Search This Blog

Showing posts with label bramhan. Show all posts
Showing posts with label bramhan. Show all posts

Friday, 23 December 2016

राजस्थान ब्राह्मण महासभा की कार्यकारिणी गठित,

बाबूलाल गौड़ शैक्षिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नियुक्त

राजस्थान ब्राह्मण महासभा शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला शाखा की बैठक गुरुवार को हुई। मुख्य अतिथि श्यामदास दुलानी ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का उत्थान होगा। ब्राह्मण समाज शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहा है। इसमें शिक्षकों का अहम योगदान है। महासभा के अध्यक्ष मांगीलाल राणेजा ने शिक्षा जगत में शिक्षकों को अहम कड़ी बताया।

शैक्षिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बाबूलाल गौड़ ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों के विकास के लिए विभिन्न प्रवृत्तियां आरंभ करने के लिए शैक्षिक प्रकोष्ठ की स्थापना की है। नगर अध्यक्ष रश्मिकांत महेता ने कहा कि प्रतियोगिता दौर में शिक्षाविद युवाओं को उचित मार्गदर्शन दें। डॉ.लक्ष्मीनारायण जोशी ने शिक्षकों से संगठित होकर गुणात्मक शिक्षा देने की बात कही। महेश दादाणी ने कहा कि समाज के युवाओं को उच्च शिक्षा तक पढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। नगर प्रवक्ता सोहनलाल गौड़ ने कॅरिअर मार्गदर्शन करने की योजना बनाने पर जोर दिया।

महासभा के शैक्षिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी : सेवानिवृत्तआरईएस दाउलाल ठाकुर को संरक्षक, प्रधानाध्यापक बाबूलाल गौड़ को जिलाध्यक्ष, व्याख्याता डाइट डॉ लक्ष्मीनारायण जोशी, प्रधानाचार्य रश्मिकांत महेता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रधानाचार्य राजन शर्मा, व्याख्याता कानसिंह राजपुरोहित को उपाध्यक्ष, वरिष्ठ शिक्षक सोहनलाल गौड़ को महामंत्री, वरिष्ठ शिक्षिका रेणु गौड़ को मंत्री, वरिष्ठ शिक्षक प्रदीप कुमार जोशी को कोषाध्यक्ष, शिक्षक महेंद्र शर्मा को सह कोषाध्यक्ष, शिक्षक दुर्गेश राजपुरोहित को प्रवक्ता, वरिष्ठ शिक्षक प्रकाश राणेजा को संगठनमंत्री, शारीरिक शिक्षक रमेश कुमार गौड़ को खेलकूद एवं सांस्कृतिक मंत्री बनाया गया। इसी तरह व्याख्याता मीना वासु को महिला प्रकोष्ठ, शिक्षक श्रीराम रामपुरिया को सह प्रवक्ता बनाया गया।

सलाहकार मार्गदर्शन समिति : पुखराजगौड़, महेश दादाणी, प्रेमलता सुखाणी, किशोर कुमार जोशी, शोभा गौड़, श्यामलाल गौड़, मनोहरलाल शर्मा को लिया गया। कार्यकारिणी में 14 जनों को सदस्य बनाया गया है।

Wednesday, 28 September 2016

छात्रवृत्ति व सिल्वर मेडल पाकर बोले विद्यार्थी-अब नहीं रुकेंगे

छात्रवृत्ति व सिल्वर मेडल पाकर बोले विद्यार्थी-अब नहीं रुकेंगे बढ़ते रहेगे हर कदम शिक्षा कि ओर
शारदा भवन सभागृह रविवार को उस समय विद्यार्थियों और प्रतिभाओं की हजारों ख्वाहिशों से दमक उठा जब उन्हें छात्रवृत्ति और सिल्वर मेडल का हौंसला मिला। वरिष्ठों से मिले आशीर्वाद से लबरेज होनहारों भी विश्वास दिलाते हुए कहा-अब नहीं रुकेंगे, हमेशा आगे बढ़ेंगे।

अवसर था रविवार शाम स्टेशन रोड स्थित महाराष्ट्र समाज के सभागृह में ब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता न्यास के सम्मान समारोह का। इसमें 48 होनहार विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सिल्वर मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। 40 विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति के रूप में सहायता राशि दी गई। मुख्य अतिथि श्री योगींद्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के संस्थापक एवं व्यवसायी गोपाल शर्मा टंच थे। अध्यक्षता वरिष्ठ अभिभाषक व समाजसेवी सुभाष भट्ट ने की। अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रकाश मिश्रा को ट्रॉफी, शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। न्यास अध्यक्ष डॉ. अमर सारस्वत ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए न्यास द्वारा शुरू किए प्रकल्प को जारी रखने का संकल्प लिया। संस्था सचिव शरद चतुर्वेदी, अनुराग लोखंडे, सलिल हरदेकर, नंदलाल तिवारी, लगन शर्मा, हर्ष दशोत्तर, रुद्रवीर शर्मा, केएन पारीक, पुष्पेंद्र जोशी, डॉ. अरुण पुरोहित, अनिल सारस्वत, राजेंद्र चतुर्वेदी, अशोक आप्टे सहित अन्य मौजूद थे। संचालन उमेश शर्मा ने किया। अंत में उड़ी के आतंकवादी हमले में शहीद जवानों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

