Search This Blog

Showing posts with label rajpurohit yuva manch. Show all posts
Showing posts with label rajpurohit yuva manch. Show all posts

Monday, 19 December 2016

फिजियो थेरेपिस्ट डॉ. पुखराज सिंह राजपुरोहित को राष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा

नागौर| निकटवर्ती गांव भटनोखा के फिजियो थेरेपिस्ट डॉ. पुखराज सिंह राजपुरोहित को जयपुर में आयोजित तीसरी राष्ट्रीय फिजियो थेरेपिस्ट कांग्रेस के कार्यक्रम 2016 में फिजियो राष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा गया है। सवाई मानसिंह ऑडिटोरियम में आयोजित इस दो दिवसीय कांग्रेस  में उन्होंने सत्र की अध्यक्षता भी की। डॉ राजपुरोहित वर्तमान में जोधपुर के राज दादीसा अस्पताल जोधपुर में सेवाएं दे रहें हैं। इससे पूर्व में उन्होंने लगभग 30 वर्ष तक जोधपुर के राजकीय महात्मा गांधी अस्पताल में सेवाएं दी तथा वर्ष 2015 में उन्हें फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी नवाज गया था। उनके पैतृक गांव भटनोखा में ग्रामीणों ने खुशी जताई है।

Wednesday, 11 May 2016

श्री ब्रह्मा जी मंदिर की 32 वीं प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर चढ़ाई ध्वजा

ब्रह्माजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की 32 वीं वर्षगांठ पर बुधवार को ब्रह्म मंदिर एवं राजपुरोहित समाज न्यास आसोतरा ओर से ब्रह्मधाम गादीपति तुलसाराम जी महाराज के सानिध्य में वर्षी कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। समारोह में देश भर से हजारों श्रद्घालुओं ने ब्रह्मा की प्रतिमा के दर्शन कर अपने परिवार समाज की कुशलता की कामना की।

दोपहर बारह बजे ब्रह्म मंदिर शिखर पर लाभार्थी परिवार की ओर से ध्वजा रोहण किया गया। इस दौरान ब्रह्मा मंदिर तीर्थ ब्रह्मा ब्रह्मलीन श्री खेतेश्वर महाराज के जयकारों से पूरा आसोतरा गूंज उठा।

विश्व शांति के लिए किया यज्ञ : राजपुरोहित समाज न्यास की ओर से विश्व शांति के लिए तुलछाराम महाराज की पावन निश्रा में प्रात 8 बजे से शाम को 6 बजे तक महायज्ञ का आयोजन किया गया। वहीं शाम को 1008 दीपक से ब्रह्मा मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया।
130प्रतिभाओं का हुआ सम्मान : राजपुरोहित समाज के 10वीं, 12वीं स्नातक समेत व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के साथ खेलकूद प्रतियोगिता की प्रतिभाओं को ब्रह्मधाम गादीपति तुलछाराम महाराज की ओर से सम्मानित किया गया।
आज श्री खेतेश्वर महाराज की पुण्यतिथि :
राजपुरोहित"समाज के आराध्य देव पूज्य संत खेतेश्वर महाराज की 32 वीं पुण्य तिथि का आयोजन गुरुवार को आयोजित होगा। दोपहर 12 बजे बैकुंठ धाम के सामने पंडाल में श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर की तरफ मुख कर मंत्रोच्चार के साथ पुष्प अर्पित किए जाएंगे। साथ चढ़ावे की बोलियां, महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही साधु-संतों द्वारा प्रवचन दिया जाएगा। इस मौके पर न्यास शिक्षा समिति महामंत्री बाबू सिंह, संयोजक गोविंद सिंह, सह संयोजक मदन सिंह पारलू, कोषाध्यक्ष रामलाल बालोतरा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शंकर सिंह राजपुरोहित आसोतरा ने  किया ।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954         
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com
फेसबुक से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे ।

Tuesday, 10 May 2016

राजपुरोहित युवा मंच पाली की मीटिंग का आयोजन

दिनांक 9 मई 2016 को राजपुरोहित युवा मंच पाली की आवश्यक मीटिंग खेतलाजी धाम सारंगवास पर जिला अध्यक्ष श्री इंद्र सिंह ईसाली की अध्यक्षता और सरंक्षक श्री नन्दु सिंह बारवा के सानिध्य मे सम्पन्न हुई । मीटिंग मे कई समाजहित से जुड़े हुए फैसले किये गए..।बैठक मे सरंक्षक श्री नन्दु सिंह बारवा ने पदाधिकारियों का 1100 रूपये व् सदस्यों का 101 रूपये सदस्यता शुल्क रखने का व् महामन्त्री श्री श्रवण सिंह सांवतला ने लगातार 3 मीटिंग मे अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों को निलम्बित करने का प्रस्ताव रखा जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मत्ति से पारित किया  ।इस मीटिंग मे युवा मंच के उद्देश्य तय किये गए जिसमे मुख्य रूप से समाज के गरीब व् अनाथ बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाना, जरूरतमन्द समाज बन्धुओं को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना, समाज की राजनेतिक क्षेत्र मे भागीदारी सुनिश्चत करना, समाज के सरकारी अधिकारियो व् कर्मचारियों को दुर्भावनावश ट्रान्सफर या निलम्बन का विरोध कर उन्हें बहाल कराने का प्रयास करना, समाज के किसी भी बन्धु को किसी भी जगह कोई भी समस्या होने पर उनकी तुरन्त आपातकालीन मदद करना तय किया गया  ।इस मीटिंग मे अरविन्द सिंह जी शिवतलाव को सरंक्षक, मनोहर सिंह जी को उपाध्यक्ष और  करनी सिंह जी पिलोवनी को संग़ठन मंत्री बनाया गया इनके अलावा ब्लॉक अध्यक्षो की भी घोषणा की गई जिसमे जय सिंह जी रानी गांव को रानी ब्लॉक का, अर्जुन सिंह जी जैतपुर को रोहट का, अधिवक्ता गणपत सिंह जी सोकडा को बाली का और मनीष पाल सिंह जी तालकिया को जेतारण ब्लॉक का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गय । अगली मीटिंग 12 जून को पाली मे आयोजित करने का निर्णय लिया गया जिसकी जिम्मेदारी अमित सिंह विकरलाई और नन्दु सिंह बारवा की रहेगी । इस मीटिंग मे उपाध्यक्ष यशपाल सिंह शिवतलाव व् दिलीप सिंह रावलवास,महामन्त्री श्रवण सिंह सांवतला, सचिव जगदीश राजपुरोहित,प्रवक्ता सुमेर सिंह नाडोल, विधि सलाहकार राकेश सिंह मादा,अरविन्द सिंह शिवतलाव,महेंद्र सिंह रावलवास्,सुरेन्द्र सिंह देवली,अमित विकरलाई,चन्द्र जीत सिंह बारवा,मनोहर सिंह जवाली,राकेश रावलवास,मुकेश सिंह शिवतलाव,जयपाल सिंह मादा,गजेन्द्र सिंह मादा,सन्तोष सिंह रुंगड़ी सहित बड़ी संख्या मे समाजबंधु मौजूद थे.!!