी के इस गांव में अभी करीब 100 कुंडिया लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 16 जून शाम को मोदरा सरपंच गिरधारी सिंह राजपुरोहित व वार्डपंच अमरसिंह राजपुरोहित जसवंतपुरा विकास अधिकारी (BDO) राकेश सिंह राजपुरोहित सहित मंडल के पदाधिकारियों की मौजूदगी में उद्घाटन किया गया। परम्परा का निर्वाहण युवा मण्डल के मदनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि पुराने समय में घर निर्माण के साथ ही घर के बाहर पशुओं के खाने-पीने के लिए कुण्डी बनाई जाती थी, लेकिन समय में बदलाव के साथ ये कुंडिया बनाना छोड़ दिया। ऐसे में इन कुण्डीयों को लगाकर पशु सेवा की भावना पुनर्जीवित करने की मन में ठानी है।
गंदगी से बचाव घरों में बचने वाले खाने को कुण्डियों के अभाव में गलियों में फेंक दिया जाता है। ऐसे में ये खाना बदबू मारता है। लिहाजा, कुंडियों में खाना डालने से पशु-पक्षी भी इसे आसानी खाने पीने मे आसानी होगी ।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com
फेसबुक से जुड़ने के लिए यहाँ क्लीक करे ।
No comments:
Post a Comment