गुरूदेव श्री खेतारामजी महाराज की 32 वीं बरसी और प्रतिष्ठा दिवस समारोह 11-12को ब्रम्हधाम आसोतरा में आयोजित हो रहा है । श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा के संस्थापक संत ब्रह्मलीन, ब्रह्मर्षि परम पूज्य गुरूदेव श्री खेतारामजी महाराज की 32 वीं पुण्य तिथि (बरसी) एवं श्री ब्रह्माजी मंदिर के प्रतिष्ठा दिवस समारोह ब्रह्मधाम तीर्थ पर 11 व 12 मई को ब्रह्मधाम गादीपति तुलछाराम महाराज के सानिध्य में हर्षो उल्लास व धूमधाम से मनाया जायेगा। श्री ब्रह्माजी का मंदिर एवं राजपुरोहित समाज विकास न्यास के कोषाध्यक्ष रामलाल राजपुरोहित ने बताया कि 11 मई को श्री ब्रह्माजी के मंदिर का प्रतिष्ठा दिवस समारोह, श्री विश्व शांति महायज्ञ व चढावे की बोलिया, प्रतिभावान छात्र - छात्राओं को पुरस्कार वितरण समारोह व रात्रि जागरण का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 12 मई को परमपुज्य गुरूदेव श्री खेतारामजी महाराज के पुण्य तिथि समारोह, चढावे की बोलिया, पुष्पांजलि, संत महापुरूषों के दर्शन, सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। कोषाध्यक्ष राजपुरोहित ने बताया कि विश्व शांति महायज्ञ के चढावे की बोली 10 मई को सांय काल बोली जायेगी। इस मौके पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का भी कार्यक्रम बन रहा है।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com
फेसबुक से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे ।
No comments:
Post a Comment