Search This Blog

Thursday, 5 May 2016

फेसबुकिया प्यार ने तोड़ी सारी हदें,घूँघट प्रथा से हारी

अहमदाबाद।फेसबुक पर प्यार भरी बातो देख लड़की ने शादी तो कर ली, लेकिन ससुराल की हकीकत के आगे फेसबुकिया प्यार ज्यादा दिन टिक नहीं पाया। राजपुरोहित समाज में घूंघट निकालने की प्रथा देख लड़की के होश उड़ गए। अब शादी से तौबा कर वह अपने माता-पिता के साथ ही रहना चाहती है।

मामला मुंबई का है। यहां रहने वाली राजस्थान के पाली सिरोही मूल के राजपुरोहित समाज की लड़की समता राजपुरोहित (18) की करीब ढाई साल पहले फेसबुक पर प्रकाश राजपुरोहित (25) से दोस्ती हुई। लंबे समय तक दोनों चैटिंग करते रहे और साथ जीने-मरने की कसमें खाते रहे। करीब तीन माह पहले लड़की के बालिग होते ही उसके माता-पिता ने उसकी सगाई कहीं और कर दी।

ऐसा देखते ही लड़की ने लड़के के साथ भागकर अहमदाबाद में ब्याह रचा लिया। कुछ दिन सब ठीक चला लेकिन एक-एक कर लड़की के सपने टूटने लगे। ससुराल में जब उसे घूंघट निकालना पड़ा तो वह छटपटाने लगी। उसने फेसबुक पर उसकी जिंदगी बचाने की अपील लिखी और मौका पाकर एक दिन मां-बाप को फोन पर सब कुछ बताया। माता-पिता ने अहमदाबाद पहुंचकर चांदखेड़ा पुलिस को सूचित किया और पुलिस की मदद से लड़की को अपने साथ ले आए।

लड़के के चंगुल से निकलने के बाद लड़की ने मुंबई में अपने सहकर्मियों को बताया कि लड़के ने उसे गांव में करोड़ों की जमीन, संपत्ति और कारें होने की बात करके फंसा लिया था लेकिन वह अहमदाबाद में अपने माता-पिता के साथ रहता था। लड़की को घर में हर वक्त घूंघट में रहना पड़ता था। उसे लड़के का चाल-चलन मुझे भी ठीक नहीं लगा।

राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954         
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com
फेसबुक से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे ।

No comments:

Post a Comment