दिनांक 9 मई 2016 को राजपुरोहित युवा मंच पाली की आवश्यक मीटिंग खेतलाजी धाम सारंगवास पर जिला अध्यक्ष श्री इंद्र सिंह ईसाली की अध्यक्षता और सरंक्षक श्री नन्दु सिंह बारवा के सानिध्य मे सम्पन्न हुई । मीटिंग मे कई समाजहित से जुड़े हुए फैसले किये गए..।बैठक मे सरंक्षक श्री नन्दु सिंह बारवा ने पदाधिकारियों का 1100 रूपये व् सदस्यों का 101 रूपये सदस्यता शुल्क रखने का व् महामन्त्री श्री श्रवण सिंह सांवतला ने लगातार 3 मीटिंग मे अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों को निलम्बित करने का प्रस्ताव रखा जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मत्ति से पारित किया ।इस मीटिंग मे युवा मंच के उद्देश्य तय किये गए जिसमे मुख्य रूप से समाज के गरीब व् अनाथ बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाना, जरूरतमन्द समाज बन्धुओं को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना, समाज की राजनेतिक क्षेत्र मे भागीदारी सुनिश्चत करना, समाज के सरकारी अधिकारियो व् कर्मचारियों को दुर्भावनावश ट्रान्सफर या निलम्बन का विरोध कर उन्हें बहाल कराने का प्रयास करना, समाज के किसी भी बन्धु को किसी भी जगह कोई भी समस्या होने पर उनकी तुरन्त आपातकालीन मदद करना तय किया गया ।इस मीटिंग मे अरविन्द सिंह जी शिवतलाव को सरंक्षक, मनोहर सिंह जी को उपाध्यक्ष और करनी सिंह जी पिलोवनी को संग़ठन मंत्री बनाया गया इनके अलावा ब्लॉक अध्यक्षो की भी घोषणा की गई जिसमे जय सिंह जी रानी गांव को रानी ब्लॉक का, अर्जुन सिंह जी जैतपुर को रोहट का, अधिवक्ता गणपत सिंह जी सोकडा को बाली का और मनीष पाल सिंह जी तालकिया को जेतारण ब्लॉक का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गय । अगली मीटिंग 12 जून को पाली मे आयोजित करने का निर्णय लिया गया जिसकी जिम्मेदारी अमित सिंह विकरलाई और नन्दु सिंह बारवा की रहेगी । इस मीटिंग मे उपाध्यक्ष यशपाल सिंह शिवतलाव व् दिलीप सिंह रावलवास,महामन्त्री श्रवण सिंह सांवतला, सचिव जगदीश राजपुरोहित,प्रवक्ता सुमेर सिंह नाडोल, विधि सलाहकार राकेश सिंह मादा,अरविन्द सिंह शिवतलाव,महेंद्र सिंह रावलवास्,सुरेन्द्र सिंह देवली,अमित विकरलाई,चन्द्र जीत सिंह बारवा,मनोहर सिंह जवाली,राकेश रावलवास,मुकेश सिंह शिवतलाव,जयपाल सिंह मादा,गजेन्द्र सिंह मादा,सन्तोष सिंह रुंगड़ी सहित बड़ी संख्या मे समाजबंधु मौजूद थे.!!
