Search This Blog

Saturday, 2 April 2016

राष्ट्रीय वेटरंस टेबल टेनिस में राजपुरोहित को तिहरी सफलता

इंदौर। हाल ही में चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय वेटरंस टेबल टेनिस प्रतियोगिता में इंदौर के आय.जी. पुरोहित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए‍ तिहरी सफलता अर्जित की। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने यहां तीन स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक सहित कुल सात पदक जीतकर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

पुरोहित ने 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के राष्ट्रीय एकल खिताब की रक्षा की। पुरोहित पिछले साल भी राष्ट्रीय विजेता थे। फाइनल में उन्होंने मध्यप्रदेश (भोपाल) के आर.पी मालवीया को  पराजित किया। पुरोहित, मालवीया तथा श्यामल गांगुली से सज्जित प्रदेश की पुरुष टीम ने महाराष्ट्र को शिकस्त देकर दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

70 वर्ष अधिक आयु वर्ग में मालवीया और पुरोहित की जोड़ी ने युगल खिताब जीतकर मध्यप्रदेश को तीसरा स्वर्ण पदक दिलवाया। पूरी स्पर्धा में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाले पुरोहित मध्यप्रदेश के एकमात्र खिलाड़ी हैं।

मध्यप्रदेश के संतोष कौशिक ने भी 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संतोष फाइनल में परास्त हो गए और उन्हें रजत पदक मिला। इसके साथ ही मध्यप्रदेश की 40+ महिला टीम तथा 50+ महिला टीम ने कांस्य पदक जीते। इस तरह मध्यप्रदेश वेटरंस टेबल टेनिस में कुल सात पदक जीतकर अपना वर्चस्व स्थापित करने में कामयाब रहा। 

इस सफलता पर मध्यप्रदेश टेबल टेनिस के आजीवन अध्यक्ष अभय छजलानी, चेयरमैन ओम सोनी, अध्यक्ष नरेन्द्र कौशिक, महासचिव जयेश आचार्य, प्रमोद सोनी, रिंकू आचार्य, शरद गोयल प्रमोद गंगराड़े, मोतीलाल पुराणिया विपिन पंडित, आरसी मौर्य, नीलेश वेद तथा गौरव पटेल ने बधाई दी।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ सोशल मिडिया कवरेज

राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर न्यूज़ टेलीकास्ट करने के लिए संपर्क करे |-
M.9784673954            
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com

No comments:

Post a Comment