छात्रवृत्ति व सिल्वर मेडल पाकर बोले विद्यार्थी-अब नहीं रुकेंगे बढ़ते रहेगे हर कदम शिक्षा कि ओर
शारदा भवन सभागृह रविवार को उस समय विद्यार्थियों और प्रतिभाओं की हजारों ख्वाहिशों से दमक उठा जब उन्हें छात्रवृत्ति और सिल्वर मेडल का हौंसला मिला। वरिष्ठों से मिले आशीर्वाद से लबरेज होनहारों भी विश्वास दिलाते हुए कहा-अब नहीं रुकेंगे, हमेशा आगे बढ़ेंगे।
अवसर था रविवार शाम स्टेशन रोड स्थित महाराष्ट्र समाज के सभागृह में ब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता न्यास के सम्मान समारोह का। इसमें 48 होनहार विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सिल्वर मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। 40 विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति के रूप में सहायता राशि दी गई। मुख्य अतिथि श्री योगींद्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के संस्थापक एवं व्यवसायी गोपाल शर्मा टंच थे। अध्यक्षता वरिष्ठ अभिभाषक व समाजसेवी सुभाष भट्ट ने की। अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रकाश मिश्रा को ट्रॉफी, शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। न्यास अध्यक्ष डॉ. अमर सारस्वत ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए न्यास द्वारा शुरू किए प्रकल्प को जारी रखने का संकल्प लिया। संस्था सचिव शरद चतुर्वेदी, अनुराग लोखंडे, सलिल हरदेकर, नंदलाल तिवारी, लगन शर्मा, हर्ष दशोत्तर, रुद्रवीर शर्मा, केएन पारीक, पुष्पेंद्र जोशी, डॉ. अरुण पुरोहित, अनिल सारस्वत, राजेंद्र चतुर्वेदी, अशोक आप्टे सहित अन्य मौजूद थे। संचालन उमेश शर्मा ने किया। अंत में उड़ी के आतंकवादी हमले में शहीद जवानों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
No comments:
Post a Comment