भीनमाल|आदर्श राउमावि दासपा में दानदाता हेमराज तिकमाजी राजपुरोहित परिवार की ओर से नवनिर्मित श्री महासरस्वती माता मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का आगाज गुरूवार को होगा। कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जलयात्रा का आयोजन होगा। रात्रि में भजन संध्या का आयोजन होगा,जिसमें गायक जितेंद्रसिंह राजपुरोहित खेतेश्वर म्यूजिक ग्रुप की ओर से कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। इस दौरान महायज्ञ का आयोजन भी होगा। शुक्रवार को मुख्य प्राण-प्रतिष्ठा फले चूंदड़ी का आयोजन होगा। कार्यक्रम में दासपा के पूर्व जागीरदार सिद्धार्थसिंह चंपावत भी भाग लेंगे।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर न्यूज़ टेलीकास्ट करने के लिए संपर्क -
M.9784673954
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com
No comments:
Post a Comment