Wednesday, 21 September 2016

युवा ब्राम्हण ब्रह्मशक्ति मेवाड़ का पोस्टर विमोचन-

अहमदाबाद की  कार्यकारिणी का गठन
अहमदाबाद महानगर में पालीवाल समाज का एक दिवसीय स्नेह सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें पूरे भारतवर्ष से ब्राह्मण समाज के लोग एकत्रित हुए। समारोह में युवा संगठन  ब्रह्मशक्ति मेवाड़ के अध्यक्ष श्री योगेश पुरोहित के साथ अनेक कार्यकर्त्ताओ की गरिमापूर्ण मौजूदगी ने कार्यक्रम में चार चाँद लग गए। समारोह के दौरान युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ अध्यक्ष श्री योगेश पुरोहित के साथ समस्त कार्यकारिणी द्वारा युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ का पोस्टर विमोचन किया।

सोहन जोशी अध्यक्ष, प्रकाश पालीवाल संगठन मंत्री के साथ कार्यकारिणी गठन
युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ के अध्यक्ष श्री योगेश पुरोहित, भवानी जोशी ने पालीवाल वाणी को बताया कि अहमदाबाद शाखा का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सोहन जोशी, उपाध्यक्ष गोपाल जोशी, महामंत्री मयंक पालीवाल, संगठन मंत्री प्रकाश पालीवाल को नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी को माला व उपरना पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। तत्पश्चात श्री योगेश पुरोहित ने अपने अपने साथियों के साथ अहमदाबाद शाखा के सभी सदस्यों को बधाई दी व समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए ब्राह्मण समाज के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने की अपील की। जिसका सभी ने समर्थन कर उनका सहयोग करने का भरोसा दिलाया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पालीवाल वाणी समाचार पत्र की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्जल भविष्य की मंगल कामना एक कि गई। इस कार्यक्रम  ब्रहामण समाज के गणमान्य  बन्धु  उपस्थित  थे

कार्यक्रम में सर्वश्री अहमदाबाद पालीवाल चेरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष देवीलाल पालीवाल, मढ़ महादेव मंडल मुम्बई के अध्यक्ष डीएल पालीवाल, मुम्बई ब्रह्मशक्ति शाखा के अध्यक्ष ललित पालीवाल व राजसमंद शाखा से भूपेन्द्र पुरोहित, शांतिलाल पालीवाल, ओम पालीवाल, कमलेश पालीवाल, दिलीप पालीवाल,
ब्रजसुंदर पालीवाल, भवानी जोशी, गिरीराज पालीवाल, राकेश पालीवाल, रणजीत जोशी मौजूद थे।

Sunday, 28 August 2016

ब्राह्मण महासम्मेलन को लेकर बैठक आयोजित

कस्बे में ब्राहाण महा सभा के तत्वाधान में 4 सितंबर को आयोजित होने वाले ब्राह्मण महा सम्मेलन को लेकर रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। ब्राह्मण महासभा के तहसील अध्यक्ष जैसाराम पुरोहित की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष कार्यक्रम संयोजक भाणराम बोहरा की देखरेख में आयोजित बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा तय की गई। बैठक में सम्मेलन के सफल संचालन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस मौके हेमाराम, आंबाराम, भुराराम, प्रतापाराम, कीर्ति जोशी, महेंद्र,ओमप्रकाश, शंकरलाल, इंद्रभान तथा हीरालाल सहित ब्राह्मण बंधु मौजूद थे। ये जानकारी राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ को सुरेश सिंह राजपुरोहित ने दी ।

Monday, 8 August 2016

रानीवाड़ा में शंकर सिंह आहोर के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

रानीवाडा। उपखंड के सैकडों ब्राहमण बंधुओं ने सोमवार को उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौप कर आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित के खिलाफ झूठी व भ्रामक खबरे फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की।

ज्ञापन में बताया कि गत दिनों आहोर पंचायत समिति के उम्मेदपुर गांव में एक धार्मिक स्थल को लेकर विवाद चल रहा हैं उक्त मामले में राजपुत समाज के कुछ राजनैतिक स्वार्थी व असामाजिक तत्वों द्वारा ब्राहमण समाज के लोकप्रिय विधायक शंकरसिह राजपुरोहित के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुचाने की भ्रामक व झूठी खबर फैलाकर विधायक राजपुरोहित को षडय़ंत्र पूर्वक बदनाम करने का असफल प्रयास किया हैं।

वहीं राजपूत समाज के कुछ असामाजिक लोंगो द्वारा आहोर में एक सभा कर तत्थ्यहीन,झूठे जातिय व समाज विरोधी अशोभनीय नारे लगाए इस प्रकार सामाजिक माहौल खराब करने की कोशिश की गई जिसका हम ब्राहमण समाज पूर्ण रूप से विरोध करते है व पुर जोर कडे शब्दो मेें निंदा करते है विधायक राजपुरोहित कर्तव्यनिष्ठ,इमानदार व अच्छे व्यक्ति के धनी है गरीबों के हितेशी व आमजन के लोकप्रिय है अत: हम समस्त ब्राहमण समाज महौल बिगाडने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करावें।

इस मौके पर कस्बें में एक भव्य रैली का आयोजन भी किया गया। राजपुरोहित छात्रावास में भारी संख्या में समाज बंधुओ ने इकटठा हो कर विधायक शंकरसिह राजपुरोहित के पक्ष में नारे लगाए। इस मौके पर हीरालाल सारस्वत,भाणाराम बोहरा,नरपत राजपुरोहित,पदमाराम राजपुरोहित,मफतलाल राजपुरोहित महेन्द्र त्रिवेदी, घेवाराम राजपुरोहित,शिवलाल जोशी,गेमाराम राजपुरोहित,रणजीत राजपुरोहित समेत कई लोग मौजूद रहे।

राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954         
-7891775111
E Mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com