चेन्नई।अखिल भारतीय साधु समाज राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष महामंडलेश्वर महंत निर्मलदास जी महाराज 26 जून को चेन्नई आएंगे। इस दिन सुबह 8.30 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया जाएगा। वे चेन्नई एयरपोर्ट से सीधे साहुकारपेट के तिरुपल्ली स्ट्रीट स्थित राजपुरोहित ट्रस्ट भवन पहुंचेंगे जहां सुबह 9.30 बजे प्रवासी समाज की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा।
लक्ष्मण सिंह निमाज ने बताया कि इसी दिन सुबह 11.30 बजे से साहुकारपेट के तिरुपल्ली स्ट्रीट में रामेश्वरम धाम राजपुरोहित समाज सेवा ट्रस्ट की मीटिंग आयोजित की जाएगी। मीटिंग की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत निर्मलदास जी महाराज करेंगे। मीटिंग में सभी ट्रस्टी शामिल होंगे।
मीटिंग में रामेश्वरम धाम में राजपुरोहित समाज भवन निर्माण को लेकर चर्चा एव विचार विमर्श किया जाएगा। रामेश्वरम में प्रस्तावित जगह पर चारदीवारी निर्माण का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। अब आगे के विकास कार्य के बाबत बैठक में सुझाव लिए जाएंगे।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com
No comments:
Post a Comment