आहोर । विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित के खिलाफ षडयंत्र रचकर झूठे आरोप लगाने वाले लोगों के खिलाफ कङी कार्रवाई की मांग को लेकर राजस्थान ब्राह्मण महासभा सांचौर चितलवाना के नेतृत्व में मौन जुलूस निकाल मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन । ज्ञापन में बताया गया कि आहोर पंचायत समिति के उम्मेदपुर गांव में ओम बन्ना मंदिर को लेकर चल रहे विवाद के मामले में राजपूत समाज के कुछ राजनैतिक स्वार्थ वाले तत्वों की ओर से आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली झुठी भ्रामक खबरें फैला विधायक राजपुरोहित को षड्यंत्र के तहत बदनाम करने का असफल प्रयास किया है। इन लोगों ने आहोर में सभा कर विधायक राजपुरोहित के खिलाफ आरोप लगाते हुए पूरे समाज के खिलाफ की गई अशोभनीय टिप्पणी करते हुए जिले प्रदेश में सामाजिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे है। ब्राह्मण महासभा के लोगों ने प्रकरण में दोषी लोगो के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिला उपाध्यक्ष दिनेश राजपुरोहित दांतिया, राजपुरोहित समाज अध्यक्ष केवलाराम राजपुरोहित, हरचंदराम राजपुरोहित, भेराराम राजपुरोहित, गणपत राजपुरोहित पालड़ी, हरीश राजपुरोहित, दिनेश धुड़वा, सज्जन शर्मा, भरत शर्मा तथा शांतिलाल राजपुरोहित सहित ब्राह्मण महासभा समाज के सैकड़ों कि सख्या मे लोग मौजूद थे।
मौन जुलूस निकाल दिया ज्ञापन : विधायक के खिलाफ झुठे आरोप लगाने पर ब्राह्मण महासभा के लोगों ने शहर मे मौन जुलूस निकाला। जुलूस औदिच्य धर्मशाला से रवाना होकर राजपुरोहित धर्मशाला, विवेकानंद सर्किल, सब्जी मंडी, मैन बाजार, दरबार चौक, कचहरी रोड होते हुए उपखंड मुख्यालय पहुंच कर उपखंड अधिकारी को सीएम के नाम ज्ञापन दिया।
No comments:
Post a Comment