जय श्री रघुनाथजी री सा !!!! राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ में आपका स्वागत है $@ "ये मंच नहीं रिश्ता है जो राजपुरोहित की न्यूज़ राजपुरोहित तक पहुचाता है ।" राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ में न्यूज़ देने के लिए संपर्क करे -rajpurohitpatrikanews@gmail.com
Search This Blog
Tuesday, 10 May 2016
Friday, 29 January 2016
हैदराबाद में खेतारामजी महाराज की मूर्ति स्थापित
श्री राजपुरोहित समाज हैदराबाद-सिकंदराबाद(भाग्यनगर ) के तत्वाधान में आयोजित श्री 1008 श्री संत श्री खेतारामजी महाराज की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम आयोजीत हुआ । जिसमे मुख्य सानिंध्य श्री 1008 श्री तुलसारामजी महाराज का बना रहा और श्री 1008 श्री शंकरस्वरूप ब्रम्हचारीजी महाराज (सारणेश्वर धाम सूरत),श्री 1008 श्री स्वामी देवानंद सरस्वती जी महाराज (कालन्द्री आश्रम सिरोही राजस्थान ) आदि संत महात्माओ का सानिंध्य बना रहा । 28 तारीख को सुबह गाजे बाजे के साथ श्री 1008 तुलसारामजी महाराज का स्वागत किया गया । तत्पछात कलश यात्रा (जल यात्रा) निकाली गयी जो की ढोल नगाड़े और गाजे बजे के साथ में अपार उत्साह जोश और भक्ति नजर आई ।शाम को सतगुरु श्री1008 श्री सत्यानन्दजी महाराज (रविधाम गुजरात)ने अपने मुख वाणी से लोगो को प्रवचन दिया । शाम को बन्दोला के बाद में मरुधर कलाकार राजपुरोहित समाज के लाडले उदय सिंह राजपुरोहित जोधपुर एण्ड पार्टी द्वारा रंगा रंग प्रस्तुति (एकण वार आइजो रे बारम्बार आइजो) दी ।
सुबह प्रातः 12बजे मुहूर्त के अनुसार श्री 1008 श्री तुलसारामजी के कर कमलो द्वारा श्री 1008 श्री खेतेश्वर भगवान की मूर्ति को श्री राजपुरोहित खेतेश्वर भवन गौलीगुडा में स्थापित की गयी । तत्पच्छात गोशमहल पुलिस ग्राउंड में श्री साधू संतो ने प्रवचन दिया । और समाज के लाडले आहोर के विधायक श्री मान शंकर सिंहजी ने भी अपनी वाणी से लोगो को प्रभावित किया ।और समाज के युवाओ की प्रशंसा करते हुए कहा की ये ऐसा शिष्टाचार मेने पहली बार देखा ।और गोशामहल विधायक गौरक्षक राजासिंह ने भी कार्यक्रम उपस्थिति दर्ज की ।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ सोशल मिडिया कवरेज
प्रकाशक-छैलसिंह राजपुरोहित पाऊ
Monday, 25 January 2016
खेतेश्वर महाराज की मूर्ति स्थापना महोत्सव 28/29 को
श्री राजपुरोहित समाज सिकन्द्राबाद-हैदराबाद के तत्वाधान में आयोजित श्री संत शिरोमणी श्री खेतारामजी महाराज की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम 28/29-1-2016 को हैदराबाद के गौलीगुड़ा में स्तिथ श्री खेतेश्वर राजपुरोहित समाज के भवन में मूर्ति की स्थापना महोत्सव रखा गया है ।जिसमे मुख्य सानिंध्य श्री 1008 श्री तुलसारामजी महाराज का बना रहेगा ।28 तारीख को प्रातः कलश यात्रा का आयोजन रखा गया है जो विठभ्भा मंदिर से गौलीगुडा चमन ,किशनगंज से होते हुए खेतेश्वर भवन पहुचेगी । और शाम को भजन संध्या का आयोजन रखा गया है जिसमे उदय सिंह राजपुरोहित एण्ड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतिया दी जायेगी । और 29 तारीख को सुबह प्रात 11 बजे से महाप्रसादी (फले चुन्दडी) का कार्यक्रम रखा गया है । गौलीगुडा पुलिस ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित होगा ।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ सोशल मिडिया कवरेज
प्रकाशक-छैलसिंह राजपुरोहित पाऊ
Friday, 23 October 2015
श्री राजपुरोहित खेतेशवर युवा जागृति संघ हैदराबाद का डांडिया कार्यक्रम संम्पन्
हैदराबाद 23 अक्टुम्बर ।हर वर्ष की भाँति इस वर्ष माँ भवानी का डांडिया कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन हुआ !
