भीनमाल|राजस्थान ब्राह्मण महासभा की अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश बोहरा की अध्यक्षता में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बैठक में परशुराम जयंती पर निबंध प्रतियोगिता के आयोजन करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष बोहरा ने कहा कि राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से परशुराम जयंती के अलावा अन्य किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने नवनिर्मित खेतलाजी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में जन सहयोग के लिए कार्यकारिणी के गठन की बात कही। इस मौके उपाध्यक्ष प्रेमसुख राजपुरोहित,संगठन मंत्री करणाराम राजपुरोहित,प्रचार मंत्री घेवरचंद राजपुरोहित,सचिव प्रवीण एम दवे,शहर प्रभारी सुरेश पारीक,प्रवक्ता विजयशंकर बोहरा,श्रीमाली ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष शेखर व्यास,परशुराम सेवा संगठन के अध्यक्ष कैलाश बोहरा,समाजसेवी महेश व्यास,प्रवीण बोहरा,श्याम दवे,प्रहलाद पुरोहित,नारायणलाल राजपुरोहित,मुकेश बोहरा राजेंद्र त्रिवेदी सहित कई जने मौजूद थे।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर न्यूज़ टेलीकास्ट करने के लिए संपर्क -
M.9784673954
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com
No comments:
Post a Comment