Search This Blog

Thursday, 28 April 2016

घर विदाई से पहले परीक्षा देने पहुंची होनहार बिटिया प्रवीणा राजपुरोहित

साँचोर ।कैरियर का जिंदगी में कितना महत्व होता है ऐसा ही अपने जीवन में पढाई का महत्त्व प्रवीणा राजपुरोहित ने समझा। बुधवार को आयोजित बीए प्रथम वर्ष की  गायत्री महाविद्यालय के परिक्षा केन्द्र पर आयोजित होने वाली परीक्षा के दौरान चितलवाना में रहने वाली प्रवीणा राजपुरोहित की शादी थी। घर वाले विदाई की तैयारी कर रहे थे, इस दौरान प्रवीणा के बुधवार को हिन्दी साहित्य प्रथम पेपर का पर्चा भी था।एक विकट परिस्थति में प्रवीणा ने विदाई से पहले परिक्षा देने का निर्णय लिया। सांचौर शहर से आई बारात प्रवीणा के निर्णय के आगे नतमस्त हुई विदाई समय तक  दूल्हे ने किया किया प्रवीणा का इंतजार और साहसी निर्णय से प्रवीणा सीधी परीक्षा केन्द्र पहुची। वहीं ईस दौरान प्रवीणा राजपुरोहित ने बताया कि कैरियर का इम्तिहान सबसे बड़ा है, उन्होने बताया कि वह कामयाबी हासिल करना चाहती है। जिसकी बदौलत वह पहले परीक्षा दे रही  है। इस निर्णय का प्रवीणा राजपुरोहित माता पिता परिवार वालो ने भी सयोंग किया ओर दुसरी तरफ साचोर मे ससुराल वालो ने बहु नेक निर्णय का इंतजार किया। प्रवीणा राजपुरोहित पेपर को अच्छा होना बताया परिक्षा देने के बाद शादी के बाकी शाही रस्मो के बाद ससुराल विदाई हुई ।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क  करे -
M.9784673954         
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com
Facebook-  https://m.facebook.com/Rajpurohit-Patrika-News-886891971399979/

No comments:

Post a Comment