बीकानेर। बीकानेर रेलवे स्टेशन के समीप सूचना केन्द्र में राजस्थान दिवस पर लगी विकास प्रदर्शनी में चंद मिनटों में साफे बांधने में माहिर शहर के जाने-माने कृष्ण चंद्र पुरोहित के राजस्थानी साफों और पगडिय़ों का संकलन विशेष आकर्षण का केन्द्र था। इनमें खिड़किया पाग (विष्णु रूपी दूल्हा और कथावाचक), पाली जिले की गोल पगड़ी, उदयपुर की उमराव पाग, राठौड़ी साफा, चारावाही पगड़ी, गंगाशाही साफा, मेवाती गोल साफा, केसरिया उमराव पगड़ी, डूंगरपुर के आदिवासी क्षेत्र की सांकळ पाग, शेखावाटी का गोल चुनरी साफा, जोधपुरी शाही साफा, चुनरी अंग्रेजी साफे ने आमजन को आकर्षित किया। वहीं माहेश्वरी, सुथार, राजपूत, राजपुरोहित तथा मुस्लिम सहित विभिन्न समाजों की पगडिय़ां भी आमजन के अवलोकनार्थ रखी गईं। कलक्टर पूनम, जिला परिषद सीईओ बी.एल.मेहरड़ा, पीआरओ हरिशंकर आचार्य सहित अनेक ने सराहना कि गई ।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ सोशल मिडिया कवरेज
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर न्यूज़ टेलीकास्ट करने के लिए संपर्क -
M.9784673954
-7891775111
No comments:
Post a Comment