आज के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथी भारतीय जनता पार्टी के अमिरपेट डिवीजन अध्यक्ष श्री उतमकुमार राजपुरोहित ने राजपुरोहित जागर्ति के कार्यकर्त्ता को बधाई दी और कहा की जिस तहर आज हर जगह हैदराबाद में समाज के छोटे बड़े कार्यक्रम आयोजित किये जाते है मगर समाज का इतना बड़ा कार्यक्रम देख कर बहुत ख़ुशी हुई और ऐसे ही समय समय पर कार्य कर्म आयोजित करने से हमारी हिन्दू संस्कति को युवाओ द्वारा बनाए रखने से बहुत गर्व महसुच होता है आज ही के दिन भगवान राम ने बुराई के प्रतीक रावण का वध कर राम राज्य की स्थापन की शुरुआत की थी मगर वो रावण सच्चा शिव भगत था मगर आज हमे उन रावण को मारने की जरूरत है जो माँ दुर्गा रूपी बेटी को जन्म देंने से पहले ही मौत के गाटा उतार देते है आज इस कारण समाज और अन्य समाज में बेटियो की कमी खलने लगी है
जब तक कन्या भूर्ण हत्या बन्द नही होगी तब तक माँ दुर्गा की पूजा सार्थक नही होगी
गायक लक्ष्मीनारायण कुमावत व गायका श्रीमति प्रीती राजपुरोहित एंड पार्टी ने 10 दिन तक अपनी मधुर आवाज में सभी श्रोता का दिल जित लिया इस अवसर पर समाज के सामान्य नागरिक राजपुरोहित समाज के उपाधय्क्ष श्री किशोरसिंह (आर्थडी) महाचसिव श्री दिनेशसिंह(उण) व समाज के श्रीअमरसिंह नून अर्जुनसिंह बागरा भबूतसिंह नून श्रीदौलतसिंह ऐलाणा श्रीपुखराज नून श्रीजीवराज बागरा श्रीहिरसिंह नून श्री भवानीसिंह मोदरान् हडमतसिंह डुडसी जयन्तीलाल साँथू श्रीसुखराज बागरा श्रीभीमसिंह सांकरणा अमितकुमार भीनमाल सुरेशसिंह देवकी ओमसिंह करमावास जेठूसिंह रमणियाँ रमेशसिंह सायला हंसराज साँथू व कार्यकर्म को सुचारू रूप से चलाने का जिमा इस कमेटी के मेंबर थानसिंह नुन केशरसिंह बागरा कैलाशकुमार नून रमेशसिह साँथू लक्ष्मणसिंह डुडसी सन्तोषकुमार वाड़ा गौतमकुमार वाड़ा मोहनसिंह उण अशोकसिंह बागरा प्रकाशसिंह साँथू चम्पालाल साँथू माँगीलाल साँथू दिनेशसिंह बागरा मोहनसिंह नारणावास जीतूसिंह वाड़ा आदि सभी कार्यकर्त्ताओ व सभी समाज बन्धुओ का तन मन धन से कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा ।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ सोशल मिडिया कवरेज
प्रकाशक -छैलसिंह राजपुरोहित पाऊ
-
समस्त राजपुरोहित मकवाणा परिवार आयोजन समिति के तत्वाधान में आयोजित होने जा रहा हैै। राजपुरोहित मकवाणा गौत्र के आराध्य कुलदेवी माँ खुमल की त...
-
फलसुंड गौरव राजपुरोहित का आईएएस में सलेक्शन होने पर फलसूंड क्षेत्र में खुशी की लहर छा गई है। भारतीय प्रशासनिक सेवा क्षेत्र के गौरव राजपुरोह...
-
गणतंत्र दिवस पर लाल किला में होने वाले समारोह में राजस्थान पुलिस के अधिकारी गिरधारी सिंह राजपुरोहित भीनमाल को सम्मानित किया जायेगा। ...