Search This Blog

Showing posts with label Project. Show all posts
Showing posts with label Project. Show all posts

Wednesday, 7 December 2016

सोनू राजपुरोहित का माॅडल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित

रासीसर । निवासी सोनू राजपुरोहित के बनाएं मॉडल का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली  प्रदर्शनी के लिए हुआ है। देशनोक स्थित उ.मा.वि.देशनोक के प्रधानाचार्य उमाशंकर किराड़ू ने बताया कि सोनू राजपुरोहित बैंगलोर में 13 दिसंबर से शुरू हो रही 43वीं जवाहरलाल नेहरू नेशनल साइंस, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी-2016 में राजस्थान से एकमात्र प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लेंगी।
प्रदर्शनी में भारत के विभिन्न राज्यों से 180 मॉडल का चयन हुआ है। इन मॉडल में से 14 सर्वश्रेष्ठ मॉडल का आइडिया एक्सचेंज सेशन के लिए चयन हुआ है। किराड़ू ने बताया कि यह अवसर उन विद्यार्थियों को प्रदान किया जाता है जिनके मॉडल के बनाने के पीछे मुख्य विचार को जाने की जरूरत होती हो ऐसे विद्यार्थियों को अपने मुख्य विचार पर प्रकाश डालने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाता है। सोनू ने अपना यह मॉडल संजय कुमार कपूर के मार्गदर्शन में बनाया है। वर्तमान में रासीसर स्थित श्री विलेश्वर आदर्श शिक्षण संस्थान उ.मा.विद्यालय की छात्रा सोनू राजपुरोहित के राष्ट्रीय स्तर पर चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के संस्थापक रमेश विश्नोई ने गणतंत्र दिवस पर सोनू को सम्मानित करने की घोषणा की है।