Search This Blog

Monday, 25 January 2016

खेतेश्वर महाराज की मूर्ति स्थापना महोत्सव 28/29 को

श्री राजपुरोहित समाज सिकन्द्राबाद-हैदराबाद के तत्वाधान में आयोजित श्री संत शिरोमणी श्री खेतारामजी महाराज की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम 28/29-1-2016 को हैदराबाद के गौलीगुड़ा में स्तिथ श्री खेतेश्वर राजपुरोहित समाज के भवन में मूर्ति की स्थापना महोत्सव रखा गया है ।जिसमे मुख्य सानिंध्य श्री 1008 श्री तुलसारामजी महाराज का बना रहेगा ।28 तारीख को प्रातः कलश यात्रा का आयोजन रखा गया है जो विठभ्भा मंदिर से गौलीगुडा चमन ,किशनगंज से होते हुए खेतेश्वर भवन पहुचेगी । और शाम को भजन संध्या का आयोजन रखा गया है जिसमे उदय सिंह राजपुरोहित एण्ड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतिया दी जायेगी । और 29 तारीख को सुबह प्रात 11 बजे  से महाप्रसादी (फले चुन्दडी) का कार्यक्रम रखा गया है ।  गौलीगुडा पुलिस ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित  होगा ।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ सोशल मिडिया कवरेज
प्रकाशक-छैलसिंह राजपुरोहित पाऊ

No comments:

Post a Comment