Search This Blog

Tuesday, 21 June 2016

अभिनय व मॉडलिंग ने दिलाया मुकाम, और बदल गई भरत राजपुरोहित की दुनिया

बीकानेर-।अपने कैरेक्टर से सबको इमोशनल करने वाले गंगाशहर के भरत राजपुरोहित ने सभी के दिलों को छू लिया है। भरत ने 2006 में मॉडलिंग से कॅरियर की शुरूआत की। जयपुर में डेजर्ट फैशन वीक में मॉडलिंग करना शुरू किया और छह महीने तक जयपुर में काम करता रहा। भरत ने कई वेडिंग व अन्य तरह के कपड़ों के साथ मॉडलिंग की। इसके बाद 2006 से थियेटर से जुङे। जहां उन्होंने राजस्थान सहित कई राज्यों में नाटकों का मंचन किया।
उनके पिता  इन्द्रसिंह राजपुरोहित ने भरत के नाटकों को  देखकर कहा कि अगर तुम्हें इसी में ही कॅरियर बनाना है तो मुंबई जाकर प्रयास करो। भरत ने बताया कि मायानगरी में सभी अपने सपने लेकर आते हैं, मै भी वैसे ही सपने लेकर गया था।
वहां अपने दोस्त के साथ ऑडिशन देने लगा। मुंबई जाने के बीस दिनों के अंदर ही भरत को गणेश लीला नाटक में काम मिलना शुरू हो गया।
नाटक के खत्म होते-होते भरत को कैडबेरी डेयरी मिल्क का एड करने के लिए ऑफर मिला। उसके बाद तो मानो भरत की दुनिया ही बदल गई। 32 वर्षीय भरत की पांच बड़ी बहनें है। माता मैना कंवर गृहिणी व उनके पिता सेवानिवृत सरकारी कर्मचारी हैं। 
इनमे किया काम
भरत ने कई विज्ञापनों में काम किया है। जिसमें डेयरी मिल्क सिल्क, रिलायंस नेटवर्किंग, एसओटीसी टूर एण्ड ट्रेवल्स क्योनी, बिग रॉक डॉट कॉम, पेपर ट्राय डॉट कॉम, ऑनलाइन फर्नीचर शॉपिंग, सफोला कूकिंग, बजाज इलैक्ट्रीक।
इसके अलावा भरत ने गणेश लीला, रंग बदलती ओढनी, संजोग से बनी संगिनी, सीआईडी, शपथ, गुमराह, सावधान इंडिया आदि सीरियल्स में अभिनय किया है।
दो हिन्दी फिल्मों 'लक' और 'आई एम कलाम' में काम किया। लक में ऊंट रेस ऑर्गेनाइजर के रूप में सात मिनट का सीन था। जबकि आई एम कलाम में एक टीचर का रोल था।

वहीं राजस्थानी फिल्म 'हिवड़े में फूटे लाडू'  में टीचर का रोल तथा 'नैना रो नीर'  में काम किया है।

कुछ अलग महसूस हुआ
डेयरी मिल्क सिल्क का एड करने के बाद सड़क पर टहल रहा था। इस दौरान कॉलेज की पांच -छह लड़कियां हंस रही थी। मेरे दोस्तों ने कहा कि तुझे देखकर हंस रही हैं।

जैसे मैं जाने लगा तो लड़कियां मेरे पास आई और एड का गाना गाने लगी है और हाथ मिलाया। उस समय मुझे कुछ अलग महसूस हुआ।

राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954         
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com

फेसबुक से जुड़ने के लिए यहाँ क्लीक करे ।

ट्वीटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लीक करे।

No comments:

Post a Comment