चेन्नई।रामेश्वरम धाम में राजपुरोहित समाज का भवन बनवाया जाएगा। भवन के लिए नक्शा तैयार कर शिलान्यास करवाया जाएगा। अखिल भारतीय साधु समाज राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष महामंडलेश्वर संत निर्मलदास महाराज के सान्निध्य में रविवार को रामेश्वरम धाम राजपुरोहित समाज सेवा ट्रस्ट की मीटिंग में यह निर्णय लिया गया। साहुकारपेट के तिरुपल्ली स्ट्रीट स्थित राजपुरोहित ट्रस्ट भवन में आयोजित मीटिंग में रामेश्वरम धाम में राजपुरोहित समाज के भवन निर्माण को लेकर विचार-विमर्श किया गया। शिलान्यास के लिए शुभ मुहूर्त निकलवाने के बाद तिथि की घोषणा की जाएगी। इसके लिए भवन की रुपरेखा के लिए नक्शे तैयार करवाए जाएंगे। रामेश्वरम में प्रस्तावित जगह पर चारदीवारी निर्माण का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। मीटिंग में ट्रस्टियों ने विभिन्न सुझाव दिए।
मीटिंग में ट्रस्टी विशालसिंह पिलोवनी , मंगलसिंह कालुड़ी, जबरसिंह बासनी राजगुरां, तेजसिंह मोहराई तिरुपुर, अर्जुनसिंह मोहराई, चंदनसिंह सांकरणा, महेन्द्रसिंह सांथू, विक्रमसिंह ओड़वाड़ा के साथ ही गणपतसिंह मोहराई, लक्ष्मणसिंह निमाज, मोहनसिंह मादा, अभयसिंह खेड़ी, अमरसिंह वणदार, सवाईसिंह जेठन्तरी, कानसिंह चाड़वास, हंसराज कैलाशनगर, सीए रमेश, शांतिलाल, अशोक चड़ुआल, मानसिंह मादा रामेश्वरम समेत अन्य गणमान्य राजपुरोहित समाज के लोग मौजूद थे।
इससे पहले संत निर्मलदास महाराज के चेन्नई पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। बाद में तिरुपल्ली स्ट्रीट स्थित राजपुरोहित ट्रस्ट भवन में ट्रस्ट की ओर से उनका शाल एवं माल्यार्पण से स्वागत किया गया।
No comments:
Post a Comment