Search This Blog

Showing posts with label Bangad Hospital. Show all posts
Showing posts with label Bangad Hospital. Show all posts

Wednesday, 28 September 2016

पीएमओ डॉ. राजपुरोहित का किया भव्य स्वागत

पाली| कायाकल्प अभियान के तहत बांगड़ अस्पताल को राज्य में दूसरा स्थान मिलने पर मंगलवार को मेडिकल रिलीफ सोसायटी और भामाशाहों की ओर से पीएमओ डॉ. एमएस राजपुरोहित का स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज सेवी भरत देशरला, राजू मेड़तिया, बांगड़ हास्पिटल रिलीफ सोसायटी के सदस्य राधेश्याम चौहान बहादुर सिंह राठौड़ ने पीएमओ डॉ. राजपुरोहित का माला पहना एव मुंह मीठा करवा कर बधाई दी। इस अवसर पर भामाशाहों ने अस्पताल में सुविधाओं को विस्तार सुविधा सुविधाए आगे  बढ़ाने  की बात कहीं। साथ ही बताया कि अस्पताल में जो भी कमी रह गई है उसे भामाशाहों के सहयोग से पूरा कर अस्पताल को प्रथम स्थान पर लाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर अस्पताल के कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।