Search This Blog

Showing posts with label Physio. Show all posts
Showing posts with label Physio. Show all posts

Monday, 19 December 2016

फिजियो थेरेपिस्ट डॉ. पुखराज सिंह राजपुरोहित को राष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा

नागौर| निकटवर्ती गांव भटनोखा के फिजियो थेरेपिस्ट डॉ. पुखराज सिंह राजपुरोहित को जयपुर में आयोजित तीसरी राष्ट्रीय फिजियो थेरेपिस्ट कांग्रेस के कार्यक्रम 2016 में फिजियो राष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा गया है। सवाई मानसिंह ऑडिटोरियम में आयोजित इस दो दिवसीय कांग्रेस  में उन्होंने सत्र की अध्यक्षता भी की। डॉ राजपुरोहित वर्तमान में जोधपुर के राज दादीसा अस्पताल जोधपुर में सेवाएं दे रहें हैं। इससे पूर्व में उन्होंने लगभग 30 वर्ष तक जोधपुर के राजकीय महात्मा गांधी अस्पताल में सेवाएं दी तथा वर्ष 2015 में उन्हें फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी नवाज गया था। उनके पैतृक गांव भटनोखा में ग्रामीणों ने खुशी जताई है।