Search This Blog

Tuesday, 23 August 2016

ब्राह्मण समाज के पांच हजार लोग पहुंचे सम्मेलन में सामाजिक राजनीतिक एकजुटता का लिया गया संकल्प

समाज को एकजुट करने के लिए पार्टी एव भावना को दूर रख सभी जनप्रतिनिधि आए एक मंच पर, युवाओं को आगे आने का किया गया आह्वान
पाली जिले के समस्त ब्राह्मण समाज की ओर से रविवार को अग्रसेन वाटिका में नव नियुक्त यूआईटी चेयरमैन संजय ओझा का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समस्त ब्राह्मण सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर के करीब 5 हजार से अधिक विप्र बंधुओं ने भाग लिया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने परशुराम प्रतिमा के आगे दीप प्रज्जवलित कर की गई। इसके बाद यूआईटी चेयरमैन संजय ओझा का 51 किलो की माला एव साफा पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, पूर्व विधायक गुलाबसिंह राजपुरोहित, भाजपा जिला अध्यक्ष करणसिंह नेतरा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष चुन्नीलाल राजपुरोहित चांडवास, वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा,एसडीएम विशाल दवे, सिटी डिप्टी नरेंद्र शर्मा, नगरपरिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा, ओमप्रकाश गौतम, सुमेरपुर एसडीएम महिपाल भारद्वाज, आईएफएस अक्षय जोशी और प्रशिक्षु अधिकारी सुमित्रा पारीक समेत ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों का माला साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर 25 से अधिक ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि लोगों ने एकजुट होकर पाली को ब्राह्मण नगरी बनाने और एकजुट होने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सीताराम शर्मा, ओमजी महाराज, पंडित शंभुलाल शर्मा, देवेंद्र भाटुंद, सीताराम जोशी, सुभाष त्रिवेदी, दामोदर शर्मा, महावीरसिंह सुकरलाई, शंकरलाल व्यास ने भी समारोह में विप्र समा जबंधुओं को संबोधित करते हुए यूआईटी चेयरमैन का अभिनंदन किया। मंच संचालन मगदत्त पुष्करणा, विनोद शर्मा एवं राजेंद्रसिंह राजपुरोहित ने किया।

25 समाजों के प्रतिनिधि विप्र बंधुओ में हुए शामिल, श्री परशुराम जयकारों से गूंजा भवन
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज का सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। जिसमें भाटूंद भंदर गांव समेत जिले भर के 25 ब्राह्मण समाज के 5 हजार से अधिक विप्र बंधु मौजूद थे। एक बार के लिए पूरा भवन परशुराम के जयकारों से गूंजायमान हो गया। अभिनंदन समारोह के बाद प्रसादी का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी विप्र समाज के लोग मौजूद थे।
एक साल में पाली को ब्राह्मण नगरी बनाएंगे : ओझा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूआईटी चेयरमैन ने कहा कि पाली पालीवालों और ब्राह्मणों की नगरी रही है। इसके लिए एक साल में पाली को हम लोग मिलकर ब्राह्मण नगरी बनाएंगे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक साल में यह सपना हम सब मिलकर पूरा करेंगे। इतना ही नहीं जब भी कोई पाली में प्रवेश करेगा तो उसे यह लगेगा की हम लोग ब्राह्मणों की नगर में आए है। इस अवसर पर उन्होंने सभी ब्राह्मण समाज के लोगों को एकजुट होकर इसे संकल्प के रूप में लेने की बात कहीं। इसके बाद परशुराम के जयकारों के साथ सभी विप्र बंधुओं ने उनके समर्थन की बात कहीं। 
विप्र समाज को एकजुट करने के लिए दोनों पार्टियां आई एकसाथ एक मंच पर ओर ब्राह्मण समाज मे एकजुटता का संकल्प लीया गया
जिले में विप्र एकता को मजबूत करने और लोगों को एकजुट करने के संकल्प को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों जिला अध्यक्ष एकजुट दिखे और दोनों ही एक ताल के साथ मंच पर आए। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चुन्नीलाल चांडवास और भाजपा जिला अध्यक्ष करण सिंह नेतरा दोनों के एक साथ एक ही मंच पर नजर आए। वहीं दोनों ने एक साथ सभी ब्राह्मणों को आगे आने की अपील करते हुए एकजुटता दिखाने की बात कहीं। ब्राह्मण सम्मेलन स्वागत समारोह में इनका महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
कार्यक्रम  सफल बनाने के लिए मनीष ओझा, मुरलीमनोहर बोड़ा, नरेश ओझा, निखिल व्यास, विजयराज गौड़, श्रीचंद शर्मा, ताराचंद शर्मा, मुरलीधर गौड़, अशोक गौड़, कमलेश कल्ला, परमेश्वर जोशी, मगदत्त पुष्करणा, रविंद्र जोशी, ओमप्रकाश दायमा, रूपेश बिस्सा, रामअवतार शर्मा, लक्ष्मीकांत कल्ला, शंकर भाषा, रूपेश दाधीच, मनोहर तिवाडी, सन्नी पुष्करणा, घनश्याम बोधा, हरिशंकर दवे, लाल बिहारी द्विवेदी, पवन पांडे, दीपक चतुर्वेदी, श्याम सुंदर शर्मा, राजूसिंह राजपुरोहित मालपुरिया, संजयसिंह राजपुरोहित बिलाड़ा, नेमसिंह राजपुरोहित रावलवास, राजेंद्र सिंह राजपुरोहित , नंदलाल शर्मा, सहित कई विप्र बंधुओं का इस सम्मेलन कार्यक्रम का अमूल्य सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment