Search This Blog

Wednesday, 4 July 2018

राजस्थान में बना तीसरा मोर्चा, भारत वाहिनी पार्टी के सम्मेलन में हुआ आगाज़ कही राजपुरोहित समाज युवा नेताओं ने थामा हाथ


जयपुर

भारत वाहिनी पार्टी के लोकार्पण समारोह और कार्यकर्ता सम्मेलन में मंगलवार को राजस्थान में मजबूत तीसरा मोर्चा बनाने की घोषणा कर दी गई है राजस्थान के सांगानेर विधायक घनश्याम तिवाड़ी की नई पार्टी भारत वाहिनी पार्टी ने चुनावी शंखनाद कर दिया है. भारत वाहिनी पार्टी के लोकार्पण समारोह और कार्यकर्ता सम्मेलन में मंगलवार को मजबूत तीसरा मोर्चा बनाने की घोषणा कर दी गई है. घनश्याम तिवाड़ी ने सम्मेलन में भारत वाहिनी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष का पद संभाल लिया है.

इस सम्मेलन में भारत वाहिनी पार्टी ने सभी 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है. साथ ही समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन करके मजबूत तीसरा मोर्चा खड़ा करने की कवायद में भी घनयश्याम तिवाड़ी जुट गए हैं. भारत वाहिनी पार्टी के लोकार्पण समारोह में प्रदेश भर से कार्यकर्ता आए, हर जिले में अब पार्टी चुनावी साल में संगठन को ग्रासरूट स्तर पर मजबूत करने की कवायद करेगी.

सम्मेलन में घनश्याम तिवाड़ी और अखिलेश तिवाड़ी के भाषण हुए, दोनों के भाषणों में पार्टी के संगठन को मजबूत करने और साफ सुथरी राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए काम करने की बात कही गई.

सम्मेलन में भाजपा के चार पूर्व विधायक भी भारत वाहिनी पार्टी में शामल हो गए. भाजपा के पूर्व विधायक डॉ. मूलसिंह शेखावत, नारायण राम बेड़ा, गुलाब सिंह राजपुरोहित और भंवरलाल राजपुरोहित तिवाड़ी की पार्टी के साथ जुड़े. ओर साथ आए

चुनावी साल में घनश्याम तिवाड़ी ने गैर भाजपा गैर कांग्रेस तीसरा मोर्चा बनाने की घोषणा करके चुनावी साल में सियासी माहौल गर्माने का प्रयास किया है. भारत वाहिनी पार्टी ने चुनावी शंखनाद करने के साथ ही अपने संगठन का विस्तार करने की कवायद भी तेजी से शुरू कर दी है लेकिन असली परीक्षा विधानसभा चुनावों में ही होगी. विधानसभा चुनावों में प्रदर्शन इस नई पार्टी और घनश्याम तिवाड़ी का राजनीतिक कद और भविष्य तय करेंगा।

No comments:

Post a Comment