Search This Blog

Showing posts with label राजपुरोहित. Show all posts
Showing posts with label राजपुरोहित. Show all posts

Sunday, 26 February 2017

ओमसिंह राजपुरोहित बने प्रदेश संघठन मंत्री

राजपुरोहित युवा फ़ोर्स के राष्ट्रिय अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह पुनायता ने राजपुरोहित युवा फ़ोर्स की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए ओमसिंह राजपुरोहित सीतली को राजपुरोहित युवा फ़ोर्स की प्रदेश संघठन मंत्री की कमान सौपी गयी । ओमसिंहजी हमेशा समाज के लिए तत्पर रहते है ।

राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ टीम की तरफ से ओमसिंहजी को हार्दिक बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये ।

Thursday, 9 February 2017

यशवर्धन राजपुरोहित का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

बीकानेर ।डूंगरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर यशवर्धन राजपुरोहित का राष्ट्रीय स्तर पर चयन किया गया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में यशवर्धन ने 720 में 596 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया।

Friday, 3 February 2017

साइकिल पर एक हजार किमी की यात्रा कर सड़क सुरक्षा सप्ताह का राजपुरोहित ने दिया संदेश

जोधपुर ।सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा में कार्यरत मेल नर्स मदनसिंह राजपुरोहित ने 1000 किलोमीटर तक साइकिल चला लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। आमजन में सड़क नियमों के प्रति जागरूक करने को लेकर राजपुरोहित ने उदयपुर के शास्त्री सर्किल से दिल्ली राजघाट तक करीब 111 घंटे तक 1000 किलोमीटर साइकिल चलाकर यात्रा की।

मेलनर्स राजपुरोहित ने बताया कि यात्रा के माध्यम से लोगों में संदेश दिया कि यातायात नियमों का पालन कर साइकिल सवार भी सुरक्षित हाइवे पर 1000 किलोमीटर तक यात्रा कर सकता है। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को सुबह 3.15 बजे उदयपुर के शास्त्री सर्किल से अपनी यात्रा शुरु की जिसमें उदयपुर से देसूरी, पाली, जोधपुर, बिलाड़ा, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, शाहपुरा, बहरोड़, गुड़गांव होते हुए दिल्ली के राजघाट तक की यात्रा की। यात्रा में कुल 111 घंटे का समय लगा, जिसमें 40 घंटे मदन सिंह राजपुरोहित ने विश्राम (14 घंटे में जोधपुर, 4 घंटे में ब्यावर, 18 घंटे जयपुर 4 घंटे में बहरोड़ का रास्ता तय किया।

यातायात पुलिस 5 को निकालेगी साइकिल रैली : स्वास्थ्यऔर सड़क जागरूकता अभियान के तहत 5 फरवरी को सुबह 7 बजे यातायात पुलिस जोधपुर की ओर से साइकिल रैली निकाली जाएगी। रैली बरकतुल्लाह खां स्टेडियम, से सोजतीगेट, पावटा, सर्किट हाउस, भाटिया चौराहा, पांचबत्ती चौराहा, शहीद स्मारक, जेडीए, नेहरुपार्क, मेडिकल कॉलेज चौराहा, जलजोग चौराहा होते हुए वापिस बरकतुल्लाह खां स्टेडियम आकर विसर्जित होगी।

