पाली| ब्राह्मण समाज के सभी संगठनों की ओर से रविवार का बाइसी बगीची में परशुराम जयंती को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। श्रीमाली ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पीएम जोशी ने बताया कि 7 8 मई को सर्व ब्राह्मण समाज की ओर परशुराम जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इसके तहत 7 मई को शाम 4 बजे शहर के मुख्य मार्गों से वाहन रैली निकाली जाएगी। इसके दूसरे दिन 8 मई को परशुराम जयंती पर बाइसी बगीची से शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैठक में वाहन रैली शोभायात्रा को विशाल रूप देने के लिए सभी ब्राह्मण समाज का सहयोग महत्वपूर्ण है। इस मौैके पर सीतारामजी शर्मा, पंडित शंभूदत्त शर्मा, ओम महाराज, वी डी शर्मा, कृष्णकुमार शर्मा, सुभाष त्रिवेदी, ताराचंद गौड़, दयाशंकर मिश्रा, हीरालाल व्यास, माणक शर्मा, अजय शर्मा, चिरंजीलाल गौड़, जयशंकर त्रिवेदी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर धर्मेश पंचारिया, सुभाष त्रिवेदी, कमलकांत व्यास, दिलीप दवे, सन्नी पुष्करणा, पुखराज शर्मा, दीपक शर्मा, अमोलक राणेजा, दिनेश दवे, सिद्धार्थ दवे, मोहित सारस्वत, आशीष, पीयूष शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बैठक के दौरान श्री माली ब्राह्मण समाज विकास समिति के अध्यक्ष पीएम जोशी की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यकारिणी में जयशंकर त्रिवेदी, नरेश बोहरा, हीरालाल व्यास जितेंद्र व्यास को सह-संयोजक ओमप्रकाश दायमा को एक बार फिर कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर न्यूज़ टेलीकास्ट करने के लिए संपर्क -
M.9784673954
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com
No comments:
Post a Comment