बालोतरा
चेतन बाबा झोपड़ी के महंत व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महंत श्री निर्मलदास जी के जन्मदिन पर राजपुरोहित युवा जागृति मंच के कार्यकर्ताओं ने महादेव मंदिर में महादेव जी की मूर्ति पर जलाभिषेक कर लंबी उम्र की कामना की। समाजसेवी भवानीसिंह राजपुरोहित तिरसिगड़ी ने बताया कि शनिवार सुबह समाज के युवा कार्यकर्ताओं के साथ गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाकर तथा महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर गुरुदेव के लिए अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की। मंच के अध्यक्ष पुखराजसिंह सिन्हा ने बताया कि महंत निर्मल दास हमेशा समाज के हित व छतीस काॅम समाज के प्रत्येक कार्य के लिए मार्गदर्शन करते हैं। हमें बड़ा ही गर्व है कि संतों के आशीर्वाद से हमारे समाज व युवा को नई दिशा व दशा मिलती है। इस अवसर पर विक्रमसिंह सिन्हा , दशरथसिंह, जालमसिंह सहित कार्यकर्ता थे।
वही भारत साधु समाज प्रदेशाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता महंत निर्मलदास महाराज के 51 वें जन्मदिवस पर शनिवार को कार्यकर्ताओं ने मोकलसर के राजकीय अस्पताल में मरीजों को फल प्रदान कर लंबी उम्र की कामना की। बाद में गायों को हरा चारा खिलाया। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस लोकसभा महासचिव अभिमन्युसिंह राजपुरोहित, पंचायत समिति सदस्य भगवानाराम माली, बाबूलाल विश्नोई, श्रवण बेनीवाल, मोहनलाल साहू मौजूद थे
No comments:
Post a Comment