Tuesday, 10 May 2016

भगवान परशुराम के जयकारों से गूंजा गढ़ सिवाना

सिवाना । कस्बे के श्रीमालियों की बगीची प्रांगण में भगवान परशुराम की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। जिसमे मुख्यअथिति के बतौर राजस्थान ब्राह्मण महासभा बालोतरा के अध्यक्ष भवानी शंकर गोड व समारोह की अध्यक्षता राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश मंत्री अनूप शर्मा ने की विशिष्ट अथिति के बतौर राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष  सियाराम शर्मा आरक्षण मंच के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार त्रिवेदी पंचायत सदस्य मुकनसिंह राजपुरोहित मौजूद रहे। जहां श्रदालुओ ने भगवान परशुराम की तस्वीर के आगे दिप प्रज्वलित कर माल्या अर्पण के साथ पूजा अर्चना की। इसके बाद शाम 7.30 बजे दोपहिया वाहन रैली बगीची से रवाना हुई जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः बगीची आकर विषर्जित हुई। वाहन रैली में युवा भगवान परशुराम के जयकारे लगते चल रहे थे। इस मोके पर  प्रकाश शर्मा नवीन शर्मा किशोरसिंह असाडा चंदनसिंह राजपुरोहित,पुखराज ओझा,हनुमान दवे ओमप्रकाश त्रिदेवी बहादुरसिंह  राजपुरोहित सिवाना,  शंकरसिह राजपुरोहित, मदन सिंह राजपुरोहित गुङानाल, नरपत सिंह राजपुरोहित ईटवाया, राम सिंह राजपुरोहित गुङानाल, जितेन्द्र सिंह राजपुरोहित सिवाना,  सहित लोग मौजूद थे।

राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ पर जुड़ने के लिए संपर्क -
M.9784673954         
-7891775111
E-mail-rajpurohitpatrikanews@gmail.com
फेसबुक से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे ।

Thursday, 8 October 2015

ग्रामीणों ने दिया धरना

सिवाना   । सिवाना तहसिल के पादरू कसबे के पाऊ गांव में दो दिनों से धरना जारी है ।बुधवार को धरना पटवार भवन के आगे शांतिपूर्वक धरना जारी है ग्रामीणों का कहना है की लोग मंदिर की चारदीवारी के नाम पर अतिक्रमण कर रहे है ।ग्रामीणों ने कहा की अतिक्रमण को रोकने के लिए यह धरना दिया गया है ।
धरने के बाद  एसडीएम के नाम तहसिलदार को ज्ञापन सोपा गया ।
इस मोके पर उप सरपंच लाबू राम देवासी,वार्ड पंच वीरम सिंहजी राजपुरोहित ,पूर्व सरपंच वनेसिंह धवेचा,जामताराम देवासी,नरपत सिंह ,विक्रम सिंह राजपुरोहित,रतन सिंह, ,मधुसिंह,हुकम सिंह राजपुरोहित,बाबूलाल प्रजापत,और  पाऊ के सभी ग्रामीण उपस्थित थे ।

राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ सोशल मिडिया कवरेज

प्रकाशक -छैलसिंह राजपुरोहित पाऊ

Friday, 11 September 2015

श्रावण की सेर का आयोजन 13 को


   
समस्त राजपुरोहित समाज   के तत्वावधान में
  आगामी रविवार, 13 सितम्बर को श्रावण की सैर " हरियाली महोत्सव "का आयोजन  D लेक व्यू रिसोर्ट  स्वामी नारायण गुरुकुल रोड़ पर किया जा रहा है !

सभी बंधुओ से विनम्र अनुरोध है कि इस महोत्सव में सपरिवार पधारकर महोत्सव का आनंद ले !

  युवा बंधुओ एवं क्रिकेट प्रेमियो से अनुरोध है कि इस रिसोर्ट में क्रिकेट का बहुत ही सुन्दर मैदान है अतः उसका भरपूर लाभ ले इस हेतु एक मित्रता मैच का आयोजन किया जाएगा अतः क्रिकेट खेलने की तैयारी करे !
इसके अलावा  तरणताल, रेन डांस,  बॉलीबाल, बैडमिंटन तथा अन्य इनडोर व् आउटडोर खेलो के साथ स्वादिष्ठ   भोजन  का आनंद ले !
              निवेदक

         समस्त कार्यकारिणी
     समस्त राजपुरोहित समाज
हैदराबाद-सिकन्द्राबाद ( तेलंगाना)

राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ सोशल मिडिया कवरेज
रिपोर्ट -छैलसिंह राजपुरोहित पाऊ

