समदड़ी|राजस्थान ब्राह्मण महासभा के बैनर तले सिवाना बलॉक में भगवान परशुराम जयंती की तैयारियां जोरों पर चल रही है। जयंती को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष हनुमान दवे की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सिवाना क्षेत्र में रहने वाले सभी ब्राह्मण समाज बंधुओ को डोर-टू-डोर संपर्क करे जयंती धुमधाम से मनाए जाएगी श्री भगवान परशुराम जयंती में अधिक-अधिक संख्या में ब्राह्मण समाज के बंधु भाग लेंने का आह्वान है।श्री भगवान परशुराम जयंती 9 मई शाम 4 बजे ललवाणियो की वास स्थित श्रीमाली समाज बगेची में मनाई जाएगी। जयंती को लेकर पुखराम ओझा,नरपतसिंह राजपुरोहित,बहादुरसिंह राजपुरोहित ,शैतानसिंह राजपुरोहित ,मदनसिंह राजपुरोहित ,गजेंद्र शर्मा,शंकरसिंह राजपुरोहित,जसराज शर्मा,ओमप्रकाश त्रिवेदी,राजेश जोशी,नरेश त्रिवेदी,मनोज सहित अन्य ब्राह्मण समाज के कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए है।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com
No comments:
Post a Comment