Search This Blog

Showing posts with label education award. Show all posts
Showing posts with label education award. Show all posts

Monday, 17 October 2016

राज्य स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का विशेष योग्यजन आयुक्त धनाराम राजपुरोहित के कमलो द्वारा शुभारंभ हुआ


जालोर । विशेष योग्यजन आयुक्त धन्नाराम राजपुरोहित के मुख्य अतिथ्य कि साधनिय  में रविवार को स्टेडियम के बहुउद्देशीय सभागार में राज्य स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।आयुक्त राजपुरोहित ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला वेट लिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष मानवेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि जिले में पहली बार राज्य स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही जिसमें पूरे राज्य से 80 टीमें भाग ले रही हैं।
इस दौरान जिला मुख्यालय पर शाह पूंजाजी गेनाजी स्टेडियम मैदान में प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की जाएगी। जिसके तहत 8वीं यूथ एवं 39वीं जूनियर प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। प्रतियोगिता में राज्यभर से प्रत्येक जिले से पुरुष एवं महिला प्रतियोगी भाग ले रहे हैं।

Saturday, 14 November 2015

बावतरा में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह

सायला उपखंड क्षेत्र के बावतरा गांव में राजपुरोहित शिक्षा विकास समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन महामंडलेश्वर निर्मलदासजी महाराज (भारत साधू समाज प्रदेशाध्यक्ष)के सानिंध्य में आयोजित हुआ ।कार्यक्रम में मुख्या अतिथि के रूप में जोगेंद्रसिंह सिलोर थे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता ऐडवोकेट प्रवीण कुमार राजपुरोहित ने की। वही विशिष्ट अतिथि के नाते गिरधारीसिंह भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री मौजूद रहे ।कार्यक्रम में प्रदेश साधू समाज के प्रदेशाध्यक्ष निर्मलदासजी महाराज के पधारने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया गया ।
संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर निर्मलदासजी महाराज ने शिक्षा से ही समाज का विकास होगा वही छात्रो को अधिक से अधिक पढ़कर समाज में नाम रोशन करने की बात कही । मुख्या अतिथि जोगेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने जीवन में शिक्षा के महत्त्व के बारे में विस्तार जानकारी दी । वहीँ ग्रामीणों को अपने छात्रो को वैदिक शिक्षा देने की बात कही ।कार्यक्रम में कुल 58 छात्र -छात्राओ को इनाम देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यकर्म का मंच संचालन प्रकाश सिंह राजपुरोहित बसंत ने किया ।इस दौरान पंचायत समीति सदस्य जबर सिंह राजपुरोहित,महेंद्र सिंह डुडसी,भंवर सिंह बावतरा,भोपाल सिंह राजगुरु आदि कई ग्राणीण मौजूद थे ।कार्यक्रम में भोजन प्रसादी की व्यवस्था मोडसिंह जेठाजी की और से रखी गई ।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ सोशल मिडिया कवरेज
प्रकाशक-छैलसिंह राजपुरोहित पाऊ