Search This Blog

Showing posts with label Holi. Show all posts
Showing posts with label Holi. Show all posts

Tuesday, 21 March 2017

प्रवासी मैत्री संघ का होली स्नेह मिलन रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन

अहमदाबाद । शहर के वस्त्रापुर लेक किनारे रविवार देर रात हुए गुजरात-राजस्थान मैत्री संघ का होली स्नेहमिलन महोत्सव में पांव रखने की भी जगह नहीं थी। हजारों संस्कृतिप्रेमियों की मौजूदगी में राजस्थान से आए लोक कलाकारों ने एम्फी थियेटर में मानो रंगीला राजस्थान ही उतार दिया था।

दिलराज वणजारा, दुर्गा जसराज और उसके कलाकार दल ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी तो वहीं दीपिका भाट ने अपने सिर पर आग जलाकर उस पर बर्तन रखकर उसमें दूध, पानी शक्कर डाल कर नृत्य के साथ चाय बनाई और अतिथियों को पिलाई।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता आई के जाडेजा ने कहा राजस्थानी भाइ अपनी मेहनत और प्रेम से गुजरात की धरती के विकास में सहभागी रहे। भविष्य में भी राजस्थान-गुजरात दो भाइयों की तरह मिलकर कर रहे विकास करेंगे।

इस मौके पर संयोजक नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने मैैत्री संघ के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि दूध में शक्कर की तरह राजस्थानी-गुजराती आपस में घुलमिल गए हैं। मैत्री संघ का सपना है कि यहां राजस्थान-गुजरात भवन बनाए और उसके जरिए प्रवासी तथा अन्य लोगों की समस्याओं का हल हो। विशेष अतिथियों में महिला बालविकास मंत्री निर्मला वाधवानी, विधायक किशोर चौहाण,भाजपा प्रदेश मंत्री अमित ठाकर मैजूद रहे।

इस मौके पर नारायणसिंह खुडाला, किशनदास अग्रवाल, आरडी चौधरी सीए, सीपी काला, गोरधन सिंह राजपुरोहित, भूपेश प्रजापति आदि का भी ऐसे आयोजनों के लिए अभिनंदन किया गया। पूरे कार्यक्रम में राजस्थान समाज के 36 कोम के प्रतिनिधि, कार्यकर्ता व दर्शक मौजूद रहे। मंच संचालन ओपी अग्रिहोत्री ने किया।

Monday, 13 March 2017

भावण्डा में भगवा स्वयंसेवक संघ कार्यालय में स्नेह मिलन आयोजित

भावण्डा में भगवा स्वयंसेवक संघ कार्यालय में होली स्नेह मिलन समारोह रखा गया था जिसमे कार्यक्रम की अध्यक्षता नागौर जिला संरक्षक नरपत सिंह जी अखेराजोत ने की कार्यक्रम मे राजस्थान प्रदेश संगठन मंत्री प्रेम सिंह भावण्डा भोपालसिह अखेराजोत कुवर प्रवीण सिंह अखेराजोत गोविंद सिंह अमित सिंह खेमदास वैष्णव शिव सेना नेता नथमल दाधिष  गिरधारीराम जागीड अन्य कई ग्राम वासी मौजूद थ प्रदेश संगठन मंत्री प्रेम सिंह भावण्डा ने बताया कि हिंदू त्योहार हमें एकता बनाए रखना सिखाते हैं होली हमारा राष्ट्रीय त्योहार है हमें एकता और अखंडता बनाए रखना जरूरी है जाति पाती का भेद भाव मिटाकर प्रदेश संगठन मंत्री ने हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2074एवं नवरात्रि व  होली के त्योंहार पर पूरे देशवासियों को हार्दिक बधाई दी ।

धूमधाम से मनाई होली सिवाना

राजपुरोहितो का वास होली दहन का कार्यक्रम आयोजन होली धुमधाम से मनाई गई
सिवाना । राजपुरोहितो का वास सिवाना मे राजपुरोहित समाज द्वारा होली दहन का कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमे समाज के सैकड़ो महिलाए बच्चे बुर्ज लोगो का देखने के लिए हुजूम उमड़ा ।
रिपोर्ट- बाए जितेन्द्र सिंह राजपुरोहित