Wednesday, 2 September 2015

युवा मित्र मण्डल की कार्यकारिणी गठित

सिवाना। 2सितम्बर 2015

स्थानीय मारुति मार्केट कार्यालय में युवा मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अजय जैन व जिला अध्यक्ष जबरसिंह राजपुरोहित ने सिवाना तहसील की युवा मित्र मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया। उन्होंने युवा मित्र मंडल को रक्तदान महादान है की विस्तार से जानकारी दी। तथा कार्यकारिणी में  त्रिलोकसिंह राजगुरु को तहसील प्रमुख,अर्जुनसिंह ईटवाया को नगर अध्यक्ष,उद्यमसिंह चौहान को नगर सहसयोजक,दिनेश इन्द्राणा को कोषाअध्यक्ष,दुर्गाराम मेघवाल को महासचिव,चैनसिंह सिणेर को सचिव,कालूराम मेघवाल को प्रचारक व प्रवक्ता बालूसिंह को मनोनीत किया गया।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ सोशल मिडिया कवरेज

संपादक -छैलसिंह राजपुरोहित पाऊ

Monday, 17 August 2015

व्यापर के साथ -साथ दे बच्चों के शिक्षा पर ध्यान :-किशोर सिंह जी राजपुरोहित

श्री राजपुरोहित खेतेश्वर युवा मंडल हैदराबाद की तरफ से आयोजीत राजपुरोहित प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन हुआ!
मुख्य अतिथि श्री किशोर सिंह जी राजपुरोहित (एयर फ़ोर्स वारेंट ऑफिसर ) ने  मंस को संबोधित करते हुए कहा की राजपुरोहित समाज में सब कुछ है मगर राजपुरोहित समाज शिक्षा के स्तर में पछाड़ रही है ! इसका मुख्या कारण है व्यापर क्योकि जब अच्छा व्यापर चलता है बैटा 12th तक पढाई कर ले बाद में व्यापार संभालना है ! इसलिए समाज बन्धुओ से निवेदन है की व्यापार के साथ -साथ लड़के -लड़कियो के भविष्य पर ध्यान दे  अर्थात बच्चों के  पढाई पर ध्यान दे !    -
भामाशाह  उत्तम सिंह राजपुरोहित राइगुर पादरू ने मंस को संबोधित करते हुए कहा की शिक्षा के साथ-साथ  समाज विकास भी जरुरी है और समाज विकास के लिए युवाओ को आगे आना होगा और समाज का राष्ट्र स्तरीय संघठन ब्रम्हा पुत्र सेना में जुड़ने की आपिल की और ब्रम्हा पुत्र सेना हैदराबाद में सम्मेलन आयोजित करने के बारे में भी जिक्र किया !
और समाज के लोगो ने अपने विचार मंस पर रखे!
इस मोके पर समाज के मोहन सिंह राजपुरोहित भवरिया पादरू,हनवंत सिंह जी राजपुरोहित (पूर्व  अध्यक्ष ),मोहन सिंहजी (महा सचिव),पारस सिंह जी मकवाना पादरू,पारस सिंह जी त्रामगोठि पादरू,और समाज के  सभी गणमान्य  बंधू उपस्तिथ थे !

श्री राजपुरोहित खेतेशवर युवा मंडल हैदराबाद

अध्यक्ष -बालु सिंह जी गाँव ऊण

उपा अध्यक्ष -जबर सिंह जी गाँव नुन

महासचिव -मोहन सिंह जी गाँव नारनावास

कोषाध्यक्ष -भवानी सिह जी गाँव डुडसि

सास्कृतिक मंत्री -संतोष सिंह जी गाँव ,बासडा धनजी

सहसचिव -सिकन्दर सिंह जी गाँव मोदरान

कार्यकारिणी सदस्य -उत्तम सिंह राजपुरोहित राइगुर पादरू

कार्यकारिणी सदस्य -परेम सिंह जी सिवाना ,

सलाहकार -जेठुसिह जी गाँव रमणिया

किशोर सिह जी गाँव मायलावास

बाबुसिह जी  गाँव ,मायलावास

रिपोर्ट -छैलसिंह राजपुरोहित मथर पाऊँ
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ मीडिया कवेरेज