Search This Blog

Tuesday, 10 May 2016

राजपुरोहित युवा मंच पाली की मीटिंग का आयोजन

दिनांक 9 मई 2016 को राजपुरोहित युवा मंच पाली की आवश्यक मीटिंग खेतलाजी धाम सारंगवास पर जिला अध्यक्ष श्री इंद्र सिंह ईसाली की अध्यक्षता और सरंक्षक श्री नन्दु सिंह बारवा के सानिध्य मे सम्पन्न हुई । मीटिंग मे कई समाजहित से जुड़े हुए फैसले किये गए..।बैठक मे सरंक्षक श्री नन्दु सिंह बारवा ने पदाधिकारियों का 1100 रूपये व् सदस्यों का 101 रूपये सदस्यता शुल्क रखने का व् महामन्त्री श्री श्रवण सिंह सांवतला ने लगातार 3 मीटिंग मे अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों को निलम्बित करने का प्रस्ताव रखा जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मत्ति से पारित किया  ।इस मीटिंग मे युवा मंच के उद्देश्य तय किये गए जिसमे मुख्य रूप से समाज के गरीब व् अनाथ बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाना, जरूरतमन्द समाज बन्धुओं को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना, समाज की राजनेतिक क्षेत्र मे भागीदारी सुनिश्चत करना, समाज के सरकारी अधिकारियो व् कर्मचारियों को दुर्भावनावश ट्रान्सफर या निलम्बन का विरोध कर उन्हें बहाल कराने का प्रयास करना, समाज के किसी भी बन्धु को किसी भी जगह कोई भी समस्या होने पर उनकी तुरन्त आपातकालीन मदद करना तय किया गया  ।इस मीटिंग मे अरविन्द सिंह जी शिवतलाव को सरंक्षक, मनोहर सिंह जी को उपाध्यक्ष और  करनी सिंह जी पिलोवनी को संग़ठन मंत्री बनाया गया इनके अलावा ब्लॉक अध्यक्षो की भी घोषणा की गई जिसमे जय सिंह जी रानी गांव को रानी ब्लॉक का, अर्जुन सिंह जी जैतपुर को रोहट का, अधिवक्ता गणपत सिंह जी सोकडा को बाली का और मनीष पाल सिंह जी तालकिया को जेतारण ब्लॉक का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गय । अगली मीटिंग 12 जून को पाली मे आयोजित करने का निर्णय लिया गया जिसकी जिम्मेदारी अमित सिंह विकरलाई और नन्दु सिंह बारवा की रहेगी । इस मीटिंग मे उपाध्यक्ष यशपाल सिंह शिवतलाव व् दिलीप सिंह रावलवास,महामन्त्री श्रवण सिंह सांवतला, सचिव जगदीश राजपुरोहित,प्रवक्ता सुमेर सिंह नाडोल, विधि सलाहकार राकेश सिंह मादा,अरविन्द सिंह शिवतलाव,महेंद्र सिंह रावलवास्,सुरेन्द्र सिंह देवली,अमित विकरलाई,चन्द्र जीत सिंह बारवा,मनोहर सिंह जवाली,राकेश रावलवास,मुकेश सिंह शिवतलाव,जयपाल सिंह मादा,गजेन्द्र सिंह मादा,सन्तोष सिंह रुंगड़ी सहित बड़ी संख्या मे समाजबंधु मौजूद थे.!!

No comments:

Post a Comment