Search This Blog

Showing posts with label Culter. Show all posts
Showing posts with label Culter. Show all posts

Friday, 23 December 2016

राजस्थान ब्राह्मण महासभा की कार्यकारिणी गठित,

बाबूलाल गौड़ शैक्षिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नियुक्त

राजस्थान ब्राह्मण महासभा शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला शाखा की बैठक गुरुवार को हुई। मुख्य अतिथि श्यामदास दुलानी ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का उत्थान होगा। ब्राह्मण समाज शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहा है। इसमें शिक्षकों का अहम योगदान है। महासभा के अध्यक्ष मांगीलाल राणेजा ने शिक्षा जगत में शिक्षकों को अहम कड़ी बताया।

शैक्षिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बाबूलाल गौड़ ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों के विकास के लिए विभिन्न प्रवृत्तियां आरंभ करने के लिए शैक्षिक प्रकोष्ठ की स्थापना की है। नगर अध्यक्ष रश्मिकांत महेता ने कहा कि प्रतियोगिता दौर में शिक्षाविद युवाओं को उचित मार्गदर्शन दें। डॉ.लक्ष्मीनारायण जोशी ने शिक्षकों से संगठित होकर गुणात्मक शिक्षा देने की बात कही। महेश दादाणी ने कहा कि समाज के युवाओं को उच्च शिक्षा तक पढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। नगर प्रवक्ता सोहनलाल गौड़ ने कॅरिअर मार्गदर्शन करने की योजना बनाने पर जोर दिया।

महासभा के शैक्षिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी : सेवानिवृत्तआरईएस दाउलाल ठाकुर को संरक्षक, प्रधानाध्यापक बाबूलाल गौड़ को जिलाध्यक्ष, व्याख्याता डाइट डॉ लक्ष्मीनारायण जोशी, प्रधानाचार्य रश्मिकांत महेता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रधानाचार्य राजन शर्मा, व्याख्याता कानसिंह राजपुरोहित को उपाध्यक्ष, वरिष्ठ शिक्षक सोहनलाल गौड़ को महामंत्री, वरिष्ठ शिक्षिका रेणु गौड़ को मंत्री, वरिष्ठ शिक्षक प्रदीप कुमार जोशी को कोषाध्यक्ष, शिक्षक महेंद्र शर्मा को सह कोषाध्यक्ष, शिक्षक दुर्गेश राजपुरोहित को प्रवक्ता, वरिष्ठ शिक्षक प्रकाश राणेजा को संगठनमंत्री, शारीरिक शिक्षक रमेश कुमार गौड़ को खेलकूद एवं सांस्कृतिक मंत्री बनाया गया। इसी तरह व्याख्याता मीना वासु को महिला प्रकोष्ठ, शिक्षक श्रीराम रामपुरिया को सह प्रवक्ता बनाया गया।

सलाहकार मार्गदर्शन समिति : पुखराजगौड़, महेश दादाणी, प्रेमलता सुखाणी, किशोर कुमार जोशी, शोभा गौड़, श्यामलाल गौड़, मनोहरलाल शर्मा को लिया गया। कार्यकारिणी में 14 जनों को सदस्य बनाया गया है।