जोधपुर। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा संचालित श्री रामनवमी महोत्सव के तत्वावधान में 15 अप्रेल को विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जायेगा। जिसमें धार्मिक, सांस्कृतिक और महापुरुषों के जीवन चरित्र पर आधारित करीब 200 झांकियां सम्मिलित होगी। शोभा यात्रा प्रात: 9.30 बजे घंटाघर से श्रीराम दरबार के पूजा अर्चना के पश्चात कटला बाजार, खाण्डा फलसा, आडा बाजार, जालोरी गेट, सरदारपुरा बी रोड़ होते हुए सत्संग भवन पहुंचकर विसर्जित होगी। यह जानकारी आज विहिप के प्रांत कार्याध्यक्ष प्रो. भवानीलाल माथुर, रामनवमी महोत्सव समिति के अध्यक्ष संदीप गिल ने संवाददाता सम्मेलन में दी।
उन्होंने बताया कि 1983 से शुरु हुई इस परम्परा का यह 34वां वर्ष है। विश्व हिंदू परिषद के सभी 14 प्रखंड जिसमें पुराना शहर, बागर, सूरसागर, चांदपोल, सरदारपुरा, रातानाडा, महामंदिर, मण्डोर, बनाड, मसूरिया, बासनी, नंदवन, केशवनगर और सांगरिया से लघु यात्राओं के रूप में प्रात: 9.30 बजे घंटाघर पहुंचकर मुख्य शोभायात्रा में शरीक होगी। शहर के अखाड़ा प्रमुख सुरेन्द्र बहादुरसिंह की अगुवाई में नगर के प्रमुख अखाड़ों के आर्यवीर शोभायात्रा में अपना शारीरिक सौष्ठव प्रदर्शन दिखाएंगे।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ सोशल मिडिया कवरेज
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर न्यूज़ टेलीकास्ट करने के लिए संपर्क -
M.9784673954
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com
No comments:
Post a Comment